
Minimum Balance Limit : यदि आपके पास बचत खाता नहीं है तो आपके सामने बहुत सारी दिक्कतें आ सकती हैं। बचत खाता बहुत सारी चीजों के लिए जरूरी है। पर क्या आप जानते हैं कि बचत खाता किसी भी बैंक में हो उसमें आपको एक न्यूनतम बैलेंस राशि रखनी होती है। हर खाताधारक के लिए अपने बैंक खाते में कुछ पैसा रखना जरूरी है। इस बैलेंस लिमिट को एवरेज मंथली बैलेंस (एएमबी) कहा जाता है, जो कि न्यूनतम शेष राशि होता है। अगर आप इस लिमिट से कम पैसा रखते हैं तो बैंक आप पर चार्ज लगा सकता है। यदि आपका बैंक खाता एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी बैंक या आईसीआईसीआई बैंक में है तो आगे की खबर आपके लिए बहुत काम की है। असल में हम यहां आपको इन चारों बैंकों की न्यूनतम बैलेंस लिमिट बताएंगे। हालांकि अहम बात यह है कि अलग-अलग बैंकों और क्षेत्रों में न्यूनतम बैलेंस लिमिट अलग होती है।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है। इसने शहरी खाता धारकों के लिए बचत खाते में न्यूनतम एवरेज मासिक बैलेंस लिमिट 10,000 रुपये रखी है। यानी शहरी बचत खाताधारकों को अपने खाते में 10000 रु रखने जरूरी हैं। अर्ध-शहरी इलाकों के ग्राहकों के लिए यह लिमिट 5000 रु है। जबकि ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों के लिए न्यूनतम बैलेंस लिमिट 2,500 रुपये तय की गई है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई)
एसबीआई देश का सबसे बड़ा और सरकारी बैंक है। हालांकि एसबीआई में कोई न्यूनतम बैलेंस लिमिट नहीं है। दरअसल कोरोना काल में एसबीआई ने न्यूनतम बैलेंस की लिमिट को खत्म कर दिया था। ये समय था मार्च 2020 का। एसबीआई ने लोगों की आर्थिक समस्याओं को देखते हुए यह फैसला लिया था। वैसे इसने शहरी क्षेत्र के ग्राहकों के लिए 3,000 रुपये, अर्ध-शहरी क्षेत्र के ग्राहकों के लिए 2,000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों के लिए 1,000 रुपये की न्यूनतम बैलेंस लिमिट रखी थी। जो ग्राहक एक लाख रुपये का मासिक औसत बैलेंस बनाए रखेंगे तो उन्हें बैंक की तरफ से एक खास फायदा दिया जाता है। ऐसे ग्राहकों को हर महीने अनलिमिटेड मुफ्त एटीएम विदड्रॉल की सुविधा दी जाती है।
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
पीएनबी देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। पीएनबी के मैट्रो और शहरी ग्राहकों के लिए खाते में 2,000 रुपये का न्यूनतम बैलेंस रखना जरूरी है। पीएनबी के अर्ध-शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए यह लिमिट 1,000 रुपये रखी गयी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लिए यह लिमिट केवल 500 रुपये है। इससे पर बैंक आपसे चार्ज वसूल सकता है।
आईसीआईसीआई बैंक
अब बात करते हैं आईसीआईसीआई बैंक की। इस बैंक के मेट्रो और शहरी क्षेत्र के ग्राहकों ग्राहकों के लिए औसत न्यूनतम बैलेंस लिमिट 10,000 रुपये है। इसी तरह अर्ध-शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए ये लिमिट है 5,000 रुपये। अंत में बात करें ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों की तो उनके लिए यह लिमिट 2,000 रुपये है।
क्यों लगता है चार्ज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंक इसलिए न्यूनतम बैलेंस न रखने पर चार्ज लगाते हैं क्योंकि इससे वे अपनी बैंकिंग परिचालन वाली लागत निकालते हैं। यदि ग्राहक न्यूनतम बैलेंस न रखें, तो बैंकों के सामने नुकसान उठाने की स्थिति आ जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 23 मार्च को सोने की कीमतों में फिर से जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास



Click it and Unblock the Notifications