नयी दिल्ली। शेयर बाजार एक जैसी जगह है जिसे अकसर लोग, यहां तक कि दूसरी जगह पैसा लगाने वाले निवेशक भी एक तरह का जुआ समझते हैं। मगर ऐसा है नहीं। शेयर बाजार सबसे जल्दी और सबसे अधिक मुनाफा देने वाली जगह साबित हो सकता है। मगर इसके लिए जानकारी, धैर्य और निवेश करने की अच्छी खासी डिटेल होनी चाहिए। भारत में शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले इच्छुक तो बहुत होते हैं, मगर जानकारी के अभाव में लोग निवेश कर नहीं पाते। बहुत कम लोगों को पता होता है कि शेयर बाजार में निवेश की शुरुआत कैसे की जाती है। यहां हम आपको शेयर बाजार में निवेश शुरू करने की पूरी जानकारी देंगे, वो भी बिलकुल शुरुआत से। अगर आप शेयर बाजार में सही दिशा में आगे बढ़ें तो बहुत मोटा मुनाफा कमा सकते हैं और वो भी सिर्फ अपने मोबाइल से। आप सिर्फ अपनी उंगलियों से निवेश कर सकेंगे। आइये जानते हैं शेयर बाजार की पूरी एबीसीडी।
शेयर बाजार में शुरुआत से पहले पूरी करें ये जरूरतें
भारतीय शेयर बाजार में निवेश के लिए, कुछ आवश्यक चीजें पूरी होनी चाहिए। आपके पास कुछ अकाउंट और चीजों का होना जरूरी है :
- बचत खाता : किसी भी बैंक में आपके पास अकाउंट होना जरूरी है
- ट्रेडिंग और डीमैट खाता : ये सबसे जरूरी चीज है। जिस तरह आप पैसे बैंक अकाउंट में रखते हैं, उसी तरह खरीदे-बेचे जाने वाले शेयर इस अकाउंट में रहते हैं।
- कंप्यूटर / लैपटॉप / मोबाइल : ऑनलाइन ट्रेडिंग के जमाने इनमें किसी एक चीज का होना बहुत जरूरी है।
- इंटरनेट कनेक्शन : इसके बिना आप ऑनलाइन ट्रेडिंग कर ही नहीं सकते।
क्या होते हैं ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट
अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने जा रहे हैं तो आपको एक डीमैट खाते की जरूरत होगी। ये अकाउंट खुलवाने के लिए आपको किसी भी ब्रोकिंग फर्म से संपर्क कर सकते हैं। आपके सामने कई ब्रोकिंग फर्म हैं जिनमें शेयरखान, जियोजित और एंजेल ब्रोकिंग शामिल है। यह ब्रोकिंग फर्म अपने एजेंट के माध्यम से आपको डीमैट खाता खुलवाने में मदद करती हैं। बता दें कि आपके दो खास अकाउंट खोले जायेंगे, जिनमें एक ट्रेडिंग और दूसरा डीमैट अकाउंट होगा। ट्रेडिंग खाता शेयरों को खरीदने और बेचने के लिए होता है, जबकि डीमैट खाता आपके शेयरों को रखने के लिए होता है। डीमैट अकाउंट में शेयर इलेक्ट्रिक फॉर्म में रखे जाते हैं, जिसमें से बेचने पर वे डेबिट और खरीदने पर क्रेडिट होंगे।
डीमैट अकाउंट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट :
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड (पते के प्रमाण के लिए)
- कैंसल किया गया चेक / बैंक स्टेटमेंट / पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
डीमैट खाता खुलने के बाद आप शेयरों में कारोबार शुरू कर सकते हैं।
इन बातों का हमेशा रखें ध्यान
- अगर आप पर किसी किस्म का हाई इंटेरेस्ट लोन है तो उसे चुका दें, जैसे कि पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड पेमेंट आदि। इन लोन का ब्याज आपके रिटर्न से अधिक हो सकता है। रिटर्न को ब्याज में चुकाने के लिए हासिल करने का कोई फायदा नहीं है।
- सिर्फ अपना अतिरिक्त पैसा ही निवेश करें। जिस पैसे की आपको जरूरत पड़ सकती है उसे निवेश न करें। क्योंकि आपको हमेशा फायदा ही होगा इसकी कोई गारंटी नहीं है।
- बतौर इमेरजेंसी फंड कुछ पैसे अपने हाथ में जरूर रखें
- इसके अलावा निवेश के लिए अपने लक्ष्य और रणनीति बना कर चलें
- बेहतर रिटर्न हासिल करने और बढ़िया कमाई करवाने वाले शेयरों को चुनने के लिए आप ब्रोकिंग फर्म या निवेश सलाहकार की सलाह लेते हैं
- आप अपनी ब्रोकिंग फर्म के जरिए ट्रेडिंग कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि हर लेन-देन पर वो आपसे कुछ चार्ज वसूलेगी
- सबसे जरूरी बात कि जहां तक हो सके लंबी अवधि के लिए ही निवेश करें, जैसा कि मार्केट एक्सपर्ट सलाह देते हैं
शेयर बाजार में निवेश के फायदे
- बैंक में जमा पर आपको केवल ब्याज मिलेगा, मगर शेयरों में आपको डिविडेंड, बोनस और राइट्स शेयर भी मिलेंगे
- शेयर बाजार में पारदर्शिता बहुत अधिक रहती है
- आपको लिक्विडिटी की फैसिलिटी मिलती है। यानी आप जरूरत पड़ने पर फौरन पैसे अकाउंट से निकाल सकते हैं।
- शेयर बाजार पर रेगुलेटर सेबी बारीक निगाह रखता है, जिससे आपके साथ धोखाधड़ी की गुंजाइश न्यूनतम है
More From GoodReturns

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका



Click it and Unblock the Notifications