घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए वाकई बढ़िया मौका है। सस्ती दर पर भारतीय स्टेट बैंक से होम लोन लेने का शानदार मौका है। बैंक ने घर खरीदने वालों को बड़ा तोहफा दिया है।
नई दिल्ली, अप्रैल 16। घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए वाकई बढ़िया मौका है। सस्ती दर पर भारतीय स्टेट बैंक से होम लोन लेने का शानदार मौका है। बैंक ने घर खरीदने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। ऐसे में अगर अभी आप अपना घर लेने का सोच रहे तो ये बढ़िया अवसर है। बता दें कि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को 6.65 फीसदी की शुरुआती ब्याज पर होम लोन दे रहा है।

महिलाओं को कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा
दरअसल, एसबीआई बहुत कम ब्याज दर पर लोन दे रहा है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगर कोई महिला लोन लेती है तो अन्य लाभों के अलावा वह रियायतों का लाभ भी उठा सकती हैं। यानी महिलाओं को कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा। आपको बता दें कि ये होम लोन क्रेडिट स्कोर से लिंक है, यानी आपका क्रेडिट स्कोर जितना अच्छा होगा आप उतना अधिक लोन ले सकेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक हैंडल के ट्वीट में कहा कि एसबीआई होम लोन के साथ अपने सपनों का घर पाएं। बैंक 6.65 फीसदी वार्षिक दर से होम लोन दे रहा है।
जानिए कौन ले सकता है लोन
एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकार देते हुए लिखा, 'एसबीआई होम लोन के साथ अपने सपनों का घर पाएं। 18 साल से लेकर 70 साल उम्र तक के लोग लोन ले सकते हैं। एसबीआई के नियमित होम लोन में फ्लेक्सीपे, एनआरआई होम लोन, गैर-वेतनभोगियों को लोन, डिफरेंशियल ऑफरिंग, प्रिविलेज, शौर्य और अपना घर शामिल हैं।
जानिए नियम और शर्तें
निवासी: भारतीय
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 70 वर्ष
लोन की समय सीमा: 30 साल
जानिए क्या हैं फायदे
- इसमें कम ब्याज दर है
- इसकी प्रोसेसिंग फीस कम है
- इसमें कोई इनडायरेक्ट फीस नहीं
- इसके लिए कोई प्रीपेमेंट चार्ज नहीं
- इसमें कोई छिपा हुआ चार्ज नहीं
- 30 साल तक चुका सकते हैं लोन
- इसके तहत ओवरड्राफ्ट के रूप में भी मिल रहा है होम लोन
- महिला ग्राहकों के लिए ब्याज दर और होगी कम
रकम के हिसाब से समझें
ऐसे समझे अगर आपने 25 साल के लिए 25 लाख रुपए का होम लोन ले रखा है और इसके लिए 6.65% ब्याज दर है तो प्रति माह ईएमआई 17115 रुपए होगी। ग्राहक को 25 साल में 26 लाख रुपए से ज्यादा ब्याज देना होगा। एसबीआई के होम लोन के बारे में जानकारी के लिए 1800112018 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। वहीं, 07208933140 पर मिस्डकॉल किया जा सकता है।
लोन लेते समय इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आप भी होम लोन लेने का तो सोच रहे तो इन बातों का ध्यान दें। होम लोन लेते समय सिर्फ कम ब्याज दर पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए। ब्याज दर के अलावा आपको लेंडर्स की विश्वसनीयता और अन्य चार्जेज की भी जांच करनी होगी, जो कि हर बैंक में अलग-अलग हो सकते हैं। इसके साथ ही क्रेडिट स्कोर में बदलाव के साथ रिस्क प्रीमियम में भी बदलाव आता है। तो अगर आपने होम लोन लिया है, तो क्रेडिट कार्ड के भुगतान में देरी जैसी लापरवाहियों से आप पर होम लोन ईएमआई का बोझ बढ़ सकता है। इसलिए आप तिमाही के मुताबिक अपना क्रेडिट स्कोर चेक करते रहें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications