Stanley Lifestyles IPO: प्राइमरी मार्केट में एक के बाद एक पब्लिक इश्यू खुल रहे. इस कड़ी में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. आखिरी दिन सुबह 11 बजे तक इश्यू 7 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है. 21 जून से खुला ये IPO आज 25 जून को बंद हो जाएगा. प्रीमियम फर्नीचर के कारोबार से जुड़ी कंपनी Stanley Lifestyles पब्लिक इश्यू के जरिए 537 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए प्राइस बैंड 351 रुपए से 369 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. IPO बंद होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग 28 जून को होगी.
Stanley Lifestyles IPO Allotment Status
Step 1: BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
Step 2: सेक्शन में 'Issue Type' पर विजिट करें और'Equity' ऑप्शन क्लिक करें
Step 3: यहां ड्रॉपडाउन मेन्यू में'Stanley Lifestyles' को चुने
Step 4: अब अपना अप्लीकेशन नंबर या PAN नंबर भरें
Step 5:'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट करें
IPO से जुड़ी अहम बातें
Stanley Lifestyles पब्लिक इश्यू के जरिए 537 करोड़ रुपए जुटाने वाली है. इसमें फ्रेश इश्यू के जरिए 200 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. जबकि ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगे. OFS के जरिए 337 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. इसके लिए प्राइस बैंड 351 रुपए से 369 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया है, लॉट में 40 शेयर मिलेंगे.

एंकर निवेशकों से जुटाए 161 करोड़
कंपनी ने प्री-IPO में एंकर निवेशकों से 161 करोड़ रुपए जुटाए हैं. इसके तहत एंकर इन्वेस्टर्स को 43.66 लाख शेयर जारी किए गए. शेयरों को 369 रुपए के भाव पर अलॉट किए गए हैं. एंकर निवेशकों में SBI Funds (19%), Nippon Life India (16.5%), HDFC Mutual Fund (9.3%), Quant Mutual Fund (8.2%), Max Life Insurance Co, SBI Life Insurance co समेत अन्य शामिल रहे.
Stanley Lifestyles IPO
21 जून से 25 जून तक खुला
इश्यू प्राइस : 369 रुपए/शेयर
लॉट साइज: 40 शेयर
इश्यू साइज: 537 करोड़ रुपए
लिस्टिंग: 28 जून
Stanley Lifestyles का बिजनेस
Stanley Lifestyles की शुरुआत साल 2007 में हुई. कंपनी सुपर प्रीमियम, लग्जरी और अल्ट्रा प्रीमियम फर्नीचर्स की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री करती है. इसका बड़ा ब्रांड Stanley है. कंपनी सोफा, चेयर, बार टूल्स, कॉफी टेबल, डाइनिंग टेबल, किचन से जुड़े फर्नीचर्स भी बनाती है.
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications