अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते है तो खबर आपके लिए बहुत काम की है। बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां आप घर को देखने के साथ ही साथ कमाई भी कर सकते है। इसी में से एक आधार से जुड़ा काम है।
नई दिल्ली, अप्रैल 21। अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते है तो खबर आपके लिए बहुत काम की है। बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां आप घर को देखने के साथ ही साथ कमाई भी कर सकते है। इसी में से एक आधार से जुड़ा काम है। जी हां अगर आप आधार कार्ड से जुड़ा हुआ सभी काम जानते हैं और एक आधार कार्ड सेंटर खोलना चाहते है पर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है कि आप आधार कार्ड कहां पर खोले और इसे खोलने का प्रोसेस क्या है। तो हमारी ये खबर पढ़ें। चलिए आपको आधार कार्ड फ्रेंचाइजी लेने के बारे में बताएंगें कि कैसे आप इसे फ्री में ले सकते हैं और इससे एक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

परीक्षा देना जरुरी
आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको एक एग्जाम देना होगा और अगर आप इस एग्जाम को पास कर लेते हैं तो आपको आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी मिल जाएगी। यह परीक्षा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा आयोजित की जाती है। बता दें कि परीक्षा पास करने के बाद आपको आधार सर्विस सेंटर खोलने के लिए लाइसेंस दिया जाता है, जिससे आप आधार एनरॉलमेंट और बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा। इसके बाद आपको कॉमन सर्विस सेंटर में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आपको कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
आधार कार्ड सेंटर पर क्या होता है काम
- नया आधार कार्ड बनाना।
- आधार कार्ड के नाम में स्पेलिंग में हुई गलती को ठीक करना।
- आधार कार्ड में पता गलत है या बदल गया है तो उसे ठीक करना। इसके साथ ही जन्म तारीख गलत है तो उसे सही करना।
- अगर फोटो साफ नहीं है तो आप उसे भी यहीं से साफ और दूसरी फोटो लगवा सकते हैं।
- आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट करवाना।
- ईमेल आईडी अपडेट करवाना।
- आधार कार्ड सेंटर खोलने के लिए आपको लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होता है। इसके बाद में आपको एक एग्जाम देना होता है। इस एग्जाम में पास होने वाले लोगों को आधार कार्ड का लाइसेंस मिल जाता है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले एनएसईआईटी की वेबसाइट पर जाना है।
- यहां पर आपको Create New User पर क्लिक करना होगा और अब एक XML File ओपन हो जाएगी।
- अब आपको Share Code enter करने के लिए कहा जाएगा।
- XML File और Share Code के लिए आप आधार की वेबसाइट resident.uidai.gov.in पर जाकर अपना offline e aadhar डाउनलोड करें।
- यहां से जब आप डाउनलोड करेंगे तो XML File और share code दोनों डाउनलोड हो जाएंगे। इनका इस्तेमाल आपके ऊपर बताई गई जगह पर करना है।
- अब एक और फॉर्म आएगा जिसमें आपको कुछ पर्सनल जानकारी देनी होगी।
- इस फॉर्म को सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर यूजर आईडी और पासवर्ड आ जाएंगे।
- इनसे आप Aadhaar Testing and Certification के पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
- एक फॉर्म को भरने के बाद आपको अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा।
- अब आपको प्रीव्यू का ऑप्शन दिखाई देगा. इसमें आराम से देखें की आपने फॉर्म में जो जानकारी दी है वो पूरी तरह सही है या नहीं है।
- इसके बाद आप फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई कर लेंगे।
इस तरह एग्जाम के लिए बुक करें सेंटर
सभी जानकारियों को भरने के बाद अब आप 24 से 36 घंटे इंतज़ार करें। इसके बाद आप वापस वेबसाइट में लॉगिन करें। अब बुक सेंटर पर क्लिक करके यहां पर अपना नजदीकी कोई सेंटर चुन सकते हैं। इस सेंटर पर आपको आधार एग्जाम देनी है। इसके साथ ही आपको तारीख और समय को सिलेक्ट करना है और फॉर्म को सबमिट करना है। इसके बाद आपको एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट कर लेना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications