देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के अगर आप ग्राहक हैं तो यह खबर आप जरूर पढ़ें। क्या आपको पता है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों को 7 तरह के डेबिट कार्ड देता है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के अगर आप ग्राहक हैं तो यह खबर आप जरूर पढ़ें। क्या आपको पता है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों को 7 तरह के डेबिट कार्ड देता है। इन कार्ड्स में से क्लासिक डेबिट कार्ड से केवल भारत के अंदर ही कैश निकाला जा सकता है। वहीं अन्य सभी कार्ड से देश के साथ-साथ विदेश में भी कैश निकाला जा सकता है। एसबीआई के हर डेबिट कार्ड के लिए एटीएम से प्रतिदिन की नकद निकासी सीमा अलग-अलग है। इंटरनेशनल कार्ड्स के मामले में भी प्रतिदिन की नकद निकासी सीमा अलग-अलग देशों के आधार पर अलग-अलग होती है। तो चलिए जानते हैं एसबीआई के इन 7 डेबिट कार्ड के बारे में।
क्लासिक डेबिट कार्ड
एसबीआई क्लासिक डेबिट कार्ड देश के अंदर ही इस्तेमाल हो सकता है। इस कार्ड से एटीएम से डेली कैश निकासी की मैक्सिमम लिमिट 20000 रुपये है। वहीं मिनिमम लिमिट 100 रुपये है। कार्ड पर इश्युएंस चार्ज नहीं है, वहीं सालाना मेंटीनेंस चार्ज 125 रुपये प्लस जीएसटी है।
एसबीआई मुंबई मेट्रो कॉम्बो कार्ड
इस कार्ड से भारत के अंदर एटीएम से रोजाना मिनिमम 100 रुपये से लेकर मैक्सिमम 40000 रुपये निकाले जा सकते हैं। किसी अन्य देश में 40000 रुपये तक के बराबर के अमेरिकी डॉलर डेली निकाले जा सकेंगे। मिनिमम डेली कैश विदड्रॉल लिमिट विदेश में अलग-अलग एटीएम में अलग-अलग हो सकती है। इस कार्ड में इश्युएंस चार्ज है, जो कि 100 रुपये प्लस जीएसटी है। सालाना मेंटीनेंस चार्ज 175 रुपये प्लस जीएसटी है।
sbiINTOUCH टैप एंड गो डेबिट कार्ड
इस कार्ड से भारत के अंदर एटीएम से रोजाना मिनिमम 100 रुपये से लेकर मैक्सिमम 40000 रुपये निकाले जा सकते हैं। किसी अन्य देश में 40000 रुपये तक के बराबर की वहां की करेंसी डेली निकाली जा सकेगी। मिनिमम डेली कैश विदड्रॉल लिमिट विदेश में अलग-अलग एटीएम में अलग-अलग हो सकती है। इस कार्ड में इश्युएंस चार्ज नहीं है। कार्ड का सालाना मेंटीनेंस चार्ज 175 रुपये प्लस जीएसटी है।
ग्लोबल इंटरनेशनल और एसबीआई माय कार्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड
एसबीआई की इन दोनों कार्ड से भारत के अंदर एटीएम से रोजाना मिनिमम 100 रुपये से लेकर मैक्सिमम 40000 रुपये निकाले जा सकते हैं। किसी अन्य देश में 40000 रुपये तक के बराबर की वहां की करेंसी डेली निकाली जा सकेगी। विदेश में इन कार्ड्स से मिनिमम डेली कैश विदड्रॉल लिमिट अलग-अलग एटीएम में अलग-अलग हो सकती है। इन कार्ड्स का सालाना मेंटीनेंस चार्ज 175 रुपये प्लस जीएसटी है। ग्लोबल इंटरनेशनल कार्ड पर इश्युएंस चार्ज नहीं है लेकिन माय कार्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड पर इश्युएंस चार्ज है, जो कि 250 रुपये प्लस जीएसटी है।
गोल्ड इंटरनेशनल डेबिट कार्ड
इस कार्ड से भारत के अंदर एटीएम से रोजाना मिनिमम 100 रुपये से लेकर मैक्सिमम 50000 रुपये निकाले जा सकते हैं। किसी अन्य देश में 50000 रुपये तक के बराबर की वहां की करेंसी निकाली जा सकेगी। मिनिमम डेली कैश विदड्रॉल लिमिट विदेश में अलग-अलग एटीएम में अलग-अलग हो सकती है। इस कार्ड में इश्युएंस चार्ज है, जो कि 100 रुपये प्लस जीएसटी है। सालाना मेंटीनेंस चार्ज 175 रुपये प्लस जीएसटी है।
प्लैटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड
इस कार्ड से भारत के अंदर एटीएम से रोजाना मिनिमम 100 रुपये से लेकर मैक्सिमम 1 लाख रुपये निकाले जा सकते हैं। किसी अन्य देश में 1 लाख रुपये तक के बराबर की वहां की करेंसी डेली निकाली जा सकेगी। मिनिमम डेली कैश विदड्रॉल लिमिट विदेश में अलग-अलग एटीएम में अलग-अलग हो सकती है। इस कार्ड में इश्युएंस चार्ज है, जो कि 100 रुपये प्लस जीएसटी है। सालाना मेंटीनेंस चार्ज 175 रुपये प्लस जीएसटी है।
आप अपने एटीएम से कैसे कर सकते हैं सुरक्षित बैंकिंग, जानिए
- नियमित अंतराल पर अपना पिन बदलें।
- पिन दर्ज करते समय एटीएम/पीओएस कीपैड को कवर करें।
- अपने पिन को ज्यादा मजबूत बनाएं। पिन को अपने एटीएम कार्ड या कहीं और लिखने से बचें।
- पिन के तौर पर जन्मदिन और वर्षगांठ की तारीखों का उपयोग करें।
- अपने खाते से डेबिट कार्ड और अन्य लेन-देन के बारे में एसएमएस प्राप्त करने के लिए अपने खाते में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करने/अपडेट करना सुनिश्चित करें।
- किसी के साथ अपना ओटीपी, डेबिट कार्ड पिन/डिटेल साझा न करें।
- ऐसा कोई भी कॉल, एसएमएस जिसमें आपके एटीएम का पिन पूछा जाता हो उसका जवाब देने से बचें।
- एक बार में एक से अधिक व्यक्ति को एटीएम के अंदर जाने की अनुमति नहीं है, आप इसका खास ख्याल रखें।
- आपके पीछे खड़ा व्यक्ति आपका पिन देख सकता है इसलिए उससे बचें।
- एटीएम से पैसे निकालने के लिए योनो कैश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप डेबिट कार्ड के जरिये पैसे निकालने से बच सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications