देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक यह खबर जरूर पढ़ लें। मालूम हो कि भारतीय स्टेट बैंक के नाम पर फ्रॉड मैसेज लोगों को भेजे जा रहे हैं।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक यह खबर जरूर पढ़ लें। मालूम हो कि भारतीय स्टेट बैंक के नाम पर फ्रॉड मैसेज लोगों को भेजे जा रहे हैं। मैसेज में फर्जी लिंक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं उस पर लोगों से उनकी पर्सनल और कार्ड डिटेल्स मांगी जा रही हैं। एसबीआई ने इस तरह के मैसेज पर कोई भी व्यक्तिगत या बैंकिंग डिटेल साझा करने से मना किया है। इस बात की जानकारी एसबीआई के ट्विटर हैंडल पर एक यूजर द्वारा किए गए ट्वीट से मिली है।
किसी तरह की जानकारी साझा न करें
बता दें कि यूजर ने एसबीआई को टैग कर एक मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। स्क्रीनशॉट में दिख रहे लिंक पर व्यक्ति से नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल व पासवर्ड, जन्मतिथि और कार्ड की डिटेल्स मांगी गई हैं। स्क्रीनशॉट डालने वाले यूजर ने एसबीआई से इस मामले पर गौर करने का आग्रह किया। उसके बाद एसबीआई की ओर से किए गए रिप्लाई में बैंक ने यूजर को इस लिंक पर किसी भी व्यक्तिगत जानकारी को साझा करने से मना किया है। इसके साथ ही cybercrime.gov.in पर इस लिंक की शिकायत करने की भी हिदायत दी है।
बैंक अक्सर देती है चेतावनी
आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि एसबीआई अक्सर अपने ट्विटर हैंडल से लोगों को फ्रॉड मैसेज, ईमेल या कॉल से सावधान रहने की सलाह देता रहता है। बैंक साफ तौर पर कई बार कह चुका है कि एसबीआई या उसके इंप्लॉई किसी भी तरह का पेमेंट लिंक कभी नहीं भेजते हैं और न ही वीपीएस-यूपीआई, यूजर आईडी, पिन, इंटरनेट बैंकिंग, पासवर्ड, सीवीवी नंबर, ओटीपी आदि संबंधी संवेदनशील सूचना फोन, एसएमएस या ईमेल के जरिए मांगते हैं। इसलिए इस तरह के झांसे में न आएं। न ही फेक कस्टमर केयर नंबरों के चक्कर में न पड़ें।
आधिकारिक वेबसाइट से ही लें सूचना
आपको बता दें कि हमेशा एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi से ही कॉन्टैक्ट ओर ब्रांच की सूचना लें और इंटरनेट से मिले बैंक/ब्रांच नंबरों पर कॉल न करें। एसबीआई लोगों से सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर पर अपना अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर या कोई भी अन्य पर्सनल/अकाउंट संबंधी सूचना साझा न करने के लिए भी हिदायत दे चुका है। बैंक का कहना है कि अगर इन डिटेल के जरिए कोई कस्टमर्स का नुकसान करता है तो एसबीआई उसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
