देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने 65वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक योनो ब्रांचेज देश के तीन शहरों में शुरू की है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने 65वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक योनो ब्रांचेज देश के तीन शहरों में शुरू की है। एसबीआई का इंटीग्रेटेड डिजिटल और लाइफस्टाइल प्लेटफार्म योनो बैंकिंग अपने कस्टमर को कई सुविधा देगा। योनो ब्रांच का मुख्य उद्देश्य अपने ग्राहकों के बीच डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना है। बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले एसबीआई ने इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट की सेवा शुरू की थी, जिसमें कस्टमर योनो के माध्यम से तुरंत ऑनलाइन खाता खोल सकते हैं।
इन शहरों में खुली एसबीआई योनो ब्रांच
एसबीआई योनो ब्रांच देश के तीन शहरों नवी मुंबई, इंदौर और गुरुग्राम में शुरू की गई है जो पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। एसबीआई ने अपने परम्परागत ब्रांच डिजाइन को बदलते हुए डिजिटल फर्स्ट ऑपरेटिंग मॉडल पर काम करने का फैसला किया है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा की हमें खुशी है की योनो एसबीआई ज्यादा मजबूत और आक्रामक मॉडल के साथ सामने आ रहा है और बैंक के स्थापना दिवस के मौके पर हम इसे लॉन्च कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा की इस ब्रांच से कस्टमर डिजिटल बैंकिंग अपनाने के लिए सक्षम बनेंगे। ब्रांच में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी जिससे कस्टमर को किसी पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं पड़ेगी। वहीं उन्होंने कहा कि एसबीआई अगले पांच साल में पूरे देश में योनो ब्रांच खोलने की योजना बना रहा है।
योनो ब्रांच में ये सुविधाएं मिलेंगी
- ग्राहक स्मार्ट चेक डिपोजिट कियोस्क में चेक जमा कर सकेंगे।
- योनो कैश से नकदी की निकासी की जा सकेगी।
- सप्ताह के सातों दिन कैश जमा किया जा सकेगा।
- पूरे सप्ताह में कभी भी पासबुक प्रिंट कराई जा सकेगी।
- ग्राहक खुद ही एफडी बुक कर सकेंगे।
- नया खाता भी खुद ही खोला जा सकेगा।
- ग्राहकों की सहायता के लिए योनो होस्ट तैनात रहेंगे।
- ग्राहकों की सुविधा के लिए ब्रांच में वीडियो संदेश दिए जाएंगे।
- क्रेडिट कार्ड, लोन, इंश्योरेंस, म्यूचुअल फंड आदि की जानकारी के बारे में ब्रांच कर्मचारियों से बात करने के लिए डेडिकेटेड मीटिंग पॉड्स उपलब्ध होंगे। ये सभी सेवाएं पेपरलैस और रीयल टाइम उपलब्ध होंगी।
फिलहाल योनो पर मिलती हैं ये सुविधाएं, 5.1 करोड़ डाउनलोड
- एसबीआई का इंटीग्रेटेड डिजिटल और लाइफस्टाइल प्लेटफार्म योनो भारत के साथ यूके और मॉरीसस में भी सेवाएं दे रहा है।
- योनो के अब तक 5.1 करोड़ डाउनलोड हो चुके हैं।
- इस प्लेटफॉर्म पर 2.4 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर हैं।
- योनो की 85 ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ साझेदारी है।
- योनो अपने ग्राहकों को एटीएम से कार्डलेस नकद निकासी, प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन, योनो कृषि जैसी सेवाएं भी देता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications