नई दिल्ली, जनवरी 11। आपकी बैंकिंग सेवाओं को अधिक बढ़िया ढंग और सुरक्षित रूप से चलाने के लिए, देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), अपने ग्राहकों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को डोरस्पेट बैंकिंग सेवाओं के लिए आवेदन करने की अनुमति दे रहा है। यानी एसबीआई के ग्राहक घर बैठे इसकी बैंकिंग सेवाओं का फायदा ले सकते हैं। इसके माध्यम से वे अपने जरूरी बैंकिंग कामों को निपटा सकते हैं। इससे ग्राहक बैंक बैंक शाखा में जाने से बच सकते हैं। खास कर ऐसे समय जब कोरोना के मामले में लगातार बढ़ रहे हैं।
कैसे उठाएं फायदा
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को डोरस्टेप बैंकिंग के फायदों की याद दिलाई और ट्वीट के जरिए कहा कि इसकी डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं का आनंद लें। इसके लिए आप psbdsb.in पर लॉग ऑन करें या टोल-फ्री नंबर 18001037188/18001213721 पर कॉल करें। एसबीआई के ग्राहक डोरस्टेप बैंकिंग में एनलोर कर सकते हैं और आगे बताई जाने वाली बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
क्या-क्या सर्विस मिल रहीं
इसकी पिकअप सेवाओं में चेक, ड्राफ्ट, पे ऑर्डर, नई चेक बुक, रिक्विसीशन स्लिप, आईटी चालान, स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन रिक्वेस्ट, केवाईसी दस्तावेज और कैश पिकअप शामिल हैं। डिलिवरी सर्विसेज में ड्राफ्ट/पे ऑर्डर, टर्म डिपॉजिट रिसीट, अकाउंट स्टेटमेंट, टीडीएस/फॉर्म 16 सर्टिफिकेट, गिफ्ट कार्ड और कैश डिलिवरी शामिल हैं। बाकी सेवाओं में नकद निकासी और पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शामिल है।
कौन ले सकता है फायदा
70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक और रेसिडेंट इंडिविजुअल कस्टमर और वे खाताधारक जिन्होंने केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है इस सर्विस का फायदा ले सकते हैं। ग्राहक के बैंक खाते में एक वैलिड मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए। एसबीआई की डोरस्टेप बैंकिंग सिंगल खाताधारकों और संयुक्त खाताधारकों के लिए उपलब्ध है, जिनमें से कोई एक सर्वाइवर / फॉर्मर सर्वाइवर है। ग्राहकों को बैंक की एसएमएस सुविधा के लिए रजिस्टर होना चाहिए।
ये है आवेदन का तरीका
ग्राहक टोल-फ्री 1800-1037-188 या 1800-1213-721 पर कॉल करके एसबीआई डोरस्टेप बैंकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। या फिर ब्रांच में जाएं और एक फॉर्म भरें जिसके साथ आपकी फोटो लगेंगी। एक बार जब ग्राहक अपना सीबीएस रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेते हैं, तो वे डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं के लिए पात्र हो जाते हैं। उनके रजिस्ट्रेशन की पुष्टि करने वाला एक एसएमएस भेजा जाएगा। जो ग्राहक सेवा का उपयोग करना चाहते हैं, वे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से टोल-फ्री नंबर 1800-1111-03 (केवल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक) डायल करें।
ये है बाकी प्रोसेस
एक बार कॉल कनेक्ट हो जाने पर, ग्राहक को अपने बचत बैंक/चालू खाता संख्या के अंतिम चार अंक प्रदान करने होंगे, जिसके लिए डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं को अधिकृत किया गया है। बैंक खाता नंबर के वेरिफाई हो जाने के बाद कॉल एक कॉन्टैक्ट सेंटर एजेंट को भेजा जाएगा, जो सर्विस रिक्वेस्ट को पंजीकृत करेगा। आपको एजेंट को रिक्वेस्ट की सारी जानकारी के साथ-साथ सर्विस के लिए चुने गए समय के बारे में बताना होगा। फिर आपको केस आईडी और रिक्वेस्ट टाइप वाला एक एसएमएस प्राप्त होगा और अनुरोध को डोरस्टेप बैंकिंग एजेंट द्वारा रिकॉर्ड किया जाएगा, जो ग्राहक को कॉल करेगा और उसकी डोरस्टेप बैंकिंग सेवा के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल करेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
