नयी दिल्ली। वरिष्ठ नागरिक, जो आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) जैसे फिक्स्ड इनकम उपकरणों में अपना रिटायरमेंट फंड निवेश करते हैं, इस समय कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। इसकी वजह है एफडी की ब्याज दरों का करीब 10 सालों के निचले स्तर पर पहुंच जाना। हालांकि इसी के मद्देनजर कुछ बैंकों ने स्पेशल एफडी शुरू की है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को रेगुलर एफडी रेट से 30-80 बेसिस पॉइंट ज्यादा ब्याज मिलता है। इन एफडी पर इस समय दी जाने वाली ब्याज दरें 6.20 फीसदी से 6.30 फीसदी तक हैं। मगर बंधन बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट में बचत खाते पर मिलने वाली क्रमश: 7.15 फीसदी और 7 फीसदी ब्याज दर के मुकाबले ये कम है।
क्या है बचत खाते पर फायदा
बंधन बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में बचत खाते पर स्पेशल एफडी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। दूसरा फायदा आपको ये मिलेगा कि दोनों ही बैंक के बचत खातों में निवेश की गई पूंजी में कोई लॉक-इन नहीं है। यानी अब जब चाहे पैसा निकाल सकते हैं और इस स्थिति में कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। जबकि इन स्पेशल एफडी में समय से पहले पैसा निकालने पर जुर्माने का सामना करना पड़ता है।
किस बैंक में कितनी ब्याज दर
इस समय एसबीआई आम निवेशकों को पाँच साल की एफडी पर 5.4 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को बैंक की स्पेशल एफडी पर 6.20 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। आईसीआईसीआई बैंक के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई स्पेशल एफडी का नाम आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर्स है। बैंक इस एफडी पर पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.30 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
एचडीएफसी बैंक में कितनी ब्याज दर
एचडीएफसी बैंक की वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल एफडी नाम एचडीएफसी सीनियर सिटीजेन केयर है। बैंक इस एफडी पर 75 बेसिस पॉइंट ज्यादा ब्याज दे रहा है। जिसका मतलब है कि अगर कोई वरिष्ठ नागरिक एचडीएफसी बैंक की स्पेशल एफडी में निवेश करे तो 5 साल से अधिक की अवधि के लिए ब्याज दर 6.25 फीसदी होगी। वरिष्ठ नागरिकों को इन बैंकों में सामान्य नागरिकों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा ब्याज मिलेगा, मगर समय से पहले पैसा निकालने पर उन्हें जुर्माने का भी सामना करना पड़ेगा।
बचत खाते पर ज्यादा ब्याज
इन बैंकों की स्पेशल एफडी केवल 31 मार्च तक ही उपलब्ध हैं। बंधन बैंक अपने बचत खाते पर न्यूनतम 1 लाख रु और अधिकतम 50 करोड़ रु की बैलेंस लिमिट पर 7.15 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ये फायदे का सौदा है। ज्यादा ब्याज और कभी भी पैसा निकालने की सुविधा। अन्य बैंकों में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में अधिकतम 7 फीसदी, आरबीएल बैंक में 6.75 फीसदी, इंडसइंड में 6 फीसदी और यस बैंक में 5.5 फीसदी ब्याज दर है।
क्या करना चाहिए
यदि आप 5 साल की लंबी अवधि में निवेश कर रहे हैं तो अपने पैसे को अलग-अलग निवेश करें। आपको सारा पैसा स्पेशल एफडी में नहीं लगाना चाहिए। आप वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस), प्रधानमंत्री वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) और पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (पीओएमआईएस) पर ध्यान दे सकते हैं। 10 साल की मैच्योरिटी अवधि के साथ पीएमवीवीवाई में आपको 7.4 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications