कोरोनावायरस के कारण देश में जारी लॉकडाउन को देखते हुए बैंकों ने ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा दी है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस के कारण देश में जारी लॉकडाउन को देखते हुए बैंकों ने ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा दी है। देश के सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई लॉकडाउन के बीच अपने ग्राहकों को लगातार ऐप और ऑनलाइन सुविधाओं के इस्तेमाल को लेकर लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। बैंक की ओर से ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलती है, जिनमें से एक हेल्पलाइन 'एसबीआई क्विक' ऐप भी है। एसबीआई क्विक की सहायता से एसएमएस या मिस्ड कॉल कर सेवाओं की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। जानकारी दें कि एसबीआई क्विक ऐप की सहायता से एसबीआई के ग्राहक बैंक खाते का बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट, चेक बुक रिक्वेस्ट, पिछले छह महीने का अकाउंट स्टेटमेंट, होम लोन और एजुकेशन इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट जैसी सुविधाएं पा सकते हैं।

जानिए एसबीआई क्विक के लिए कैसे करें रजिस्टर
- एसबीआई के अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संबंधिक अकाउंट के लिए 09223488888 पर 'REG Account Number' को एमएमएस भेजें। इसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन मेसेज आएगा, जिसमें सक्सेसफुल/अनसक्सेसफुल रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी होगी। अगर रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल होता है तो आप सेवाओं का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।
- खाते का बैंलेंस पता करने के लिए आप 09223766666 पर मिस्ड कॉल या 'BAL'एसएमएस कर सकते हैं।
- वहीं अगर आप मिनी स्टेमेंट जानना चाहते है तो 09223866666 पर मिस्ड कॉल या 'MSTMT' एसएमएस कर सकते हैं।
- चेकबुक के लिए आपको एसएमएस 09223588888 पर 'CHQREQ' भेजना होगा। जिसके बाद आपको एक एसएमएस आएगा। आगे की प्रॉसेसिंग के लिए एसएमएस मिलने के दो घंटे के भीतर आप 09223588888 पर 'CHQACC स्पेस Y स्पेस एसएमएस में मिला छह अंकों का नंबर' पर सहमति एसएमएस करें।
- होम लोन इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट के लिए 09223588888 पर HLI स्पेस अकाउंट नंबर स्पेस कोड एसएमएस भेजें।
एसबीआई डेबिट कार्ड को ब्लॉक करने का तरीका
वहीं अगर आपका डेबिट कार्ड गुम या चोरी हो जाता है तो आप उसे इस ऐप की सहायता से ब्लॉक भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 567676 पर 'BLOCK स्पेस XXXX' एसएमएस करना होगा। XXXX डेबिट कार्ड का अंतिम चार डिजिट है। एसएमएस भेजने के बाद ग्राहक को एक कन्फर्मेटरी एसएमएस अलर्ट आता है, जिसमें टिकट नंबर, कार्ड ब्लॉक करने का डेट तथा टाइम होता है। जानकारी दें कि एसबीआई क्विक में एक नया फीचर ऐड किया जा रहा है, जो 'एसबीआई बैंक हॉलिडे कैलेंडर' है। एसबीआई बैंक हॉलिडे कैलेंडर की सहायता से ग्राहक अपने राज्य में एसबीआई की छुट्टियों के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। इस ऐप में तमाम राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में एसबीआई की छुट्टियों से जुड़ी समस्त जानकारियां पाई जा सकती हैं।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications