
Investment in Gold : सोने में निवेश का अब केवल फिजिकल ऑप्शन ही नहीं है। असल में अब सोने में निवेश के लिए निवेशकों के पास सेफ्टी के साथ और मार्केट रिलेटेड रिटर्न देने वाले कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। जैसा कि आप भी जानते होंगे कि सोने को आर्थिक अनिश्चितताओं के लिए हेजिंग विकल्प के रूप में देखा जाता है। सोने को एक सुरक्षित आश्रय माना जाता है क्योंकि जब मुद्रास्फीति बहुत अधिक होती है तो इक्विटी में तेज गिरावट आती है और उस समय सोना बेहतर ऑप्शन होता है। पर सवाल यह है कि आखिर कौन सा ऑप्शन सोने में निवेश के लिए सबसे बेहतर रहेगा। आगे जानिए इस सवाल का जवाब।
कौन कौन से हैं ऑप्शन
इस समय पांच अलग-अलग ऑप्शन हैं जिनके जरिए आप सोने में निवेश कर सकते हैं। इनमें गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड म्यूचुअल फंड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, डिजिटल गोल्ड और फिजिकल गोल्ड शामिल हैं। इनमें जानकार फिजिकल गोल्ड में निवेश करने से बचने की ही सलाह देते हैं, क्योंकि चोरी आदि की चिंता रहती है। तो हम बाकी ऑप्शनों पर चर्चा करेंगे।
गोल्ड ईटीएफ
गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने से पहले एक डीमैट खाता खोलना अनिवार्य है। वहीं डिजिटल सोने के लिए आपको एक तय समय के बाद अनिवार्य रूप से उसकी फिजिकल डिलीवरी लेनी पड़ सकती है। जैसे या तो आपको 5 साल डिलिवरी लेनी होगी या सोना बेचना होगा या अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
गोल्ड के डिजिटल ऑप्शनों में एक सुविधा यह है कि इनमें आपको लिक्विडिटी का फायदा मिलता है। इन्हीं में एक ऑप्शन है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड। पर इनमें 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। अगर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को 8 साल की मैच्योरिटी अवधि तक रखा जाता है, तो कैपिटल गेन्स पर कोई टैक्स लागू नहीं होगा। ये बॉन्ड आपको छमाही आधार पर 2.5 फीसदी ब्याज दर भी दिलाते हैं। बाकी सोने के निवेश विकल्पों के लिए, एसटीसीजी (शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन) पर आपकी स्लैब रेट के अनुसार टैक्स लगाया जाएगा, जबकि एलटीसीजी (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) पर इंडेक्सेशन के फायदे के साथ 20 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा। 3 फीसदी जीएसटी केवल फिजिकल सोने और डिजिटल सोने पर लागू होगा।
गोल्ड म्यूचुअल फंड
गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।
क्या है बेहतर
फिजिकल गोल्ड पर मेकिंग चार्ज करीब 20-25 फीसदी होता है। वहीं गोल्ड ईटीएफ का ब्रोकरेज शुल्क लगभग 1 फीसदी होता है। गोल्ड म्यूचुअल फंड का एक्सपेंस रेशियो भी लगभग 1 फीसदी है। डिजिटल गोल्ड में स्टोरेज, बीमा शुल्क आदि के लिए 3 फीसदी का अतिरिक्त शुल्क लगता है। जानकार गोल्ड बॉन्ड के लिए थोड़ा अधिक फोकस करते हैं। क्योंकि इसमें साल में दो बार रिटर्न भी मिलता है। वैसे बाकी डिजिटल गोल्ड ऑप्शन भी अच्छे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications