नयी दिल्ली। अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, एमआईसीआर कोड और बाकी डिटेल के साथ सीआईएफ नंबर भी एक महत्वपूर्ण चीज है। सीआईएफ का मतलब होता है कस्टमर इंफोर्मेशन फ़ाइल। यह एक यूनीक नंबर होता है, जो हर खाताधारक को मिलता है। इस नंबर में डिजिटल फॉर्मेट में बैंक खाताधारक की जरूरी जानकारी होती है, जिसमें कस्टमर डिटेल, खाते का प्रकार, बैंक बैलेंस और लोन आदि शामिल हैं। यदि आपके पास सीआईएफ नंबर नहीं है तो इसे प्राप्त करना काफी आसान है। ये काम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। मगर आप अपने मोबाइल से सिर्फ एक मैसेज भेज कर भी सीआईएफ नंबर हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका तरीका।
ये है सीआईएफ पाने का तरीका
वैसे तो एसएमएस के जरिए डायरेक्ट अपना एसबीआई सीआईएफ नंबर प्राप्त करने का कोई तरीका नहीं है। मगर यदि आप नेटबैंकिंग यूज नहीं करते तो अपने खाते के ई-स्टेटमेंट के लिए एसएमएस के माध्यम से आवेदन करें। ई-स्टेटमेंट में आपको निश्चित रूप से अपना सीआईएफ नंबर मिल जाएगा। एसबीआई हर खाते के लिए अलग सीआईएफ नंबर जारी करता है। सीआईएफ नंबर 11 अंकों का होता है, जिसे आप नेट बैंकिंग या योनो ऐप से भी प्राप्त कर सकते हैं। ऑफलाइन तरीकों में चेकबुक, पासबुक, बैंक शाखा में कॉल करके और बैंक शाखा में जाकर सीआईएफ नंबर हासिल किया जा सकता है।
नेटबैंकिंग में ऐसे मिलेगा सीआईएफ नंबर
नेटबैंकिंग यूजर सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करें। फिर अकाउंट समरी में 'नॉमिनी एंड पैन डिटेल' पर क्लिक करें। आपको नॉमिनी एंड पैन डिटेल में सीआईएफ नंबर भी दिखेगा। या आप नेटबैंकिंग में लॉग-इन करने के बाद माई अकाउंट एंड प्रोफाइल में जाकर सिलेक्ट योअर सेगमेंट में जाएं, जहां आपको सीआईएफ नंबर दिख जाएगा।
योनो ऐप के जरिए कैसे प्राप्त करें सीआईएफ नंबर
योनो ऐप में लॉग-इन करने के बाद सर्विसेज में जाएं। फिर ऑनलाइन नॉमिनेशन पर क्लिक करें। नयी स्क्रीन में अकाउंट टाइप में ट्रांजेक्शन अकाउंट चुनें। फिर अपना खाता नंबर चुनें और आपको सीआईएफ नंबर दिख जाएगा।
पासबुक पर मिलेगा सीआईएफ नंबर
आपकी पासबुक पर भी सीआईएफ नंबर लिखा होता है। अकाउंट डिटेल वाले पेज पर ही सीआईएफ नंबर दिया होता है। इसके अलावा आप बैंक ब्रांच जाकर भी अकाउंट डिटेल की मदद से सीआईएफ नंबर हासिल कर सकते हैं।
कस्टमर केयर की सहायता
आप कभी भी टोल-फ्री नंबरों (1800112211, 18004253800 या 080-26599990) पर किसी भी समय सीआईएफ नंबर जानने के लिए कॉल कर सकते हैं। अपनी पहचान वेरिफाई करने के लिए आपको अपनी अकाउंट डिटेल साझा करनी होगी। बहुत से ग्राहकों को अभी तक इस बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं है कि सीआईएफ नंबर का पता कैसे लगाया जाए। यहां बताए गए तरीकों से आसाना से सीआईएफ हासिल किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आपको पता होना चाहिए कि एसएमएस और चेकबुक के माध्यम से सीआईएफ नंबर का पता लगाने का कोई तरीका नहीं है। एसबीआई अपने डेबिट कार्ड पर भी कई फ्री सेवाएं देता है। जैसे कि आप किसी को भी इंस्टैंट मनी ट्रांसफर कर सकते है। ये एक फ्री और आसान सर्विस है। आप रोज 30000 रु तक की राशि भेज सकते हैं। आपके पास एसबीआई डेबिट कार्ड, पिन और जिसे पैसा भेजना है उसका डेबिट कार्ड नंबर होना चाहिए।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
