एयरटेल और रिलायंस जियो देश की दो टेलिकॉम कंपनियों ने एक अनोखा ऑफर निकाला है। जियो और एयरटेल ने अपने ग्राहकों को अतिरिक्त कमीशन देने का वादा किया है।
नई दिल्ली: एयरटेल और रिलायंस जियो देश की दो टेलिकॉम कंपनियों ने एक अनोखा ऑफर निकाला है। जियो और एयरटेल ने अपने ग्राहकों को अतिरिक्त कमीशन देने का वादा किया है। यह अतिरिक्त कमीशन ग्राहकों को इंस्टेंट कैशबैक के तौर पर मिलेगा। हर कामयाब रिचार्ज पर यह कैशबैक मिलेगा। लेकिन ग्राहकों को यह क्रेडिट तभी मिलेगा, जब वे दूसरे यूजर का सफलतापूर्वक रिचार्ज करते हैं।
रिचार्ज पर करें एक्स्ट्रा कमाई
मालूम हो कि एयरटेल ने गुरुवार को एलान किया कि वह अपने एयरटेल थैंक्स ऐप पर एयरटेल सुपर हीरो फीचर की शुरुआत कर रही है जिससे यूजर्स सुपरहीरो के तौर पर नामांकन कर पाएंगे। इसके बाद ये यूजर्स दूसरे एयरटेल नंबर को रिचार्ज कर सकेंगे जिसमें उनके दोस्त या परिवार शामिल हैं और हर रिचार्ज पर वे कमीशन कमा सकेंगे। इसी तरह जियो ने JioPOS लाइट ऐप की शुरुआत की है जिससे यूजर्स जियो पार्टनर बन सकते हैं और हर रिचार्ज पर अतिरिक्त क्रेडिट कमा सकते हैं। एयरटेल ने शुक्रवार को यूट्यूब पर वीडियो अपलोड की जिसमें उसने अपने एयरटेल थैंक्स ऐप पर दिए गए सुपरहीरो फीचर के बारे में जानकारी दी और स्कीम के बारे में समझाया।
एयरटेल के सुपरहीरो से मिलेगा फायदा
वहीं कंपनी ने बताया कि जो यूजर्स सुपरहीरो के तौर पर खुद को नामांकित करते हैं, वे किसी एयरटेल नंबर को उपयुक्त उपलब्ध पैक के साथ रिचार्ज कर सकते हैं। हालांकि, चेकआउट के समय जिस राशि की कटौती होगी, वह वास्तविक एमआरपी से चार फीसदी कम होगी।
एयरटेल ने कहा कि वह कई भुगतान के विकल्प दे रही है जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग, एयरटेल पेमेंट्स बैंक और पेटीएम और अमेजन पे जैसे वॉलेट शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक वर्तमान में भारत में लॉकडाउन है जो कम से कम 14 अप्रैल तक रहेगा, ऐसे में यह नया रिचार्ज का विकल्प यूजर्स के लिए आपस में जुड़े रहने का एक अतिरिक्त तरीका है। हालांकि ध्यान देने वाली है कि एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को भा एयरटेल थैंक्स ऐप पर कीप इंडिया कनेक्टेड नाम के बैनर के जरिए अपने करीबियों और प्रिय लोगों के बिलों का भुगतान करने की अपील कर रही है।
जियो पार्टनर बनकर यूजर्स कमाएं कमीशन
एयरटेल की सुपरहीरो स्कीम की तरह रिलायंस जियो ने रविवार को JioPOS लाइट ऐप जारी किया है जिससे कोई व्यक्ति अतिरिक्त कमाई के लिए जियो पार्टनर बन सकता है। इस ऐप पर व्यक्ति को साइन अप करना होता है, फिर पैसे ऐड और वॉलेट में लोड हुए पैसों के जरिए दूसरे जियो यूजर्स के लिए रिचार्ज करना होता है। इसमें यूजर्स रोजाना की कमाई को एक स्क्रीन के जरिए देख सकते हैं क्योंकि वे हर रिचार्ज पर कमीशन कमाते हैं। वहीं गूगल प्ले स्टोर के मुताबिक, इच्छुक यूजर्स साइन अप कर सकते हैं और प्रोसेस को 10 मिनट के समय में पूरा कर सकते हैं। इसके साथ यूजर्स को साइन अप की प्रक्रिया के दौरान कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं है। JioPOS लाइट ऐप को 100,000 से ज्यादा बार डाउनलोड किया चुका है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
