नई दिल्ली, अगस्त 19। पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में से सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) खास बेटियों के लिए है। ये बालिकाओं के लिए स्पेशल बचत योजना है, जिसमें माता-पिता अपनी बेटियों के भविष्य के लिए निवेश करते हैं। सरकार समर्थित इस योजना में फिलहाल 7.6% की ब्याज दर मिलती है। योजना की मैच्योरिटी अवधि 21 साल और निवेश अवधि 15 साल है। एसएसवाई खाता खोलने की सामान्य आयु सीमा बेटी के जन्म की तारीख से 10 वर्ष तक है। साथ ही खाता खोलने के लिए भारत का निवासी होना आवश्यक है। एक बार जब बेटी 18 वर्ष की हो जाती है, तो वह खाता संभाल सकती है। वैसे तो एसएसवाई खाता अधिकतम 2 ही बेटियों के लिए खोला जा सकता है। मगर आपको हम यहां वो नियम बताएंगे, जिसके तहत इस योजना से तीन बेटियों का फ्यूचर सिक्योर कर सकते हैं। पर उससे पहले जानते हैं एसएसवाई के जरूरी नियम।
कितना निवेश जरूरी
योजना के नियमों के अनुसार यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना खाते में एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम राशि यानी 250 रुपये भी जमा नहीं करते हैं, तो इसे डिफ़ॉल्ट खाता माना जाएगा। पर आप खाते को फिर से चालू करा सकते हैं। दोबारा खाता चालू न कराने पर भी आपको मैच्योरिटी तक जमा राशि पर ब्याज मिलता रहेगा।
अधिकतम कितना निवेश कर सकते हैं
एक वित्तीय वर्ष में इस योजना में अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। यदि किसी वित्तीय वर्ष में न्यूनतम राशि जमा नहीं की जाती है, तो 50 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। खाता खोलने की तारीख से बेटी की आयु क 21 वर्ष पूरे होने पर खाता मैच्योर होगा। इससे पहले भी खाता बेटी की शादी के मामले में मैच्योर हो सकता है। मगर लड़की की आयु 18 साल होनी चाहिए और शादी के बाद खाता चालू नहीं रहेगा।
टैक्स बेनेफिट भी मिलते हैं
ऊंची ब्याज दर के अलावा टैक्स बेनेफिट भी इस योजना के मुख्य लाभों में से एक है। एसएसवाई में जमा को ईईई (छूट, छूट, छूट) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसका मतलब है कि निवेश राशि, अर्जित ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पर टैक्स छूट मिलती है। आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत निवेश की गई मूल राशि पर आपको प्रति वर्ष 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट मिलेगी।
3 बेटियों का फ्यूचर सिक्योर
इस योजना के तहत एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों का खाता खोला जा सकता है। यदि पहले जन्म पर जुड़वां/तीन जुड़वाँ बालिकाएँ होती हैं, तो दूसरी बार में बालिका के जन्म पर नया खाता नहीं खोला जा सकते। हालांकि दूसरे जन्म पर जुड़वां बेटी के जन्म के मामले में या पहली बार में ही तीन बेटियों के एक साथ जन्म पर तीसरा खाता खोलने की सुविधा मिलती है।
ट्रांसफर की मिलती है सुविधा
सुकन्या समृद्धि योजना खाते को एक बैंक या पोस्ट ऑफिस से दूसरे बैंक या पोस्ट ऑफिस की ब्रांच में आसानी से ट्रांसफर कराया जा सकता है। इसके लिए आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा और संबंधित पोस्ट ऑफिस या बैंक में आवश्यक दस्तावेजों के साथ इसे जमा करना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
