आप भी अगर निवेश करने की सोच रहे हैं ये खबर आपके बहुत काम आ सकती है। पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।
नई दिल्ली: आप भी अगर निवेश करने की सोच रहे हैं ये खबर आपके बहुत काम आ सकती है। पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। किसान विकास पत्र भारत सरकार की एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जहां एक तय अवधि में आपका पैसा दोगुना हो जाता है। यूं कहें कि यहां बहुत जल्द आपका पैसा दोगुना हो जाता है। किसान विकास पत्र (केवीपी) डाकघर की ओर से दी जाने वाली नौ छोटी बचत योजनाओं में से एक है। देश के सभी डाकघरों और बड़े बैंकों में मौजूद है। इस स्कीम में निवेश करके आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अपनी खबर के जरिए आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की केवीपी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक पुराना और सुरक्षित माध्यम है।

बैंक से ज्यादा सुरक्षित पोस्ट ऑफिस की स्कीम
पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करना बैंक से ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इसके साथ ही इनके जरिए बेहतर रिटर्न पाया जा सकता है। यूं तो पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिसमें निवेश करने के बाद आप गारंटीड डबल रिटर्न हासिल कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र है। सरकार द्वारा इस बात की गारंटी दी जाती है कि आपको पैसा मैच्योरिटी पर दोगुना दिया जाएगा। इस स्कीम में निवेश की कुछ शर्तें हैं जिन्हें पूरा करने के बाद ही इसका फायदा लिया जा सकता है। दरअसल यह एक लॉन्ग टर्म निवेश वाली स्कीम है। ऐसे में एकमुश्त निवेश के बाद 124 महीने के समय अंतराल के बाद निवेशकर्ता को दोगुना रिटर्न दिया जाता है।
2.5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको 124 महीने बाद मिलेगा 5 लाख रुपये
सरकार ने 2021 की दूसरी तिमाही यानी 30 सितंबर तक इसकी ब्याज दर 6.9 फीसदी तय की हुई है। कोई भी भारतीय नागरिक इसमें न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश कर सकता है। कोई भी व्यस्क खुद के या नाबालिग इस स्कीम का फायदा ले सकते हैं। इसमें निवेश के लिए अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं रखी गई है। इसमें 100 रुपए के गुणक में ही राशि जमा कर सकते हैं। निवेशकर्ता को पोस्ट ऑफिस से किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट दिए जाते हैं।। इस स्कीम में 1000 रुपये, 5000 रुपये, 10,000 रुपये और 50,000 रुपये तक के सर्टिफिकेट जारी किए जाते हैं। सर्टिफिकेट जारी होने की तारीख से ढाई साल बाद इसमें जमा रकम की निकासी का प्रावधान है। ज्वॉइंट अकाउंट के अलावा इस स्कीम में नॉमिनेशन की सुविधा मिलती है। अगर आप आज इस स्कीम में आज ढाई लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको 124 महीने बाद 5 लाख रुपये मिलेंगे।
इन डॉक्युमेंट्स की पड़ेगी जरुरत
केवीपी प्रक्रिया के लिए पहचान प्रमाण
आधार कार्ड
पैन कार्ड
वोटर आईडी कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
पासपोर्ट
केवीपी आवेदन पत्र
एड्रेस प्रूफ
बर्थ सर्टिफिकेट
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
