टीवीएस की बाइक खरीदने का मन बना रहे है तो अभी अच्छा समय है। टीवीएस की सबसे अच्छी और दमदार बाइक टीवीएस स्पोर्ट को आप काफी कम कीमत में खरीद सकते है।
नई दिल्ली: टीवीएस की बाइक खरीदने का मन बना रहे है तो अभी अच्छा समय है। टीवीएस की सबसे अच्छी और दमदार बाइक टीवीएस स्पोर्ट को आप काफी कम कीमत में खरीद सकते है। यूं कहें कि 3 हजार से भी कम में कंपनी आपको खरीदने का मौका दे रहा है। टीवीएस स्पोर्ट के भारतीय बाजार में 25 लाख से ज्यादा ग्राहक मौजूद हैं। इतना ही नहीं ये बाइक देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक में से भी एक है। कंपनी भी इसे माइलेज के लिए काफी बेहतरीन बाइक कहती है। इतना ही नहीं माइलेज के मामले में इस बाइक का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। जानकारी दें कि कंपनी इस बाइक की खरीद पर कई सारे बेनिफिट्स भी दे रही है। Honda ने लॉन्च की BS-VI Unicorn, जानें कीमत और फीचर ये भी पढ़ें
पेटीएम के जरिए खरीद पर मिल रहा 7000 रुपये तक के बेनिफिट्स
मालूम हो कि टीवीएस स्पोर्ट को अगर आप खरीदते हैं तो इसे कम से कम 2999 रुपये की डाउन पेमेंट करके घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा आप इस बाइक की खरीद पर 6360 रुपये की बचत भी कर सकते हैं। जबकि पेटीएम के जरिए इस बाइक पर 7000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। टीवीएस स्पोर्ट के किक स्टार्ट स्पोक व्हील वेरिएंट की कीमत 40,907 रुपये, किक स्टार्ट एलॉय व्हील की कीमत 48,117 रुपये, इलेक्ट्रिक स्टार्ट एलॉय व्हील की कीमत 50,908 रुपये, किक स्टार्ट लॉन्ग सीट की कीमत 48,117 रुपये और इलेक्ट्रिक स्टार्ट लॉन्ग सीट की कीमत 50,908 रुपये रखी गई है। आपको बता दें कि ये सभी कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली हैं। कंपनी इस बाइक पर 5 साल की वारंटी भी ऑफर कर रही है।
जल्द इसे BS6 इंजन के साथ उतारा जाएगा
मालूम हो कि टीवीएस स्पोर्ट पुराने टीवीएस स्टार सिटी का स्पोर्टी वर्जन था, जब इसे लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस बाइक को बी समान पुराने जनरेशन वाले इंजन के साथ ही उतारा था। इसमें 100 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 7.4 bhp की पावर और 7.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। फिलहाल बाइक में दिया गया इंजन BS4 मानकों के अनुरूप है, लेकिन जल्द इसे BS6 इंजन के साथ उतारा जाएगा।
टीवीएस स्पोर्ट 8 कलर विकल्प में मौजूद
वहीं रियर और फ्रंट ब्रेक्स में कंपनी ड्रम ब्रेक्स दे रही है। इस बाइक का वजन 108 किलोग्राम है और यह 8 कलर विकल्प में मौजूद है। स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर टीवीएस स्पोर्ट में एक टू-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके साथ ही यह बाइक सिंगल क्रैडल ट्यूबलर फ्रेम के साथ टेलिस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स और 5-स्पीड एडजस्टेबल हाईड्रॉलिक रियर शॉक्स के साथ आती है। टीवीएस स्पोर्ट का मुकाबला बजाज CT100 और हीरो HF Deluxe से है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications