बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बहुत अच्छी बचत योजना है। बेटियों कि पढ़ाई-शादी के वक्त एकमुश्त मदद पाने के लिए केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बहुत अच्छी बचत योजना है। बेटियों कि पढ़ाई-शादी के वक्त एकमुश्त मदद पाने के लिए केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं। आम आदमी में सरकार की ये योजना बहुत ही प्रचलित स्कीम है। हर तिमाही छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में संशोधन किया जाता है। बेटियों को सरकार देती 36000 रुपये, आप भी उठा सकते हैं फायदा

कल तक खाते में जमा करें पैसा
लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने जनवरी से मार्च तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि खाते सहित छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। अगर आपने भी अपनी बिटिया के अच्छे भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया है तो बता दें कि 31 मार्च तक खाते में पैसा जमा कराने की आखिरी तारीख है। इसके बाद आपको उस पर पेनल्टी चुकानी होगी। जानकारों की माने तो सुकन्या खाते में एक साल के दौरान कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते है।
साल भर में कम से कम 500 रुपये जमा करना जरुरी
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए सरकार की बेहद लोकप्रिय स्कीम है। महज 250 रुपये में इसका खाता खुलवाया जा सकता है। लेकिन खाते को चालू रखने के लिए हर साल कम से कम 500 रुपये जमा करना जरूरी है। अगर यह रकम भी जमा न की जाए तो उसे डिफॉल्ट अकाउंट माना जाता है। इस स्थिति में यह अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है।
मिल जाएंगे 15 लाख रुपये, जानिए कैसे
इस वित्त वर्ष की मौजूदा तिमाही यानी 31 मार्च को खत्म हो रही है। इसके बाद 1 अप्रैल से फिर नई ब्याज दरें लागू होंगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगली तिमाही में ये ब्याज बरकरार रह सकती हैं। ऐसे में कोई 14 साल तक हर महीने 3000 रुपये या 36 हजार सालाना निवेश करते हैं। 14 साल में 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से यह रकम 9,11,574 रुपये हो जाएगी। इसके बाद 7 साल तक इस रकम पर 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से रिटर्न मिलेगा। 21 साल यानी मेच्योरिटी पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपये होगी।
वहीं अगर मंथली 12500 रुपये या 1.50 लाख रुपये सालाना (अधिकतम रकम) निवेश करते हैं। ऐसा आपको 14 साल तक करना होगा। 14 साल में 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से यह रकम 37,98,225 रुपये हो जाएगी। इसके बाद 7 साल तक इस रकम पर 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से रिटर्न मिलेगा। 21 साल यानी मेच्योरिटी पर यह रकम करीब 63,42,589 रुपये होगी।
फ्री में होगा अकाउंट ट्रांसफर
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट देशभर में कहीं भी ट्रांसफर हो सकता है, अगर खाताधारक खाता खोलने की मूल जगह से कहीं और शिफ्ट हो गया हो। अकाउंट ट्रांसफर फ्री ऑफ कॉस्ट है, हालांकि इसके लिए एकाउंट होल्डर या उसके माता-पिता/अभिभावक के शिफ्ट होने का सबूत दिखाना पड़ेगा। अगर इस तरह का कोई सबूत नहीं दिखाया गया तो अकाउंट ट्रांसफर के लिए पोस्ट ऑफिस या बैंक को 100 रुपये फीस चुकाना पड़ेगा जहां खाता खोला गया है। जिस बैंक या पोस्ट ऑफिस में कोर बैंकिंग सिस्टम की सुविधा है, वहां सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट ट्रांसफर इलेक्टॉनिक तरीके से हो सकता है।
ऑनलाइन चेक करें अकाउंट बैलेंस
- अपने संबंधित बैंक में आवेदन करें और अपने एसएसवाई खाते के लॉगिन क्रेडेंशियल जुटाएं। केवल कुछ ही बैंक अपने खाताधारकों को एसएसवाई खाता बैलेंस ऑनलाइन चेक करने दे रहे हैं।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके बैंक के इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन करें।
- लॉग इन होने के बाद होमपेज पर जाएं, और आप शेष राशि की जांच कर सकते हैं। आप इसे अपने खाते के डैशबोर्ड पर भी देख सकते हैं।
- इस प्रक्रिया के माध्यम से आप केवल अपने खाते में शेष राशि देख पाएंगे। आप इस पोर्टल के माध्यम से लेन-देन नहीं कर पाएंगे।
- सुकन्या समृद्धि फिक्स्ड-इनकम इंस्ट्रूमेंट्स के बीच सबसे अधिक भुगतान वाली ब्याज दर योजनाओं में से एक है। इस योजना की वापसी की दर जुलाई-सितंबर 2020 तिमाही के लिए 7.6% है। 15 साल के लिए एक साल में हर महीने 2,500 रुपये का निवेश आपको 12.7 लाख रुपये की परिपक्वता राशि देगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications