नई दिल्ली। सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश का मौका सरकार आज से फिर दे रही है। इस बार यह मौका 2 दिसंबर 2019 से शुरू होकर 6 दिसंबर 2019 तक मिलेगा। इस दौरान लोगों को सस्ते में गोल्ड में निवेश का मौका मिलेगा। यह सॉवरेन गोल्ड बांड की वर्ष 2019-20 की सातवीं सीरीज है। आइये जानते हैं कि इस बार गोल्ड कितना सस्ता मिलेगा और इसे कैसे खरीद सकते हैं। इसके अलावा सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश के अन्य फायदे क्या हैं। वैसे इस माध्यम से गोल्ड खरीदने पर प्रति ग्राम जहां यह 157 रुपये सस्ता पड़ रहा है, वहीं प्रति 10 ग्राम यह 1570 रुपये सस्ता पड़ेगा। अगर आप पेमेंट का तरीका भी सही चुनते हैं तो आप 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट और पा सकते हैं। इस प्रकार प्रति 10 ग्राम पर यह छूट बढ़कर 2070 रुपये हो जाएगी।
सॉवरेन गोल्ड बांड का इश्यू प्राइस
इस बार सॉवरेन गोल्ड बांड का इश्यू प्राइस 3,795 रुपये प्रति ग्राम निर्धारित किया गया है। वहीं शनिवार को कारोबार बंद होते वक्त गोल्ड का रेट 39,520 रुपये प्रति दस ग्राम था। इस प्रकार अगर सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश किया जाता है तो जहां प्रति ग्राम 157 रुपये सस्ता सोना मिलेगा, वहीं प्रति दस ग्राम पर यह रेट 1570 रुपये सस्ता पड़ेगा। सॉवरेन गोल्ड बांड में आवेदन का सेटलमेंट 10 दिसंबर 2019 को होगा, यानी निवेशकों को इस तारीख को बांड एलाट किया जाएगा। यह जानकारी आरबीआई ने भी एक बयान जारी कर दी है।
अब जानें अतिरिक्त छूट का तरीका
सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश के लिए अगर लोग ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो उनको प्रति ग्राम 50 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यानी प्रति ग्राम पर 50 रुपये तो प्रति दस ग्राम पर 500 रुपये की। छूट के बाद गोल्ड बांड का इश्यू प्राइस प्रति ग्राम गोल्ड के लिए 3,745 रुपये हो जाएगा।
मिलता है सॉवरेन गोल्ड बांड पर ब्याज
सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करने वालों को सरकार एक निश्चित ब्याज हर साल देती है। वहीं अगर गोल्ड का रेट बढ़ता है तो निवेशका को इसका फायदा भी मिलता है। सॉवरेन गोल्ड बांड पर सालाना 2.50 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इस ब्याज का भुगतान हर 6 महीने में किया जाता है। वही इन सॉवरेन गोल्ड बांड में न्यूनतम 1 ग्राम तक गोल्ड खरीदा जा सकता है।
यहां क्लिक करके लें सकते हैं आरबीआई की वेबसाइट से सॉवरेन गोल्ड बांड के बारे में पूरी जानकारी।
https://m.rbi.org.in/Scripts/FAQView.aspx?Id=109
सॉवरेन गोल्ड बांड से पैसा निकलने का नियम
सॉवरेटन गोल्ड बॉन्ड को बाजार में सोने की मौजूदा कीमतों पर कैश कराया जा सकता है। इन बॉन्ड को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट कराया जाता है। वहां पर इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग होती है। इसलिए जब भी चाहें पैसा निकाला जा सकता है।
क्या सॉवरेन गोल्ड बांड पर चुकाना पड़ेगा टैक्स
मैच्योरिटी तक होल्ड करने पर एसजीबी पर कोई कैपिटल गेंस टैक्स नहीं लगता है। हालांकि, मैच्योरिटी से पहले स्टॉक एक्सचेंज के जरिए बेचने पर यह छूट लागू नहीं होती है। अगर निवेश के 3 साल के भीतर गोल्ड बॉन्ड को बेचा दिया जाता है, तो इसे शॉर्ट टर्म गेंस माना जाता है। इस तरह के गेंस को निवेशक की आमदनी के साथ जोड़ा दिया जाता है। बाद में इस आमदनी पर टैक्स लगता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications