नयी दिल्ली। शेयर बाजार एक ऐसी जगह है जहां आप सबसे ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। जी हां निवेश के मामले में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली जगह अगर कोई है तो वो शेयर बाजार ही है। यहां से ज्यादा निवेश के जरिए मुनाफा आप कहीं नहीं कमा सकते। यहां पैसा डबल होने या लाखों के मुनाफे में बहुत अधिक समय नहीं लगता। आपको जानकर शायद हैरानी हो मगर शेयर में सिर्फ आम निवेशक ही नहीं बल्कि एलआईसी जैसी दिग्गज कंपनियां और ईपीएफओ जैसे संस्थान भी पैसा लगाते हैं। मगर शेयर बाजार से मुनाफा कमाना हर किसी के बस की बात नहीं। शेयर में लंबे समय तक निवेश रखना जरूरी है। अधिकतर एक्सपर्ट इसी बात की सलाह खास तौर पर देते हैं। एक ट्रेडर भी शेयर बाजार से पैसा बना सकता है, बशर्ते कुछ खास टिप्स पर ध्यान दिया जाए तो। दिवाली आने वाली है और अगर आप इस खास अवसर से शेयर बाजार में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ सावधानी बरतें। शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले जानिए जरूरी टिप्स, जो आपके बहुत काम आएंगे।
जानिए ट्रेड और लॉन्ग टर्म इंवेस्टर के बीच फर्क
हम यहां आपको शेयर बाजार में पैसा लगाने के जरूरी टिप्स बताएंगे, पर उससे पहले जानिए ट्रेडर और लंबे समय के लिए निवेश करने वाले निवेशक के बीच का अंतर। जैसा कि नाम से ही जाहिर है लॉन्ग टर्म इंवेस्टर लंबे टाइम के लिए निवेश रखता है। ट्रेडर उसे कहते हैं जो किसी शेयर से पैसा निकालने या लगाने या निकाल कर किसी और शेयर में निवेश करने के लिए क्विक फैसला ले। अब जानते हैं बेस्ट टिप्स।
शौकिया ट्रेडर करते हैं ये गलती
शौकिया ट्रेडर्स को लगता है कि एक सफल ट्रेडर बनने के लिए सही फॉर्मूला या एक ही सही तकनीक खोजने की जरूरत है, असल में सच्चाई इससे बहुत दूर है। वास्तव में ट्रेडिंग स्किल बेहतर बनाने के लिए आपको समर्पित प्रयास करना जरूरी है।
अपने मतलब की ट्रेडिंग अप्रोच जानें
ट्रेडिंग के लिए कई तरीके हैं। मगर आपको तलाश करना है कि आपके लिए कौन सा रास्ता बेहतर है। यहां रास्ते से मतलब है कि क्या टेक्निकल तरीके से निवेश करना चाहते हैं या फिर किसी कंपनी के फंडामेंटल देखना चाहते हैं। इसी तरीके से आप कितना जोखिम ले सकते हैं और छोटी या लंबी किस अवधि के लिए पैसा लगाना आपके लिए बेहतर है। आपको इन सब बातों पर गौर करना होगा।
ट्रेडिंग अप्रोच हो दूसरों से बेहतर
आप जो भी अप्रोच अपनाएं वो दूसरों से अलग और बेहतर होनी चाहिए। कहने का मतलब है कि आपको दूसरों से अलग और बेहतर सोचना होगा। आपको यह विश्वास भी होना चाहिए कि जो दृष्टिकोण/अप्रोच आपने चुनी है वह लंबे समय में कारगर होगी। यह विश्वास तब आता है जब आप हो चुके नुकसान से ज्यादा पैसा कमाने लगते हैं।
जोखिम पर ध्यान देना जरूरी
एक खास तरीका डेवलप करने के बाद, जो दूसरों से बेहतर हो, आपको जोखिम प्रबंधन की योजना बनानी चाहिए। उचित जोखिम प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि ट्रेडर्स के सामने बहुत सारा पैसा खोने का जोखिम रहता है। अगर जोखिम प्रबंधन को बहुत गंभीरता से नहीं लिया जाता तो वे अप्रोच जिससे आपको बढ़त मिले उसका कोई फायदा नहीं है।
कड़े अनुशासन का पालन करें
ट्रेडर्स को अपनी ट्रेडिंग रणनीति को ठीक से लागू करने के लिए सख्त अनुशासन का पालन करने की आवश्यकता है। जो लोग एक अनुशासित ट्रेडिंग अप्रोच का पालन करते हैं उनके लंबे समय में सफलता प्राप्त करने की अधिक होती है। मगर स्थिति के हिसाब से फैसला लेने की भी जरूरत होती है।
इंतजार की अहमियत होती है बहुत
कभी-कभी अहमियत सिर्फ सही ट्रेड करने की नहीं होती है, बल्कि जब स्थिति सही न हो तो कुछ न करना भी बेहतर होता है। ऐसे समय होते हैं जब बाजार व्यापार करने के लिए अनुकूल नहीं होता है और जब सफल व्यापारी बहुत धैर्य दिखाते हैं और चीजों के बेहतर होने की प्रतीक्षा करते हैं।
गलतियों को स्वीकारें और उन्हें दोहराने से बचें
सफल ट्रेडर्स के पास यह स्वीकार करने की क्षमता होती है कि वे गलत हैं। यानी गलत फैसले को तुरंत स्वीकार करें और जो गलती आपने की है उसे दोहराने से बचें। इससे आप स्थितियों के अनुकूल बन सकते हैं। अगर ऐसा न किया गया तो आप फिर से एक ही गलतीको दोहराएंगे।
साहसिक निर्णय लेने की क्षमता
सफल ट्रेडर्स हमेशा कठिन फैसले लेने की क्षमता रखते हैं। भले ही वे फैसले आपके विपरीत और असुविधाजनक ही क्यों न हों। आपको अपनी ट्रेडिंग के हिसाब से फैसले लेने होते हैं। दूसरी बात आपको किसी कंपनी का लॉयल होने की जरूरत नहीं है, बल्कि जहां मुनाफा दिखे वहीं पैसा लगाएं। यदि कोई व्यापारी किसी शेयर के प्रति बहुत अधिक वफादार होने लगता है तो यह खतरे का कारण बन सकता है। अगर कोई शेयर कमाई नहीं करा रहा है तो उसे बेचने में संकोच न करें।
More From GoodReturns

आज आखिरी मौका! Baroda BNP Paribas Services Fund NFO में निवेश का है अंतिम दिन

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार



Click it and Unblock the Notifications