स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सभी एटीएम कार्डधारकों को बड़ तोहफा दिया है। बैंक ने 30 जून तक फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या पांच बार से ज्यादा होने पर लगने वाले चार्ज को माफ कर दिया है।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सभी एटीएम कार्डधारकों को बड़ तोहफा दिया है। बैंक ने 30 जून तक फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या पांच बार से ज्यादा होने पर लगने वाले चार्ज को माफ कर दिया है। जी हां कोरोनावायरस की वजह से लागू लॉकडाउन को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह घोषणा की थी कि 30 जून 2020 तक किसी भी बैंक के एटीएम कार्ड से अनगिनत फ्री ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं। इसी घोषणा के अनुरूप भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने सभी एटीएम कार्डधारकों को यह सहूलियत उपलब्ध करा दी है। यानी एसबीआई के कार्ड से एसबीआई एटीएम या अन्य किसी भी बैंक के एसबीआई से कितनी ही बार फ्री ट्रांजेक्शन किया जा सकता है।
30 जून तक बैंक नहीं वसूलेगा चार्ज
बता दें कि सभी बैंक अपने ग्राहकों को अपने एटीएम या अन्य किसी बैंक के एटीएम से एक माह में निश्चित संख्या तक फ्री ट्रांजेक्शन उपलब्ध कराते हैं। इस संख्या के पूरे होने के बाद किए जाने वाले ट्रांजेक्शन पर बैंक सर्विस चार्ज लेते हैं। लेकिन लॉकडाउन में नागरिकों की जरूरत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि 30 जून 2020 तक फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट पूरी होन के बाद किए जाने वाले एटीएम ट्रांजेक्शन पर भी कोई सर्विस चार्ज नहीं वसूला जाएगा। इसी दिशा में एसबीआई ने भी एलान कर दिया है कि वह अपने एटीएम कार्डधारक द्वारा फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट के क्रॉस होने के बाद किए जाने वाले एटीएम ट्रांजेक्शन पर भी 30 जून 2020 तक एटीएम सर्विस चार्ज नहीं लेगा। एसबीआई ने अपने ट्वीट में कहा है कि भारतीय स्टेट बैंक ने 30 जून तक मुफ्त लेनदेन की अधिक संख्या के कारण एसबीआई के एटीएम और अन्य बैंक के एटीएम पर किए गए सभी लेनदेन के लिए एटीएम शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है।
आप भी जान लें एसबीआई में क्या है फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट
- एसबीआई ग्राहक के बचत खाते में 25000 रुपये तक का मंथली एवरेज बैलेंस होने पर वह एटीएम कार्ड से एसबीआई एटीएम से एक माह में 5 फ्री ट्रांजेक्शन कर सकता है।
- वहीं 25000 रुपये से ज्यादा मंथली एवरेज बैलेंस के मामले में एसबीआई एटीएम से अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं।
- जबकि बचत खाते में 1 लाख रुपये तक का मंथली एवरेज बैलेंस होने पर एसबीआई कार्डधारक अन्य बैंक एटीएम से मेट्रो शहरों में 3 व अन्य शहरों में 5 फ्री ट्रांजेक्शन कर सकता है।
- वहीं 1 लाख से ज्यादा बैलेंस के मामले में अन्य बैंक एटीएम से अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं।
एसबीआई लिमिट क्रॉस होने पर कितना चार्ज
- एसबीआई द्वारा सेट यह लिमिट फाइनेंशियल व नॉन फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजेक्शन के लिए है। इस लिमिट के क्रॉस होने पर किए जाने वाले ट्रांजेक्शन पर एसबीआई चार्ज लेता है। लिमिट क्रॉस होने पर एसबीआई एटीएम से फाइनेंशियल ट्रांजेक्शंस करने पर यह चार्ज 10 रु+एसबीआई
- और अन्य बैंक एटीएम के मामले में 20 रु+जीएसटी है। वहीं नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन को लेकर एसबीआई एटीएम के मामले में चार्ज 5 रु+एसबीआई और अन्य बैंक एटीएम के मामले में 8 रु+एसबीआई है।
जान लें क्या होता है फ्री ट्रांजैक्शन
- अगर आप किसी बैंक के एटीएम में जाते हैं और बैलेंस चेक करते हैं या स्टेटमेंट निकालने जैसे कोई अन्य कार्य करते हैं तो उसे फ्री ट्रांजेक्शन कहते हैं।
- मतलब साफ कि अगर आप एटीएम से पैसे नहीं निकालते हैं तो उसे फ्री ट्रांजेक्शन में गिना जाएगा।
- बता दें कि बैंक कुछ ही संख्या में एटीएम की फ्री ट्रांजैक्शन हर महीने अपने ग्राहकों को देते हैं।
- जैसे ही फ्री ट्रांक्जैक्शन खत्म होता है बैंक आगे के ट्रांजेक्शन के लिए पैसा आपके अकाउंट से काट लेता है।
- मालूम हो कि भारत में ज्यादातर बैंक 5 से 8 फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन देते हैं।
- इसके बाद बैंक चार्ज वसूलता है।
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सेविंग अकाउंट पर 8 ट्रांजैक्शन फ्री देता है। जिसमें तीन ट्रांजैक्शन का उपयोग आप दूसरे बैंक के एटीएम के लिए कर सकते हैं।
- हालांकि, छोटे शहरों में एसबीआई 10 ट्रांजैक्शन देता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
