निवेश की बात करें तो ज्यादातर लोग एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट की सलाह देते हैं। निवेश विकल्पों में फिक्स्ड डिपोजिट काफी पॉपुलर रहा है।
नई दिल्ली, अप्रैल 4। निवेश की बात करें तो ज्यादातर लोग एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट की सलाह देते हैं। निवेश विकल्पों में फिक्स्ड डिपोजिट काफी पॉपुलर रहा है। बात करें बैंक एफडी की तो आज भी कई लोगों के लिए सेविंग्स का पहला विकल्प बनी हुई है। दूसरी बात यह है कि एफडी पर रेग्युलर सेविंग से ज्यादा इंट्रेस्ट रेट मिलता है। बैंकों में फिक्सड डिपॉजिट करना निवेश का अच्छा माध्यम है। फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) रिटर्न कमाने के लिहाज से लोगों की पसंद में सबसे ऊपर है। बैंक इस बात को बखूबी जानते हैं। यही कारण है कि बैंक की तरफ से अलग-अलग ऑफर दिए जाते हैं। बैंक के अलावा पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपॉजिट स्कीम पर भी अच्छा रिटर्न मिलता है। तो चलिए आज आपको दो ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे है। भारतीय स्टेट बैंक या पोस्ट ऑफिस टीडी कौन अच्छा रिटर्न दे रही है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फिक्सड डिपॉजिट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल तक के एफडी में निवेश का विकल्प दिया जा रहा है। बैंक की तरफ से सामान्य ग्राहकों को 2.9% से 5.5% तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इन जमाओं पर 3.4 प्रतिशत से 6.30 प्रतिशत तक 50 आधार अंक (बीपीएस) अतिरिक्त मिलेंगे।
एसबीआई फिक्सड डिपॉजिट ब्याज दरें
7 दिन से 45 दिन की एफडी पर - 2.9%
46 दिन से 179 दिन की एफडी पर - 3.9%
180 दिन से 210 दिन की पर - 4.4%
211 दिन या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम - 4.4%
1 साल या उससे अधिक लेकिन 2 साल से कम - 5.1%
2 साल या उससे अधिक लेकिन 3 साल से कम - 5.2%
3 साल या उससे अधिक लेकिन 5 पांच साल से कम - 5.45%
5 साल या उससे अधिक लेकिन 10 साल से कम - 5.5%
पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट स्कीम
बैंक एफडी की तरह, निवेशक पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट भी पांच साल के लिए खोल सकते हैं। जैसे फिक्सड डिपॉजिट में रिटर्न की गारंटी रहती है। ठीक वैसे ही टर्म डिपॉजिट स्कीम में रिटर्न की गारंटी रहती है। पोस्ट ऑफिस की तरफ से 1 साल से 5 साल तक के लिए इस योजना में निवेश का विकल्प दिया जा रहा है।
पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट की ब्याज दरें
1 साल के पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट स्कीम- 5.5%
2 साल के पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट स्कीम- 5.5%
3 साल के पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट स्कीम- 5.5%
5 साल के पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट स्कीम- 6.7%
पोस्ट ऑफिस ने शुरू की नई सेवा
अगर आप टैक्स बचत के लिए पीपीएफ, आरडी या सुकन्या समृद्धि में निवेश करना चाहते हैं तो यह काम आप घर बैठे कर सकते हैं। यह सुविधा पोस्ट ऑफिस के डोरस्टेप बैंकिंग से उठा सकते हैं। डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाने के लिए आप पोस्ट ऑफिस के कॉल सेंटर नंबर- 155299 पर कॉल कर बुकिंग कर सकते हैं। IPPB वेबसाइट के अनुसार, आप 11:00 AM से 4:PM के बीच स्लॉट चुन सकते हैं।
आईपीपीबी की डोरस्टेप बैंकिंग से ले सकते है। ये सेवाएं
खाता खोलना
नकद जमा/निकासी
मनी ट्रांसफर
24x7 फंड ट्रांसफर
रिचार्ज और बिल भुगतान
बीमा/सामान्य बीमा/म्यूचुअल फंड्स की खरीद
आधार में मोबाइल नंबर अपडेट
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेशन
सुकन्या समृद्धि, पीपीएफ, आरडी, पीएलआई, आरपीएलआई में निवेश
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
