रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कोरोना वायरस के बीच अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए रेपो रेट में 75 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की है।
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कोरोना वायरस के बीच अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए रेपो रेट में 75 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की है। इसी क्रम में सबसे बड़े घरेलू बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को बड़ी राहत दी है। अब देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने रेपो रेट में कटौती का फायदा अपने ग्राहकों को दिया है। एसबीआई ने यह फायदा उन ग्राहकों को दिया है जो एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीआर) और रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) से जुड़े लोन को ले रहे हैं। एसबीआई ने ईबीआर और आरएलएलआर में 75 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की है। यह कटौती 1 अप्रैल 2020 से लागू होगी।
जानिए क्या है नया लेंडिंग रेट
एसबीआई ने एक्सटर्नल लेंडिंग रेट (ईबीआर) में 0.75 फीसदी की कटौती की है, जिसके बाद यह 7.80 फीसदी से घटकर 7.05 फीसदी पर आ गया है! इसी प्रकार रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) में 0.75 फीसदी की कटौती की गई है। एसबीआई के इस फैसले के बाद आरएलएलआर 7.40 फीसदी से घटकर 6.65 फीसदी के स्तर पर आ गया है।
कितनी बचेगी ईएमआई
बता दें कि एसबीआई द्वारा इन दोनों लेंडिंग रेट में कटौती के बाद इस बैंक से होम लोन लेने वाले ग्राहकों को 30 साल की अवधि के होम लोन ईएमआई में प्रति लाख 52 रुपये की कमी आएगी। ऐसे में अगर आपने एसबीआई से 30 साल के लिए 30 लाख रुपये का लोन लिया है तो आपकी ईएमआई 1,560 रुपये कम हो जाएगी।
फिक्स्ड डिपॉजिट दरों में भी कटौती
इसके साथ एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर भी ब्याज दरों में कटौती की है, जिसे 28 मार्च से लागू कर दिया जाएगा। एसबीआई ने विभिन्न अवधि के रिटेल एफडी पर मिलने वाले ब्याज दर में 20 बेसिस प्वाइंट से लेकर 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। वहीं, एसबीआई ने बल्क एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों में 50 से 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती किया है। वरिष्ठ नागरिकों की एफडी पर अन्य नागरिकों की एफडी की तुलना में 50 बेसिस प्वाइंट अधिक दर से ब्याज मिलेंगे।
आरबीआई ने कल की थी रेपो रेट में कटौती
कोरोना वायरस से अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान के खतरे को देखते हुए केंद्रीय बैंक आरबीआई ने शुक्रवार को बड़ा एलान किया है। रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बड़ी कटौती कर दी। बता दें कि इस कटौती के बाद अब रेपो रेट घटकर 4.4 फीसदी रह गया है। इसके साथ ही रिवर्स रेपो दर भी 0.90 फीसदी घटाकर इसे 4 फीसदी पर ला दिया।
एसबीआई में सोना जमा कर करवाएं एफडी
कोरोना संकट के बीच आपके घर पर पड़ा सोना आपके काम आ सकता है। एसबीआई ग्राहकों को गोल्ड पर एफडी की सुविधा देता है। रिवैम्प्ड गोल्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत ग्राहक 1-3 साल, मीडियम टर्म गवर्नमेंट डिपॉजिट और लॉन्ग टर्म गवर्नमेंट डिपॉजिट की एफडी करवा सकते हैं। ग्राहकों को इन पर 0.50 से लेकर 2.50 फीसदी सालाना की दर से ब्याज दिया जा रहा है। बैंक में गोल्ड की एफडी करवाकर आपका सोना भी सुरक्षित रहता है और आपकी जेब में पैसा भी आता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
