बीते दो साल संकट के दौर में कई लोगों के रोजगार पर असर पड़ा है। ऐसे में कमाई के अन्य स्रोत पर भी लोग खोज रहे हैं। अगर आप भी उनमे से है जो कमाई का जरिया खोज रहे है तो ये खबर आपके लिए है।
नई दिल्ली, मार्च 12। बीते दो साल संकट के दौर में कई लोगों के रोजगार पर असर पड़ा है। ऐसे में कमाई के अन्य स्रोत पर भी लोग खोज रहे हैं। अगर आप भी उनमे से है जो कमाई का जरिया खोज रहे है तो ये खबर आपके लिए है।
एलईडी लाइट बनाने का कारोबार
देश में एलईडी बल्ब की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। वैसे तो देखा जाए तो देश में कई ऐसे बिजनेस हैं जिसमें बहुत कम रुपये निवेश करके अच्छी कमाई की जा सकती है। केंद्र में मोदी सरकार भी बिजनेस को बढ़ावा दे रही है। साथ ही सरकार स्टार्ट-अप कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए कई सारी योजनाएं लॉन्च कर चुकी हैं, जिसका फायदा उठाया जा सकता है। कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले उसकी डिमांड और मार्केट को देखना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस बता रहे हैं जिसकी डिमांड गांव से लेकर शहर तक है। यह एलईडी बल्ब बनाने का बिजनेस है। इसमें जमकर पैसा बरसेगा।

शुरू करें अपना बिजनेस
बता दें कि एलईडी को लाइट एमिटिंग डायोड कहते है। इन दिनों लाइट के नाम पर सिर्फ एलईडी लाइट की ही डिमांड होती है। इसकी वजह ये है कि एक तो ये जल्दी फ्यूज नहीं होते और दूसरा इससे बिजली की खूब बचत होती है। इन दिनों पॉपुलर होने की वजह से ज्यादातर दूकानदार भी सिर्फ यही लाइट रखते हैं। इसीलिए ज्यादातर विशेषज्ञ अब इसके कारोबार से जुड़ने की सलाह देते हैं। ऐसे में, अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो एलईडी बल्ब का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) के तहत कई संस्थान एलईडी बल्ब बनाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं।
बिजली की कम खपत
एलईडी बल्ब टिकाऊ होता है और लंबे समय तक चलता है। प्लास्टिक का होने की वजह से इसके टूटने का डर भी नहीं रहता। जब इलेक्ट्रॉन अर्धचालक पदार्थ से होकर गुजरता है तो छोटे कणों को रोशनी मुहैया करता है, जिन्हें एलईडी कहा जाता है। यह सबसे ज्यादा रोशनी देता है। बता दें एक एलईडी बल्ब की लाइफ आमतौर पर 50000 घंटे या उससे ज्यादा होती है, जबकि सीएफएल बल्ब की 8000 घंटे तक ही होती है। खास बात ये है कि एलईडी बल्ब को रिसाइकिल किया जा सकता है। एलईडी में सीएफएल बल्बों की तरह पारा नहीं होता है, लेकिन इसमें लेड और निकल जैसे घटक शामिल होते हैं।
शुरू कर सकते हैं बिजनेस
एलईडी बल्ब बिजनेस को आप बेहद मामूली निवेश से भी शुरू कर सकते हैं। कम निवेश में इसे सबसे अच्छा बिजनेस माना जाता है। मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज के तहत कई संस्थान एलईडी बल्ब बनाने की ट्रेनिंग देते हैं। अब हर जगह स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत एलईडी बल्ब बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके साथ ही जो कंपनियां एलईडी बल्ब बनाती हैं वो भी ट्रेनिंग मुहैया कराती है। इनसे भी संपर्क किया जा सकता है।
छोटे स्तर पर भी शुरु कर सकते कारोबार
एलईडी बल्ब बनाने की ट्रेनिंग के दौरान आपको बेसिक आफ एलईडी, पीसीबी का मूल, एलईडी ड्राइवर, फिटिंग-टेस्टिंग, मैटेरियल की खरीद, मार्केटिंग, सरकारी सब्सिडी स्कीम के अलावा बहुत सारी चीज़ों के बारे में बताया जाएगा। अगर आप छोटे स्तर पर इसे शुरू करना चाहते हैं तो सिर्फ 50,000 रुपये में शुरू किया जा सकता है। इस काम के लिए आपको जरूर नहीं की कोई दुकान खोलनी है, इसे आप घर पर भी बड़े आराम से शुरू कर सकते हैं।
बल्ब से होगी अच्छी कमाई
जहां तक बल्ब से कमाई का बात है तो एक बल्ब को बनाने में करीब 50 रुपये तक की लागत आती है और बाजार में यह बड़ी आसानी से 100 रुपये में बिक जाता है। यानी एक बल्ब पर दोगुना मुनाफा है। अगर आप एक दिन में 100 बल्ब भी बनाते हैं तो 5000 रुपये की सीधी कमाई आपकी जेब में आएगी। ऐसे में 1.50 लाख रुपये तक हर महीने आसानी से कमाए जा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications