नयी दिल्ली। सुकन्या समृद्धि योजना / खाता पिछले कुछ सालो में काफी लोकप्रिय हुआ है। इस पर शानदार ब्याज दर मिलती है। ये सरकारी स्कीम है इसलि सुरक्षित भी है। यह योजना विशेष रूप से बेटियों के लिए है, जिसे उनका फ्यूचर सुरक्षित करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना में निवेश किए गए पैसे का उपयोग मैच्योरिटी के बाद बेटी की शिक्षा या शादी के लिए किया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना / योजना खाता इसे खोलने की तारीख से 21 वर्ष में मैच्योर हो जाएगा। लेकिन इस योजना में निवेश खाता खुलने से 15 साल में समाप्त हो जाएगा। यानी निवेश की अवधि 15 साल ही है। मगर मैच्योरिटी पर आप पैसा निकालेंगे कैसे? इसके नियम आपके लिए जानना जरूरी है।
सुकन्या समृद्धि योजना से पैसे निकालने के नियम
लड़की के 18 वर्ष तक पहुँचने से पहले इस खाते को बंद नहीं किया जा सकता है और न ही निवेश किए गए पैसे को निकाला जा सकता है। लड़की के 18 साल की होने के बाद आप दो कंडीशन में 50 फीसदी पैसा निकाल सकते हैं। इनमें पहला है लड़की की उच्च शिक्षा के लिए पैसे और दूसरा है उसकी शादी के लिए आर्थिक जरूरत।
50 फीसदी पैसा कब मिलेगा
किसी लड़की के परिवार को उसकी उच्च शिक्षा या शादी के खर्चों को पूरा करना है, तो लड़की की आयु 18 साल और उससे अधिक होने पर 50 फीसदी पैसा निकालने की अनुमति है। सुकन्या समृद्धि खाते से मैच्योरिटी राशि निकालने के लिए लगातार 14 साल या उससे अधिक समय के लिए पैसा जमा करना अनिवार्य है। जब तक लड़की 18 साल की न हो जाए आप पैसे नहीं निकाल सकते। दूसरी बात आपको जितना पैसा निकालने की इजाजत होगी उसके लिए एक अधिकारी पूरी पड़ताल करेगा। अधिकारी का आपके द्वारा बताए गए कारणों से संतुष्ट होना जरूरी है।
मैच्योरिटी पर कैसे मिलेंगे सारे पैसे
यह योजना खाता खोलने की तारीख से 21 साल बाद मैच्योर होगी। मैच्योरिटी के बाद खाताधारक स्कीम की पूरी रकम (मूल राशि + मिलने वाली ब्याज राशि) निकाल सकता है। मैच्योरिटी पर सारा पैसा लड़की खुद भी निकाल सकती है। खाते से सारा पैसा शादी के समय लड़की खुद भी निकाल सकती है। पर उसकी आयु 18 साल पूरी होनी चाहिए। शादी के बाद खाता लड़की द्वारा संचालित नहीं किया जा सकता। इसके लिए लड़की को एक शपथ पत्र देना होगा कि उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और शादी के कारण वे मैच्योरिटी से पहले खाता बंद कर रही है।
मैच्योरिटी से पहले कब मिल सकता है पैसा
2 स्थिति ऐसी हैं जिनमें मैच्योरिटी से पहले भी खाता बंद कराया जा सकता है। नीचे दी गई शर्तों में से किसी के चलते यह खाता समय से पहले बंद किया जा सकता है :
- खाताधारक की मृत्यु
- यदि खाताधारक को कोई भी जानलेवा बीमारी का सामना हो तो उपचार के लिए खर्चों को पूरा करने के लिए समय से पहले खाता बंद किया जा सकता है।
कितना मिल रहा ब्याज
इस समय सुकन्या समृद्धि योजना खाते पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। इस योजना पर मिलने वाली ब्याज दर की भी बाकी पोस्ट ऑफिस योजनाओं की तरह हर तिमाही में समीक्षा होती है।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications