नई दिल्ली, अगस्त 3। ग्राहकों को बैंकों में अकसर कर्मचारियों के बुरे व्यवहार का सामना करना पड़ता है। मगर ग्राहकों की मजबूरी होती है कि उन्हें उन्हीं बैंक कर्मचारियों से काम के लिए दो-चार होना पड़ता है। हालांकि पहले की तुलना में बैंकिंग सर्विसेज की स्थिति में सुधार हुआ है, मगर हालात पूरी तरह नहीं बदले हैं। इसी स्थिति को देखते देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने ग्राहको को एक स्पेशल सर्विस की जानकारी दी है। यदि एसबीआई की किसी शाखा में कोई भी कर्मचारी बुरा व्यवहार करे तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। जानते हैं शिकायत करने का तरीका।
तीन तरीकों से करें शिकायत
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को तीन तरीके बताए हैं, जिनके जरिए वे बैंक के कर्मचारियों की शिकायत कर सकते हैं। कर्मचारियों की शिकायत करने के लिए आपको कहीं आने-जाने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे ही ये काम कर सकते हैं। वैसे तो आप बैंक से जुड़े ढेरों काम ऑनलाइन ही कर सकते हैं, मगर कुछ चीजों के लिए ब्रांच में जाना पड़ता है। यदि शाखा में किसी कर्मचारी का रवैया ठीक न हो तो आप इसकी शिकायत आगे बताए जाने वाले तरीकों से कर सकते हैं।
ये है शिकायत का आसान तरीका
यदि कोई एसबीआई ग्राहक बैंक के किसी कर्मचारी की शिकायत दर्ज कराना चाहता है तो वे इस लिंक (https://crcf.sbi.co.in/ccf/) पर जाए और फिर यहां Existing customers/General Banking/Branch Related कैटेगरी के तहत एक शिकायत दर्ज कर दे। एसबीआई की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार इस शिकायत पर इसकी संबंधित टीम ध्यान देगी।
ये है शिकयत का टोल-फ्री नंबर
कर्मचारियों की शिकायत के लिए एसबीआई ने टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं। आप कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बैंक की तरफ से जो टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है वो है 1800-11-2211, 1800-425-3800 और 080-26599990। ध्यान रहे कि आप इस नंबर पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ही कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगे।
ई-मेल भेज कर करें शिकायत
आप ई-मेल के जरिए भी एसबीआई कर्मचारियों की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए एसबीआई ने ई-मेल आईडी जारी की है। आप बैंक के नोडल अधिकारी को agmcustomer.lhodel@sbi.co.in पर मेल भेजें और शिकायत करें।
एसबीआई का खास ऑफर
एसबीआई की तरफ से होम लोन पर 100 फीसदी प्रोसेसिंग फीस पर छूट ग्राहकों को मानसून धमाका ऑफ़र के तहत दी गयी है। बैंक की मौजूदा प्रोसेसिंग फीस 0.40 फीसदी है। इस पर दी गयी 100 फीसदी छूट काफी अहम है। यह ऑफर 31 अगस्त 2021 को समाप्त हो जाएगा। बता दें कि एसबीआई होम लोन की ब्याज दरें 6.70 फीसदी से शुरू होती हैं। एसबीआई ने पिछले साल सितंबर में भी प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह से माफ कर दी थी। दरअसल ग्राहकों को लुभाने के लिए प्रमुख बैंकों के बीच एक आक्रामक प्रतिस्पर्धा चल रही है। बैंक छोटे व्यक्तिगत लोन को बड़े कॉरपोरेट लोन की तुलना में अधिक सुरक्षित मानते हैं। इसीलिए रिटेल ग्राहकों पर ध्यान भी अधिक दिया जाता है। एसबीआई का होम लोन पोर्टफोलियो 5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications