नई दिल्ली, मार्च 7। आज सुबह शेयर बाजारों में 3.25 प्रतिशत तक की गिरावट आई और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 76.96 पर आ गया। आज कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 2.4 फीसदी और निफ्टी 2.35 फीसदी की गिरावट आई। उधर कच्चे तेल की कीमतें रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 14 साल के उच्च स्तर 138 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गईं। सोमवार की सुबह तेल की कीमतें 8.50% उछल गईं। दरअसल अमेरिका रूसी तेल आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रहा है। इस दौरान ईरान परमाणु समझौता लगभग समाप्त हो चुका है। ये सभी वे फैक्टर हैं, जिनके चलते तेल उछल रहा है और शेयर बाजार और डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आ रही है। शेयर बाजार में गिरावट से सोने की चमक तेज हो रही है।
कितना गिरा शेयर बाजार
24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से सेंसेक्स अब 7.66 प्रतिशत गिर चुका है। ब्रेंट क्रूड कुछ समय के लिए 138.00 डॉलर पर कारोबार कर रहा था लेकिन वर्तमान में इसकी कीमतें 128.00 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हैं। जानकारों ने कहा कि भारत, जो तेल की अपनी आवश्यकताओं का लगभग 80 प्रतिशत आयात करता है, के लिए यह स्थिति बहुत कठिन होगी।
डॉलर के मुकाबले रुपया
रुपया 76.96 को छूने के बाद 76.92 पर कारोबार कर रहा था। ये (76.96) इसका अब तक का सबसे कमजोर स्तर है। शुक्रवार को यह 76.16 पर बंद हुआ था। आखिर में यह 80 पैसे गिर कर 76.96 पर ही बंद हुआ। दरअसल तेल की बढ़ती कीमतों से भारत का आयात बिल बढ़ेगा और मुद्रास्फीति बढ़ेगी। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया और कमजोर होने और 77 के स्तर को पार करने की उम्मीद है। संभावना है कि कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी से मुद्रास्फीति बढ़ेगी।
सोने के रेट
आज 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 53234 रु पर आ गया। यह 2020 के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय काफी करीब है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 69920 रु पर आ गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज 23 कैरेट वाला सोना प्रति 10 ग्राम 53021 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 39926 रु और 14 कैरेट वाला सोना प्रति 10 ग्राम 31142 रु पर आ गया।
निवेशकों को कितना हुआ नुकसान
7 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट आई। इससे फरवरी की शुरुआत से अब तक निवेशकों की लगभग 29 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का सफाया हो गया है। यूक्रेन पर रूसी हमला न केवल मास्को के लिए बल्कि वैश्विक विकास के लिए भी गंभीर होता जा रहा है। साथ ही इस बात की बढ़ती संभावना के साथ कि अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगी वैश्विक आपूर्ति को नुकसान पहुंचाए बिना रूसी तेल और प्राकृतिक गैस पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।
निवेशक क्या करें
विश्लेषकों ने कहा कि अगर निवेशकों के पास लंबी अवधि की निवेश योजना है तो उन्हें निवेशित रहना चाहिए और म्यूचुअल फंड निवेशकों को निवेश को तोड़े बिना अपनी एसआईपी योजनाओं को जारी रखना चाहिए। दूसरी ओर एक बड़ी गिरावट निवेशकों को आकर्षक स्तरों पर अच्छी क्वालिटी वाले शेयरों को खरीदने का मौका देगा। सलाह है कि सभी निवेशकों को वेट एंड वॉच की रणनीति का पालन करना चाहिए और मौजूदा समय में किसी भी नई खरीदारी से बचना चाहिए।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications