SBI अपने ग्राहकों को मुफ्त में देता है ये सर्विस, आप भी उठाएं फायदा

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को आय दिन बेहतर सर्व‍िस देता रहता है।

नई द‍िल्‍ली: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को आय दिन बेहतर सर्व‍िस देता रहता है। ग्राहकों की जरूरत का बेहद ख्याल भी रखता है। एसबीआई लगातार अपनी सर्विस को बेहतर बना रहा है। हम आपको आज एसबीआई की एक बिल्कुल मुफ्त सर्विस की जानकारी दे रहे हैं। जिसका फायदा आप घर बैठे काफी आसानी से उठा सकते है। SBI : बिल्डर ने समय पर घर नहीं दिया तो होम लोन वापस, जानें ऑफर ये भी पढ़ें

सिर्फ एक मिस्ड कॉल से मिलेगी जानकारी

सिर्फ एक मिस्ड कॉल से मिलेगी जानकारी

अगर आपका एसबीआई बैंक में बचत खाता है और आपको अपने खाते में बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट की जानकारी लेनी है तो इसके लिए आपको नेट बैंकिंग या एटीएम की जरुरत नहीं पड़ेगी। एसबीआई क्विक- मिस्ड कॉल बैंकिंग सर्विस है। इसकी मदद से बैंक ग्राहक सिर्फ एक मिस्ड कॉल से उपरोक्त जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले बैंक में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा और बैंक रिकॉर्ड में उसे अपडेट कराते रहना होगा। खास बात ये है कि इस सेवा की मदद से बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट के साथ ही एजुकेशन लोन ब्याज सर्टिफिकेट, होम लोन ब्याज सर्टिफिकेट आदि की जानकारी भी हासिल की जा सकती है। हालांकि एसबीआई क्विक की मदद से किसी तरह की वित्तीय ट्रांजैक्शन की सुविधा नहीं मिलेगी।

जानिए क्‍या है एसबीआई क्विक मिस्ड कॉल सर्विस

जानिए क्‍या है एसबीआई क्विक मिस्ड कॉल सर्विस

  • एसबीआई क्विक एक मिस्ड कॉल बैंकिंग सेवा है, जो खाते और अन्य बैंकिंग सेवाओं से संबंधित जानकारी अपने ग्राहक को देती है। खाताधारक संबंधित फोन नंबर पर मिस्ड कॉल देकर एसबीआई क्विक सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
  • एसबीआई क्विक, किसी भी जानकारी जैसे एसबीआई मिनी स्टेटमेंट या एसबीआई बैलेंस इनक्वायरी को प्राप्त करने के लिए बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को दी जाने वाली एक फ्री मिस्ड कॉल बैंकिंग सेवा है। ग्राहक केवल एक मिस्ड कॉल देकर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजकर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • बता दें कि इस सेवा के रजिस्ट्रेशन के लिए उपभोक्ता को REG Account number के मैसेज को 09223488888 नंबर पर अपने रजिस्टर्ड नंबर से भेजना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को कन्फर्मेशन मैसेज आएगा। कन्फर्मेशन मैसेज आने के बाद सेवा का लाभ लिया जा सकता है।
  • सर्विस में रजिस्ट्रेशन करने के बाद उपभोक्ता बैलेंस संबंधी जानकारी, मिनी स्टेटमेंट, एसबीआई चेक बुक, एसबीआई ई-स्टेटमेंट (6 माह तक की), एसबीआई एजुकेशन लोन इंटरेस्ट सर्टिफिकेट, एसबीआई होम लोन इंटरेस्ट सर्टिफिकेट आदि की जानकारी हासिल की जा सकती है।
ऐसे करें एसबीआई क्विक सर्विस का इस्तेमाल

ऐसे करें एसबीआई क्विक सर्विस का इस्तेमाल

बैलेंस इंक्वायरी -अगर आप अपना अकाउंट बैलेंस जानना चाहते है तो उसके लिए, 09223766666 पर मिस्ड कॉल दें या "BAL" एसएमएस लिखकर भेजे।

मिनी स्टेटमेंट -09223866666 पर मिस्ड कॉल देकर या "MSTMT" को 09223866666 पर भेजकर आप पिछले पांच ट्रांजेक्शन के साथ मिनी स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।

चेक बुक रिक्वेस्ट - एसबीआई ग्राहक 09223588888 पर ‘CHQREQ' एसएमएस भेजकर या उस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर एक नई चेक बुक के लिए आवेदन कर सकता है। खाताधारक को 6 अंकों की संख्या के साथ बैंक से एक एसएमएस प्राप्त होगा। इसे कन्फर्म करने के लिए, खाता धारक को 09223588888 पर "CHQACC Y 6 अंकीय नंबर" एसएमएस करना होगा।

एसबीआई ई-स्टेटमेंट - खाताधारक अपने रजिस्टर्ड ईमेल पर पिछले अपने बैंक अकाउंट की 6 महीनों की स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं| ईमेल में पासवर्ड सुरक्षित पीडीएफ फाइल भेजी जाती है| मिस्ड कॉल दें या "ESTMT <स्पेस> अकाउंट नम्बर <स्पेस> " 09223588888 पर भेजें।

एजुकेशन लोन ब्याज सर्टिफिकेट - मिस्ड कॉल देकर या एसएमएस भेजकर एजुकेशन लोन ब्याज सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। "ELI<स्पेस>अकाउंट नम्बर<स्पेस> को 09223588888 पर भेजें।

होम लोन ब्याज सर्टिफिकेट - मिस्ड कॉल देकर या एसएमएस भेजकर होम लोन ब्याज सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। "HLI<स्पेस>अकाउंट नम्बर<स्पेस> को 09223588888 पर भेजें।

इन तरीकों से भी उठा सकते फायदा

इन तरीकों से भी उठा सकते फायदा

  • एसबीआई क्विक को 3 तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा। पहला तरीका ये है कि अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से प्री-डिफाइंड कीवर्ड्स को प्री-डिफाइंड मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होगी।
  • इसके अलावा यदि आप एंड्रॉयड, iOS या ब्लैकबेरी फोन का इस्तेमाल करते हैं तो एसबीआई क्विक एप डाउनलोड की जा सकती है, जहां से भी यह सेवा इस्तेमाल की जा सकती है।
  • वहीं तीसरा तरीका ये है कि एसबीआई उपभोक्ता एसबीआई एनीवेयर एप का इस्तेमाल करें, जिसमें एसबीआई क्विक की सुविधाएं भी मिलेंगी।
  • खास बात ये है कि इस एप को इस्तेमाल करने के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की जरुरत नहीं पड़ेगी। ये सिर्फ एसएमएस या मिस्ड कॉल की मदद से बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट हासिल की जा सकेगी।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+