एसबीआई में अगर आपका खाता है तो यह खबर जरुर पढ़ लें। कोरोना संकट में ऑनलाइन फ्रॉड, एटीएम और बैंकिंग फ्रॉड की संख्या बढ़ती जा रही है।
नई दिल्ली: एसबीआई में अगर आपका खाता है तो यह खबर जरुर पढ़ लें। कोरोना संकट में ऑनलाइन फ्रॉड, एटीएम और बैंकिंग फ्रॉड की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते कल राजधानी दिल्ली में एसबीआई एटीएम कार्ड की क्लोनिंग के जरिए धोखाधड़ी के केस सामने आए हैं। इसको देखते हुए एसबीआई ने अपने कस्टमर्स को वार्निंग जारी करते हुए एटीएम कार्ड होल्डर्स को क्लोंनिंग फ्रॉड्स से बचने की सलाह दी है। SBI ने ग्राहकों को बताया सुरक्षित पासवर्ड रखने का तरीका ये भी पढ़ें
होम ब्रांच में करनी होगी शिकायत : एसबीआई
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने दिल्ली से एटीएम क्लोनिंग का शिकार हुए ग्राहकों से कहा है कि उन्हें पूरा रिफंड मिल जाएगा। बैंक ने कहा है कि सभी संदिग्ध ट्रांजैक्शन की शिकायत ग्राहकों को अपने होम ब्रांच करनी होगी। यहां एक बात का और ध्यान रखना चाहिए कि ग्राहक को उसकी लापरवाही के चलते हुए फ्रॉड का रिफंड नहीं मिलेगा। एसबीआई की ओर से एक ट्वीट करके कहा गया है कि क्लोन्ड एटीएम कार्ड के इस्तेमाल की जानकारी दिल्ली में सामने आई है। किसी अन्य बैंक के एटीएम में संभावित छेड़छाड़ की आशंका है। बहरहाल, इससे जो भी ग्राहक प्रभावित हैं, उनकी मदद की जाएगी और उनका पैसा बैंक की प्रक्रिया के तहत वापस लौटाया जाएगा।
एसबीआई ने ग्राहकों को दिए सेफ्टी टिप्स
- ग्राहकों के लिए सावधानी और सुरक्षा उपायों के बारे में एसबीआई ने कहा कि खाताधारकों को एक नियमित अंतराल पर अपना एटीएम पिन बदलते रहना चाहिए। पिन एंटर करते समय एटीएम/पीओएस पर कीपैड को कवर करें।
- वहीं सिक्युरिटी ट्रांजैक्शन नंबर लिखने की बजाय याद कर रखें।
- एसबीआई ने यह भी कहा है कि एटीएम पिन जन्मतिथि या सालगिरह के साल पर न रखें।
- यह सुनिश्चित रखें कि आपका एटीएम कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक हो, जिससे कि किसी भी ट्रांजैक्शन की जानकारी एसएमएस के जरिए आपको जानकारी मिल सके।
- बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि अपना पिन किसी से भी साझा न करें।
- एटीएम में ट्रांजैक्शन के दौरान किसी को भी अंदर न रहने दें।
- ईमेल या एसएमएस किसी भी रूप में अपने गोपनीय आंकड़ों की जानकारी का जवाब न दें।
- फ्रॉड की स्थिति में 3 वर्किंग में शिकायत करने की स्थिति में आप रिफंड क्लेम कर सकते हैं।
- फ्रॉड रिपोर्ट करने के लिए आप Problem टाइप करके 9212500888 पर सेंड कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप कस्टमर केयर पर कॉल करके या फिर @SBICard_Connect हैंडल पर ट्विटर पर जाकर भी शिकायत कर सकते हैं।
मिस्ड कॉल के जरिये कैसे करें बैंकिंग
- भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई क्विक नाम से एक सेवा चालु की है। जिसके तहत आप मिस्ड कॉल बैंकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
- यह सुविधा के लिए आपके पास एंड्रॉयड, विंडो, आईओएस या ब्लैकबेरी फोन होना चाहिए।
- आपको सबसे पहले एप्प स्टोर में जाकर SBI Quick App डॉउनलोड करना होगा।
- इस एप्प की खासियत यह है कि इसे इंटरनेट के बिना भी चलाया जा सकता है। बस एक बार एप्प को डॉउनलोड करने के लिए आपको इंटरनेट की आवश्यकता होगी।
- यह एप्प तब ही काम करेगा जब आप नंबर बैंक खाते से रजिस्टर होगा
- एसएमएस और मिस्ड कॉल के जरिये आप बैंकिंग की अधिकतम सुविधाएं प्राप्त कर पाएंगे
- एक मिस्ड कॉल या एसएमएस करने पर अकाउंट बैलेंस मिनी स्टेटमेंट सहित कई अन्य बैंकिंग सुविधाओं का आपको यहां से फायदा मिल सकता हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
