नयी दिल्ली। भारत में शिक्षा पाना बहुत महंगा होता जा रहा है। बच्चों की हायर एजुकेशन माता-पिता के लिए बड़ी चिंता है। इसके लिए माता-पिता को सालों पहले तैयारी शुरू करनी पड़ती है। मगर कुछ सरकारी और प्राइवेट संस्थान फेलोशिप और स्कॉलरशिप प्रोग्राम चलाते हैं। इनमें पढ़ाई के लिए छात्रों को लाखों रु की मदद दी जाती है। यदि आप ऐसी किसी योजना से मदद पाना चाहते हैं तो ये खबर आपके बहुत काम आएगी।
एआईसीटीई पीजी (गेट / जीपीएटी) स्कॉलरशिप
इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम में सिलेक्ट होने वाले छात्रों को मासिक 12400 रु मिलते हैं। मगर आपको फुल-टाइम गेट / जीपीएटी क्वालिफाइड होना जरूरी है। पार्ट-टाइम कोर्स के छात्र पात्र नहीं हैं। आपके पास जनरल सेविंग अकाउंट होना जरूरी है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक (https://www.aicte-india.org/schemes/students-development-schemes/PG-Scholarship-Scheme/General-instruction) पर जा सकते हैं।
प्रधानमंत्री रिसर्च फैलोशिप स्कीम
यह स्कॉलरशिप मानव संसाधन विकास मंत्रालय चलाता है। इस स्कीम का मकसद तकनीकी रिसर्च स्टडी को बढ़ावा देना और छात्रों को डॉक्टरेट करने के लिए प्रेरित करना है। योजना के तहत छात्रों को हर महीने 80000 रु मिलते हैं। अगर आप चाहें तो मई और दिसंबर में अप्लाई कर सकते हैं। आपको नीचे दिए लिंक पर और जानकारी मिल सकती है।
लिंक - https://dec2020.pmrf.in/
रामानुजान फेलोशिप
यह स्कॉलरशिप विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी) की एक पहल है, जो साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग डिपार्टमेंट के तहत आता है। इसका उद्देश्य भारतीय और विदेशी वैज्ञानिकों को भारत में रिसर्च पॉजिशन प्रदान करना है। चयन किए आवेदकों को 1,35,000 रुपये प्रति माह की फ़ेलोशिप और 70,000 रुपये प्रति वर्ष का शोध अनुदान दिया जाएगा। आप इस लिंक (http://serb.gov.in/rnf.php) पर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।
कीप स्माइलिंग फाउंडेशन स्कॉलरशिप फॉर इंजीनियरिंग
कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रदान की जाने वाली यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जो योग्य और मेधावी हैं, लेकिन उनके सपनों को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों की कमी है। वित्तीय सहायता के साथ यह योजना लाभार्थियों को सलाह और कैरियर मार्गदर्शन भी करती है। इस स्कॉलरशिप में छात्रों को सालाना 30000 रु की मदद मिलती है। आप इस लिंक (https://colgatecares.co.in/keepindiasmiling/get-started.html) पर बाकी जानकारी ले सकते हैं।
नॉर्थ साउथ फाउंडेशन
यह छात्रवृत्ति नॉर्थ साउथ फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जाती है, जो एक गैर-लाभकारी संगठन है। इससे उन छात्रों को शिक्षा में मदद मिलती है, जो 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं और इंजीनियरिंग, मेडिकल या 3 साल के पॉलिटेक्निक डिप्लोमा की डिग्री हासिल करना चाहते हैं। छात्रों को सालाना 25000 रु मिलते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप (https://www.northsouth.org/app6/Login.aspx) पर विजिट कर सकते हैं।
ओबीसी / एससी / एसटी / सामान्य छात्रों के लिए ओएनजीसी मेरिट स्कॉलरशिप
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा दी जाने वाली इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य समाज के हाशिये पर मौजूद वर्गों से संबंधित मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। चुने गये छात्रों को सालाना 48000 रु की मदद मिलती है। मगर छात्र का ग्रेजुएट इंजीनियरिंग या एमबीबीएस कोर्स के पहले साल या भूविज्ञान / भूभौतिकी या एमबीए में मास्टर डिग्री के पहले वर्ष का छात्र होने जरूरी है। आपको यहां (https://ongcscholar.org/#/fellowshipScheme) से अधिक जानकारी मिल सकती है।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही

Jio यूजर्स के लिए आखिरी 72 घंटे: कैशबैक और फ्री OTT का फायदा उठाने के लिए अभी करें ये रिचार्ज

Amazon Great Freedom Festival Sale: HDFC कार्ड पर 10% छूट, जानें कब से शुरू होगी शॉपिंग

Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

भारी बारिश से नेटवर्क ठप? DoT ने शुरू की इंट्रा सर्कल रोमिंग, अब किसी भी सिम पर मिलेगा सिग्नल

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

TRAI का सख्त निर्देश: स्पैम कॉल्स और फ्रॉड से बचना है तो आज रात 23:55 बजे से पहले करें ये काम!

क्रेडिट कार्ड बिल: आज है आखिरी तारीख, लेट फीस से बचना है तो अभी करें ये काम

GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी



Click it and Unblock the Notifications