SBI Home Loan Interest Rate: अगर आप घर खरीदना चाह रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छी खबर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन कैंपेन के तहत इस पर लगने वाली ब्याज दर में 65 बेसिस प्वाइंट की कटौती को बरकरार रखा है। पहले बैंक इसे 31 दिसंबर 2023 तक चलाने वाला था, हालांकि अब इसकी डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब इसकी इस डेडलाइन को बढ़ाकर 31 जनवरी 2024 किया जा चुका है।
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि होम लोन पर लगने वाली ब्याज दर खास तौर पर आपके सिबिल स्कोर पर भी काफी डिपेंड करती है। जितना बेहतर सिबिल स्कोर होता है, ब्याज उतना ही कम लगता है।

आपको बताते चलें कि होम लोन पर मिलने वाला यह डिस्काउंट लगभग सभी के लिए है। इसमें फ्लेक्सी पे, एनआरआई, नॉन सैलरीड, प्रिविलेज और अपोन घर सभी शामिल हैं।
आइए आपको सिबिल स्कोर के हिसाब से होम लोन पर लगने वाले इंटरेस्ट के बारे में जानकारी देते हैं।
अगर आपका सिबिल स्कोर 750 से 800 पॉइंट के बीच है या फिर उससे ऊपर है, तो इंटरेस्ट रेट 9.15 प्रतिशत का है। अगर आप इसमें से 55 बेसिस पॉइंट घटाते हैं तो यह 8.60 प्रतिशत ही रह जाएगा।
वहीं 700 से 749 के सिबिल स्कोर वालों को 65 बेसिस पॉइंट के बाद 8.70 प्रतिशत का इंट्रेस्ट लगेगा। इस होम लोन पर इंटरेस्ट रेट बिना कंसेशन के 9.35 प्रतिशत का है।
वहीं अगर किसी भी लोन लेने वाले व्यक्ति का सिबिल स्कोर 650 से 699 तक है, तो उसे कोई कंसेशन नहीं मिलेगा। इस सिबिल स्कोर की रेंज वाले व्यक्ति को 9.45 प्रतिशत का ब्याज देना होगा। 550 से 649 सिबिल स्कोर वालों को 9.65 प्रतिशत की दर से ब्याज देना पड़ेगा।
अगर आप ने अब तक लोन नहीं लिया है और आपका सिबिल स्कोर 151 से 200 के बीच है तो आपको 65 बेसिस पॉइंट्स का कंसेशन इंटरेस्ट रेट पर मिलेगा।
बैंक के द्वारा लोन अमाउंट पर 0.35 प्रतिशत और कम से कम 2000 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 10,000 रुपए जीएसटी चार्ज लगता है।
कैसे करें अप्लाई
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से इस फेस्टिवल होम लोन को लेना चाहते हैं, तो आप संबंधित ब्रांच में ऑफलाइन जाकर यह लोन ले सकते हैं। इसके अलावा आपको ऑनलाइन ऑप्शन भी मिलता है, जहां बैंक की वेबसाइट पर जाने के बाद फॉर्म भर के आपको लोन मिल जाता है।
हालांकि इस अप्लाई करने से पहले आपको क्राइटेरिया के साथ लोन के नियम और शर्तों का पूरा पालन करना पड़ता है। इसके साथ ही होम लोन अप्लाई करने के लिए आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज भी होनी चाहिए।
आपको बैंक की वेबसाइट पर ऐसे कई वीडियो ट्यूटोरियल्स भी मिल जाते हैं, जिनमें होम लोन को अप्लाई करने का तरीका बताया गया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एप्लीकेशन से आसानी से करें अप्लाई
इसके लिए आपको सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के हैमबरगर मेन्यू में जाना पड़ेगा।
इसके बाद लोन मेन्यू का ऑप्शन दिखेगा। यहं पर आप होम लोन पर जाकर क्लिक कर सकते हैं।
इसके बाद आप डेट ऑफ बर्थ डालकर ऑनलाइन एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं।
इसके बाद आपको अपने इनकम का सोर्स डालना होगा और फिर आपको अपनी मंथली इनकम बतानी होगी।
इसके बाद आपको दूसरे लोन की डीटेल डालनी होंगी। इसके बाद आपको इलिजीबिलटी क्राइटेरिया चेक करना होगा।
इलिजीबिलटी क्राइटेरिया चेक करने के बाद आपको दिए जा सकने वाले लोन अमाउंट की जानकारी दी जाएगी।
आप आसानी से आगे की प्रक्रिया पूरी करके लोन ले सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications