Tata Motors Share: शेयर बाजार में इन दिनों तगड़ा एक्शन है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स तेज एक्शन दिखा रहे. बाजार की हलचल की वजह इकोनॉमिक आंकड़ों के साथ ग्लोबल फैक्टर्स हैं. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर तेजी के लिए तैयार हैं. इन शेयरों में टाटा ग्रुप के शेयर शामिल हैं. टाटा मोटर्स का शेयर तेजी के लिए तैयार है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने खरीदारी के लिए टाटा मोटर्स के शेयर को पिक किया है, जोकि मौजूदा लेवल से करीब 42 फीसदी की तेजी दिखा सकता है. यह शुक्रवार को 930 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
टाटा मोटर्स पर ब्रोकरेज रिपोर्ट
शेयरखान ने ताजा रिपोर्ट में कहा कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर यानी FY25 की दूसरी छमाही में टाटा मोटर्स रिकवरी दिखा सकता है. यही वजह है कि शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. क्योंकि जैगुआर लैंड रोवर यानी जेएलआर का प्रोडक्शन दूसरी तिमाही में घटेगी. स्पेसिफिक मामलों के चलते बीएमडब्ल्यू के मार्जिन में कटौती हुई है. साथ ही ग्लोबल डिमांड में जेएलआर की EBIT मार्जिन FY25 में 8.5 फीसदी रहने का अनुमान है.

दमदार ग्रोथ आउटलुक
ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक मैनेजमेंट को उम्मीद है कि फाइनेंशियल ईयर 2025 की दूसरी छमाही में JLR के उत्पादन और होलसेल वॉल्युम में मजबूत रिकवरी दिख सकती है. खासकर तीसरी तिमाही से कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में रिकवरी की उम्मीद है. इसकी वजह अच्छा त्यौहारी सीजन और इंफ्रा पर खर्च को बढ़ाना है. बता दें कि JLR के वॉल्युम में प्रोडक्शन घटने की वजह से Q2 में सालाना आधार पर 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
42% तेजी दिखाने वाला है शेयर!
आगे अच्छी रिकवरी और कारोबारी ग्रोथ को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने टाटा ग्रुप के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही टारगेट प्राइस को भी 1319 रुपए के भाव पर बरकरार रखा है, जोकि मौजूदा लेवल से करीब 42 फीसदी अपसाइड का है. दिग्गज ऑटो स्टॉक का भाव पिछले 6 महीने में निवेशकों को निराश किया है, जोकि करीब 8 फीसदी टूट चुका है.
2 साल में निवेशकों को मिला 140% रिटर्न
BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक टाटा मोटर्स का कुल मार्केट कैप 3.42 लाख करोड़ रुपए है, जिसने 30 जुलाई को 1,179.05 रुपए का 52-वीक हाई टच किया. शेयर 2024 में अब तक 18 फीसदी तक का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. 1 साल में निवेशकों को करीब 47 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है. 2 साल में टाटा मोटर्स का शेयर 136 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications