रेगुलर जॉब के साथ कुछ एक्स्ट्रा इनकम करने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने की सुविधा देता है।
नई दिल्ली, फरवरी 19। रेगुलर जॉब के साथ कुछ एक्स्ट्रा इनकम करने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने की सुविधा देता है। इस अकाउंट के जरिए आप पैसा कमा सकते हैं। अगर आप ट्रेडिंग करने की सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले यही अकाउंट खुलवाना होता है। एसबीआई डीमैट अकाउंट एसबीआई कैप सिक्योरिटीज लिमिटेड मैनेज करता है।
क्या है डीमैट अकाउंट
इस अकाउंट के जरिए आप मार्केट में पैसा लगा सकते हैं। अगर आप ट्रेडिंग करने की सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले यही अकाउंट खुलवाना होता है। शेयरों में ऑनलाइन निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट होना जरूरत है।

क्या हैं एसबीआई डीमैट के फायदे
- एसबीआई डीमैट अकाउंट में आपको 24X7 घंटे सर्विस मिलती हैं।
- कस्टमर फोन के जरिये पूछताछ, सलाह और अपने अकाउंट से जुड़ी दूसरी जानकारियां ले सकते हैं।
- एसबीआई डीमैट अकाउंट में कभी भी ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
- आप बैंक के 1000 से भी ज्यादा डीमैट सपोर्टिंग ब्रांच में कहीं से भी ऑपरेट कर सकते हैं। आप ईमेल पर अकाउंट डिटेल और बिल हासिल कर सकते हैं।
मिलते हैं जबरदस्त फायदे
जानकारी के लिए बता दें आप एसबीआई डीमैट अकाउंट में कई सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं। डीमैट अकाउंट एक ऐसा अकाउंट है जिसके जरिये आप भारतीय शेयर बाजार में निवेश करते हैं। जब निवेशक एक्सचेंज में शेयर की शेयर की खरीदारी करता है तो मोनेटरी राशि के बदले पेमेंट करना होता है तो आपके शेयर डीमैट अकाउंट में जमा हो जाते हैं। जब आप इन शेयरों को बेचते हैं तो उसी डीमैट अकाउंट से जुड़े शेयर की संख्या में कटौती होती है।
इंटरनेट बैंकिंग के जरिये ऐसे करें ऑपरेट
- एसबीआई डीमैट अकाउंट को इंटरनेट बैंकिंग (www.onlinesbi.com) के जरिये ऑपरेट कर सकते हैं। आप ऑनलाइन डीमैट अकाउंट डिटेल्स, होल्डिंग्स डिटेल, ट्रांजेक्शन डिटेल बिलिंग डिटेल देख सकते हैं।
- इसके अलावा, आप सेक्युरिटीज का ट्रांसफर या उन्हें गिरवी रखना/गिरवी से छुड़ाना ऑनलाइन कहीं से कभी भी कर सकते हैं। सभी डेबिट/ क्रेडिट के लिए या किसी रिक्वेस्ट के लिए एसबीआई अलर्ट हासिल कर सकते हैं।
- जबकि अगर आप ऑनलाइऩ ट्रेडिंग की सर्विस चाहते हैं, तो एसबीआईकैप सेक्युरिटीज लिमिटेड के साथ यह सुविधा ले सकते हैं।
- यह सर्विस आपको 3-इन-1 अकाउंट करवाती है जो बचत बैंक खाते, डीमैट खाते तथा ऑनलाइन ट्रेडिंग खाते का इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म है। इससे कागज़ रहित ट्रेडिंग का एक्सपीरियंस होता है।
कैसे कर सकते हैं अप्लाई
आप सीधे किसी एसबीआई के ब्रांच में अपने सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ जाकर एसबीआई डीमैट खाता के लिए अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, बैंक की जगह एसबीआई में डीमैट अकाउंट एसबीआई कैप सिक्योरिटीज लिमिटेड मैनेज करता है। इसलि बैंक आपके सारे डॉक्यूमेंट एसबीआई कैप सिक्योरिटीड को भेज देता है। आप चाहें तो बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.sbi.co.in पर भी अप्लाई कर सकते हैं। आप सीधे www.sbismart.com पर भी जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
एसबीआई ग्राहक हो जाएं अलर्ट, कुछ घंटों के लिए बंद होगी सर्विस
एसबीआई के ग्राहकों के लिए बड़े काम की खबर है। बैंक के ग्राहकों को कुछ घंटों के लिए दिक्कत हो सकती है। दरअसल, एसबीआई टेक्नोलॉजी अपग्रेड कर रहा है। इसकी अवधि अब से कुछ घंटों बाद देर रात 11.30 से 2.00 बजे तक की होगी। इस अवधि में एसबीआई की अधिकतर सर्विसेज बंद रहेंगी। एसबीआई के सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस दौरान योनो, योनो लाइट, योनो बिजनेस और यूपीआई की सर्विस ठप रहेंगी। अगर आप टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन की अवधि में इनमें से कोई भी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो दिक्कत हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications