नई दिल्ली, नवंबर 25। शेयर बाजार में निवेश करना दरअसल केवल डीमैट खाता और ट्रेडिंग खाता खोलना नहीं है। बल्कि शेयर बाजार में निवेशकों को निगेटिव परिस्थितियों यानी गिरते बाजार के लिए भी तैयार रहना चाहिए। अधिकतर लोग गिरते बाजार को अक्सर शेयर बाजार में की सबसे खराब स्थिति के रूप में देखते हैं। मगर ऐसा नहीं है गिरते बाजारों के लिए एक और नजरिया है, जिसे इस स्थिति को नए निवेश के लिए एक सही अवसर भी माना जाता है। गिरते बाजार में अपने निवेश का अधिकतम लाभ उठाने के लिए एक एफिशिएंट ट्रेडिंग खाते की आवश्यकता तो होती है। साथ ही आपको धैर्य, रिसर्च और सबसे महत्वपूर्ण मार्केट की जानकारी होना जरूरी है। गिरते बाजार के दौरान सही निवेश करने में आपकी सहायता करने के लिए, यहां कुछ जरूरी टिप्स दिए गए हैं जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए।
जितनी हो सके रिसर्च करें
हमेशा याद रखें कि जिस कंपनी में आप निवेश करना चाहते हैं, उसके फंडामेंटल्स पर रिसर्च करना महत्वपूर्ण होता है। पर जब बाजार विशेष रूप से लगातार गिर रहा हो तो यही रिसर्च अनिवार्य हो जाती है। एक बार जब आप अपनी पसंद के शेयर को चुन लेते हैं, तो कंपनी के मैनेजमेंट, बिजनेस आउटलुक और ओवरऑल वित्तीय प्रदर्शन पर की जानकारी के लिए जरूरी समय और प्रयास करें। एक आसान नियम ये है कि हाई ग्रोथ क्षमता वाली कंपनियों में निवेश को बेहतर माना जाता है।
कम पर खरीदें और हाई पर बेचें
जब खरीद मूल्य गिरता है तो शेयर खरीदने और कीमत बढ़ने पर उन्हें बेचने की सलाह गिरते बाजार में भी सही होती है। रेगुलर परिस्थितियों में किसी स्टॉक के लिए खरीद मूल्य गिरने का मतलब कई चीजें हो सकता है। कंपनी के फंडामेंटल में गिरावट हो सकती है या बाजार सेंटिमेंट खराब हो सकता है। हालांकि गिरती बाजार स्थितियों के दौरान, ऐसा नहीं हो सकता है। इसलिए अच्छी क्वालिटी वाले शेयरों को ऐसे में गिरावट पर खरीद लें। जब बाजार चढ़ेगा तो आपको फायदा मिलेगा।
सेफ्टी के मार्जिन को महत्व दें
जो निवेशक बाजार जोखिम को कम करने को महत्व देते हैं, वे सुरक्षा के मार्जिन या एमओएस की अवधारणा पर बहुत ध्यान रखते हैं। सुरक्षा का मार्जिन अनिवार्य रूप से एक शेयर के बाजार मूल्य और उसके वास्तविक, आंतरिक मूल्य के निवेशक के अनुमान के बीच का अंतर होता है। एक निवेशक के रूप में अपनी जोखिम उठाने की क्षमता के आधार पर, आप अपने हिसाब से सुरक्षा का अपना मार्जिन निर्धारित कर सकते हैं।
अधिक सब्र करना होगा
जब गिरते बाजार के दौरान चीजें घटित होती हैं, तो बाजार में चल रहे किसी भी ट्रेंड में निवेशक रेस्पोंस करेंगे इसकी संभावना बढ़ जाती है। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आपके करीबी आपको कुछ शेयरों में एंट्री और कुछ में एग्जिट होने के लिए कहें। पर ध्यान रहे कि हर किसी का निवेश पोर्टफोलियो अलग होता है। इसके बजाय सब्र रखने की सलाह दी जाती है और अपने खुद के निवेश सिद्धांतों पर नजर रखें और केवल आवश्यकतानुसार ही खरीदें-बेचें।
थोड़ा-थोड़ा निवेश करें
जब बाजार में गिरावट चल रही हो तो एक साथ बड़ी रकम न लगाएं। थोड़ा-थोड़ा पैसा चुनिंदा क्वालिटी शेयरों में लगाएं। कम मार्केट कैप वाले स्टॉक्स और पेनी स्टॉक्स से बचें।
More From GoodReturns

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications