कोरोनावायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है। जिस कारण ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी बढ़ रही है। इसी को देखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने एक बार फिर अपने खाताधारकों को मैसेज भेज कर अलर्ट किया है। बैंक ने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए ऐप को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। बता दें कि बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी है।SBI : एक SMS से तीन महीने और रोक सकते हैं लोन की EMI, जानें प्रॉसेस
एसबीआई ने खतरनाक बैंकिग वायरस से किया अलर्ट
मालूम हो कि पिछले हफ्ते एसबीआई ने खतरनाक बैंकिग वायरस से अलर्ट किया। बैंक ने बताया कि Cerberus नाम के खतरनाक मैलवेयर की मदद से अकाउंट होल्डर्स को निशाना बनाया जा रहा है। यह मैलवेयर फेक एसएमएस भेजकर यूजर्स को बड़े ऑफर्स के बारे में जानकारी देता है और अनजान लिंक्स पर क्लिक करवाने या फिर ऐप्स डाउनलोड करने के बाद उन्हें शिकार बना लेता है। ऐसे ऐप्स का मकसद अकाउंट होल्डर्स के पैसों पर हाथ साफ करना है। इसी पर बैंक का कहना है कि कुछ मोबाइल ऐप से आपके फोन को खतरा हो सकता है। क्योंकि ये ऐप निजी जानकारियां चुरा सकती है। तो चलिए हम आपको इससे जुड़ी कुछ टिप्स बता रहे है।
एसबीआई ने दी फोन के लिए कुछ सेफ्टी टिप्स
- बैंक ने कहा अपने मोबाइल फोन में हमेशा ऑथराइज्ड जगह से ही ऐप डाउनलोड करें यानी गूगल प्ले स्टोर्स और ऐप्पल स्टोर्स से ही ऐप डाउनलोड करनी चाहिए।
- ऐप डाउनलोड करने के बाद, उसे परमिशन देते वक्त सावधानी बरतें
- किसी भी ऐप में अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स Save नहीं करें
- ऐप को डाउनलोड करने से पहले एक बार उसका रिव्यू भी जरूर देखना चाहिए
- अपने मोबाइल फोन का स्फॉटवेयर हमेशा अपडेट रखें
- कभी भी किसी छूट और अन्य फ्री ऑफर के बहकावे में न आएं
- आपके पास आए किसी भी फॉरवर्ड मैसेज पर क्लिक करें। ये आपकी निजी जानकारियां चुरा सकते हैं।
- इससे पहले एसबीआई ट्रोजन मैलवेयर वायरस को लेकर भी अलर्ट कर चुका है। ये वायरस यूजर्स के बैंकिंग डीटेल्स चोरी करने का काम करता है। इन डीटेल्स में क्रेडिट कार्ड नंबर्स, सीवीवी और बाकी डेटा शामिल है।
- कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान फ्रॉड करने वाले भी पहले के मुकाबले ज्यादा ऐक्टिव हो गए हैं। यूजर्स को किसी अनजान लिंक पर क्लिक ना करने और केवल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।
एक एसएमएस में घर बैठे मिलेंगी सारी जानकारी, जानिए कैसे
- एसबीआई के अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संबंधिक अकाउंट के लिए 09223488888 पर ‘REG Account Number' को एमएमएस भेजें। इसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन मेसेज आएगा, जिसमें सक्सेसफुल/अनसक्सेसफुल रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी होगी। अगर रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल होता है तो आप सेवाओं का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।
- खाते का बैंलेंस पता करने के लिए आप 09223766666 पर मिस्ड कॉल या ‘BAL'एसएमएस कर सकते हैं।
- वहीं अगर आप मिनी स्टेमेंट जानना चाहते है तो 09223866666 पर मिस्ड कॉल या ‘MSTMT' एसएमएस कर सकते हैं।
- चेकबुक के लिए आपको एसएमएस 09223588888 पर ‘CHQREQ' भेजना होगा। जिसके बाद आपको एक एसएमएस आएगा। आगे की प्रॉसेसिंग के लिए एसएमएस मिलने के दो घंटे के भीतर आप 09223588888 पर ‘CHQACC स्पेस Y स्पेस एसएमएस में मिला छह अंकों का नंबर' पर सहमति एसएमएस करें।
- होम लोन इंट्रेस्ट सर्टिफिकेट के लिए 09223588888 पर HLI स्पेस अकाउंट नंबर स्पेस कोड एसएमएस भेजें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications