हर महीने आप एलपीजी गैस बुकिंग कराते ही होंगे तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। जैसा कि आप जानते होंगे कि केंद्र सरकार रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग करने पर सब्सिडी सीधे ग्राहक के बैंक खाते में भेजती है।
नई दिल्ली: हर महीने आप एलपीजी गैस बुकिंग कराते ही होंगे तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। जैसा कि आप जानते होंगे कि केंद्र सरकार रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग करने पर सब्सिडी सीधे ग्राहक के बैंक खाते में भेजती है। लेकिन वैसे तो सब्सिडी का लाभ पाने के लिए आपको अपने गैस कनेक्शन के साथ आधार कार्ड को लिंक करना बेहद जरूरी है। लेकिन फिर भी आपको बताएंगे कि अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है या फिर किसी कारणवश आधार कार्ड को बैंक या एलपीजी कनेक्शन के साथ लिंक नहीं कर पाएं हैं तो भी आपको गैस सब्सिडी मिल जाएगी। बस इसके के लिए ये काम करना होगा। LPG Cylinder : सिलेंडर देते समय Delivery Boy एक्स्ट्रा चार्ज करें तो यहां करें शिकायत

ऐसे लें सब्सिडी का फायदा
गैस सब्सिडी पाने के लिए ग्राहक को अपनी गैस एजेंसी में जाकर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर को बैंक खाता नंबर देना होगा। जिसके बाद ग्राहक की सब्सिडी राशि सीधे उसके बैंक खाते में जमा हो जाएगी। बैंक खाते की जानकारी के साथ ही खाताधारक का नाम, बैंक खाता संख्या और बैंक की ब्रांच का आईएफएससी कोड और 17 अंकों की एलपीजी कंज्यूमर आईडी देना होगा। लेकिन बता दें कि यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए दी गई है, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है।
ऑनलाइन ऐसे करें आधार को गैस कनेक्शन से लिंक
- ऑनलाइन मोड में लिंक करने के लिए अपने मोबाइल नंबर को इंडेन गैस कनेक्शन से रजिस्टर करायें।
- इसके बाद आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।
- इसके बाद आप यहां सभी जरूरी जानकारी भरें।
- इसमें आपको बेनिफिट टाइप में एलपीजी, स्कीम का नाम, वितरक का नाम और ग्राहक संख्या डालें।
- अब आधार नंबर डालने से पहले आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिखना होगा।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल, ईमेल पर एक ओटीपी आएगा।
- आपको वन टाइम पासवर्ड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
फोन से ऐसे करें गैस आधार को लिंक
- इंडेन के ग्राहक एक कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर भी अपने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करा सकते हैं।
- इसके लिए आपको गैस कनेक्शन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1800 2333 555 पर कॉल करना होगा।
- इसके बाद आप चाहें तो प्रतिनिधि को अपना आधार नंबर बताएं और अपने गैस कनेक्शन से उसे लिंक करा दें।
- एलपीजी के दाम में 50 रुपये की वृद्धि के बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 644 रुपये से बढ़कर 694 रुपये हो गई है। इस सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी है।
गैस सब्सिडी खाते में आई या नहीं, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले Mylpg.in वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर तीन एलपीजी सिलेंडर कंपनियों का टैब (तस्वीर के साथ) होगा।
- अपनी कंपनी (जिसका सिलेंडर लेते हैं) का सेलेक्शन करना होगा।
- इंडेन गैस का सिलेंडर लेते हैं तो इसके टैब पर क्लिक करें।
- सब्सिडी आई या नहीं इसे चेक करने के लिए एक नया इंटरफेस खुलेगा।
- बार मैन्यू में जाकर 'Give your feedback online' पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर, एलपीजी कंज्यूमर आईडी, राज्य का नाम, डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी भर दें।
- इसके बाद 'Feedback Type' पर क्लिक करें।
- 'Complaint' विकल्प को चुनकर 'Next' का बटन क्लिक करें।
- नए इंटरफेस में आपकी बैंक डिटेल्स सामने होंगी। डीटेल्स से पता लगेगा कि सब्सिडी की रकम खाते में आई या नहीं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
