Aadhaar Card: जब बात पहचान की आती है तो लोग अक्सर आधार कार्ड को दिखाते है ये एक ऐसा दस्तावेज है जो सरकारी और प्राइवेट हर जगह मांगा जाता है. आज के समय में जितना ज्यादा आधार की मांग प्रूफ के तौर पर की जाती है उतना ही इसके साथ फ्रॉड के खतरे भी बढ़ गए हैं.

ऐसे में ये जानना जरूरी है कहीं आपके आधार कार्ड से कोई गलत यूज तो नही कर रहा है. हालांकि, अब ये पता करना बहुत आसान है क्योंकि UIDAI की तरफ से आधार कार्ड होल्डरों को ये जाननें की सुविधा दी गई कि वे पता कर सकें कहां और कैसे इस्तेमाल हो रहा है. चलिए आपको बताते है ये आसान तरिका.
Authentication History से पता कर सकते हैं कहां हो रहा है इस्तेमाल
सबसे पहले आपको myAadhaar पोर्टल पर जाना है, जहां Authentication History का ऑप्सन दिया गया है. जिसको ओपन करके आप आसानी से ये पता कर पाएंगे कि आपका आधार नंबर कहां और कितनी बार यूज किया गया है. वहीं, ये जाने के लिए आपको myAadhaar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और ओटीपी के जरिए से लॉगिन करना होगा और अपने अनुसार तारीख सेलेक्ट करके आधार एक्टिविटी देखनी होगी।
संदिग्ध एक्टिविटी को देखते ही तुरंत करें शिकायत
अगर आपको अपने आधार कार्ड की हिस्टरी में कोई भी संदिग्ध एक्टिविटी दिखे तो तुरंत एक्शन लें. जिसके लिए आप UIDAI की हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करके या फिर [email protected] पर ईमेल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
बायोमेट्रिक लॉक से और बढ़ाएं सुरक्षा
आप चाहें तो अपने आधार की बायोमेट्रिक जानकारी (जैसे फिंगरप्रिंट और आई स्कैन) को लॉक कर सकते हैं। इससे कोई भी इन डिटेल्स का दुरुपयोग नहीं कर पाएगा, चाहे उसके पास आपका आधार नंबर ही क्यों न हो।
कैसे करें लॉक:
Virtual ID (VID), नाम, पिन कोड और OTP से लॉगिन करें
लॉक ऑप्शन चुनें और अपनी जानकारी सुरक्षित करें
जानकारी समय-समय पर अपडेट करना है जरूरी
UIDAI बार-बार सलाह देता है कि लोग अपने आधार की जानकारी समय-समय पर अपडेट करते रहें, खासकर अगर 10 साल से ज्यादा समय हो गया है. किसी हादसे के बाद बायोमेट्रिक बदल गया हो. बच्चों का आधार जिन्होंने 15 साल की उम्र पार कर ली हो. इससे आपका आधार हमेशा अप-टू-डेट रहेगा.
मोबाइल नंबर अपडेट रखें यही है सबसे बड़ा हथियार
आपके आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर ही आपको OTP देता है जिससे आप लॉगिन कर पाते हैं.अगर नंबर बदल गया है या रजिस्टर्ड नहीं है, तो जल्द से जल्द नजदीकी आधार केंद्र जाकर अपडेट करवाएं.
आधार कार्ड हमारी डिजिटल पहचान है, लेकिन उसकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. UIDAI ने जो सुविधाएं दी हैं, उनका सही इस्तेमाल करके आप अपने आधार की जानकारी और प्राइवेसी दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं.
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications