नई दिल्ली। एसबीआई युवाओं को बेहतर कॅरियर बनाने का मौका दे रहा है। इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस पद पर बिना भर्ती परीक्षा के ही नौकरी करने का मौका मिलेगा। दरअसल एसबीआई ने विशेषज्ञ कैडर अधिकारियों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। आइये जानते हैं कि इस पद पर आवदेन कैसे करना है और इसकी अंतिम तरीख कब है।
13 जुलाई है अंतिम तारीख
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई 2020 है। अगर आप इच्छुक हैं तो आवदेन पत्र एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यह आवेदन ऑनलाइन भी कर सकते हैं। एसबीआई की बेवसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें -
ऐसे किया जाएगा शार्टलिस्ट
उम्मीदवारों की तरफ से भेजे गए दस्तावेजों के आधार पर लोगों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। हालांकि दस्तावेजों का इंटरव्यू के दौरान वेरीफिकेशन अलग से किया जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान ऑरिजनल दस्तावेज दिखाने होंगे। बैंक ने 20 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस विज्ञापन में नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है।
जानिए इस पद के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र
जहां तक उम्र का सवाल है तो उम्मीदवार की उम्र 25 साल से कम नहीं होना चाहिए। जहां तक अधिकतम उम्र का सवाल है तो इसको 35 साल तय किया गया है। आवेदक की उम्र की गणना 1 जनवरी 2020 से की जाएगी।
इस पद के लिए शैक्षिणिक योग्यता
जहां तक शैक्षणिक योग्यता की बात है तो उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से सीए या एमबीए होना चाहिए। अगर कोई इस पद के लिए आवेदक करना चाहता है तो वह नीचे दिए लिंक को क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।
जानिए इस पद के लिए फीस
जहां तक परीक्षा फीस की बात है तो यह जनरल, ओबीसी श्रेणी या आर्थिक रूप से पिछड़े आवदेकों के लिए 750 रुपये है। इस फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। इस पद के लिए अनुसूचित जाति/ जनजाति के आवेदकों से किसी भी प्रकार की परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी।
जानिए इस पद का वेतन
जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें 42,020 रुपये से लेकर 51,490 रुपये के बीच सैलरी दी जाएगी। साथ ही अधिकारी डीए, एचआरए, सीसीए, पीएफ, एलएफसी सहित मेडिकल सुविधाओं के लिए नियमानुसार पात्र होगा।
बिना परीक्षा होगी नियुक्ति
इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। बैंक की तरफ से गठित शॉर्टलिस्टिंग कमेटी अपने तय पैरामीटर्स के हिसाब से काम करेगी। बैंक की तरफ से तय मापदंड के बाद पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। अगर एक से अधिक आवेदकों को समान अंक मिलते हैं तो उम्र में बड़े को वरीयता दी जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
