कोरोना काल में आप भी अगर इलेक्ट्रिक ई-स्कूटर खरीदना चाहते है तो ये खबर जरुर पढ़ें। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार और वाहन निर्माता कंपनियां कोशिश में लगी है।
नई दिल्ली: कोरोना काल में आप भी अगर इलेक्ट्रिक ई-स्कूटर खरीदना चाहते है तो ये खबर जरुर पढ़ें। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार और वाहन निर्माता कंपनियां कोशिश में लगी है। इसी क्रम में हीरो ने काफी सस्ते में इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मौका दे रहा है। जो कि आपके बजट में ही अच्छी और खास फीचर में होगी। Hero Motocorp : बाइक को बना दिया एम्बुलेंस ये भी पढ़ें

इलेक्ट्रिक टू-वीलर निर्माता हीरो इलेक्ट्रिक ने कहा कि उसने अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए सब्सक्रिप्शन-बेस्ड फाइनेंसिंग प्लान के लिए फिनटेक स्टार्ट-अप ऑटोवर्ट टेक्नोलॉजीज के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने एक बयान में कहा, साझेदारी के तहत हीरो इलेक्ट्रिक ग्राहक हर महीने 2,999 रुपए से शुरू होने वाले ऑल इनक्लूसिव सब्सक्रिप्शन प्लान का लाभ उठा सकते हैं।
ग्राहकों को खरीदारी में मिलेंगे ये सारे विकल्प
इस प्लान में कम्प्रहेंसिव इंश्योरेंस, सर्विस और मेंटेनेंस, लॉयलिटी बोनस और आकर्षक अपग्रेड विकल्प मिलेंगे। बता दें कि कंपनी बयान में यह कहा गया है कि इन सब्सक्रिप्शन प्लान को वैकल्पिक स्वामित्व विकल्पों के लिए ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। यह पारंपरिक ऑटो फाइनेंस की तुलना में अधिक फ्लेक्सिबिलिटी और फीचर्स प्रदान करता है। वहीं हीरो इलेक्ट्रिक ने कहा कि ऑटोवर्थ के साथ साझेदारी एक 'डिजिटल फर्स्ट एक्पीरियंस' बदलती ग्राहक प्राथमिकता को पूरा करने के लिए है, जो अंततः भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवीएस) को तेजी से अपनाने में सक्षम होगी। ऑटोवर्थ अपने लाइफसाइकिल के माध्यम से वाहन का प्रबंधन करने के लिए 'ऑटोवर्ट प्लग' नामक प्रौद्योगिकी मंच (आईओटी) आधारित प्रौद्योगिकी प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करेगा।
चुनिंदा डीलरों के साथ योजना
बता दें देश भर में लॉन्च से पहले ऑटोवर्थ प्लग सब्सक्रिप्शन योजना को कुछ चुनिंदा डीलरों के साथ पायलट आधार पर बेंगलुरु में लॉन्च किया गया है। हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल ने कहा, आसानी और सुविधा किसी भी वाहन को खरीदने के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। दुर्भाग्य से जब फाइनेंस की बात आती है तो ईवी सेक्टर बहुत आसानी और खुशी का अनुभव नहीं करता है। ऑटोवर्ट के साथ सहयोग से हम हीरो इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने और मालिक बनाने के विलक्षण अनुभवों की पेशकश करने के लिए दृढ़ हैं। जब हम ईवी की बिक्री में वृद्धि देख रहे हैं, तो हमारे ग्राहकों को समृद्ध अनुभव प्रदान करने और इलेक्ट्रिक वाहन परेशानी मुक्त बनाने के अपने अनुभव को पेश करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
होंडा दो नए वेरिएंट्स बुकिंग शुरू कर दी
वहीं दूसरी तरफ होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज सुपर स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपने दो नए वेरिएंट्स CBR1000RR-R Fireblade और Fireblade SP की बुकिंग शुरू कर दी है। CBR1000RR-R Fireblade और Fireblade SP को भारत में कंप्लीट्ली बिल्ट-अप यूनिट (CBU) रूट के जरिए लाया जाएगा। Honda CBR1000RR-R Fireblade और Fireblade-SP को कंपनी ने 2019 EICMA शो के दौरान मिलान में पेश किया था और ये Honda के सुपरस्पोर्ट्स लाइन-अप में सबसे पावरफुल होंडा फायरब्लैड है जिसे पेश किया गया है। Fireblade SP में दूसरा जनरेशन Ohlins स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल (S-EC) सस्पेंशन और यूजर इंटरफेस के अलावा नए ब्रेम्बो स्टाइलेमा ब्रेक कैपिलर्स - 330mm डिस्क के साथ 2-लेवेल ABS और एक क्विक शिफ्टर शामिल किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications