मोबाइल एप्स के जरिए दिन-ब-दिन धोखाधड़ी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में देश के सबसे बड़े बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है।
नई दिल्ली: मोबाइल एप्स के जरिए दिन-ब-दिन धोखाधड़ी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में देश के सबसे बड़े बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। जानकारी दें कि बैंक यूजर्स को जरा सावधान हो जाने की जरूरत है क्योंकि कई मोबाइल ऐप उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। इंटरनेट बैंकिंग के जरिए दिन-प्रतिदिन धोखाधड़ी के मामलें बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि एसबीआई ने ट्वीट के जरिए लोगों से किसी भी अनाधिकृत मोबाइल ऐप का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। SBI से लें आसान शर्तों पर Gold लोन, जानें लेने का तरीका
एसबीआई का ट्वीट के जरिए ग्राहकों को किया अलर्ट
एसबीआई ने कहा है कि इस तरह के मोबाइल ऐप जालसाजों को आपके डिवाइस पर नियंत्रण रखने के साथ ही आपके कॉन्टैक्ट, पासवर्ड और फाइनैंशल अकाउंट्स तक का ऐक्सेस दिला देते हैं। बैंक ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कुछ मोबाइल ऐप्लिकेशन आपकी संवेदनशील जानकारियों के साथ समझौता कर आपकी व्यक्तिगत जानकारी को उजागर कर सकते हैं। एसबीआई आपको ऐप्स के उपयोग संबंधी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बता रहा है। इस कैप्शन के साथ ही एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें ग्राहकों की सुरक्षा हेतु कई टिप्स बताए गए हैं।
एसबीआई ने फ्रॉड से दिए बचने के टिप्स
- एसबीआई ने कहा है कि ग्राहकों को हमेशा वेरिफाइड ऐप ही डाउनलोड करने चाहिए।
- किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले जांच लें कि वह किस कंपनी ने बनाया है और क्या यह वेरिफाइड है या नहीं?
- किसी भी नए ऐप को परमिशन देते समय सावधान रहें। ध्यान रखें कि जो परमिशन ऐप मांग रहा है क्या वह जरूरी हैं?
- किसी भी ऐप में डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डीटेल्स सेव न करें।
- अपने स्मार्टफोन को नियमित रूप से अपडेट करते रहें।
- मुफ्त के स्क्रीनसेवर से बचें, क्योंकि इस तरह के ऐप में इनबिल्ट रिस्क छिपा हो सकता है।
- फॉरवर्ड मेसेज में मिलने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
घर बैठे ऐसे जानिए अपने एसबीआई अकाउंट का बैलेंस
चार तरीका बताएंगे जिसके जरिए आप घर बैठे अपना एसबीआई अकाउंट का बैलेंस पता कर सकते है।
योनो एसबीआई ऐप
- आपको अपने योनो ऐप पर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद नेविगेट टू अकाउंट पर क्लिक करना होगा।
- वहां पर अपने खाते को सलेक्ट करें और इसके बाद क्लिक करके अपने खाते के स्टेटमेंट को डाउनलोड कर सकेंगे।
एसबीआई ऑनलाइन
- अपने इंटरनेट बैंकिंग खाते में लॉगिन करें।
- इसके बाद माई अकाउंट एंड प्रोफाइल पर नेविगेट करे।
- यहां आपको अकाउंट स्टेटमेंट दिखेगा।
- अब अपना खाता संख्या को सलेक्ट करें, इसके बाद कब से कब तक का स्टेटमेंट चाहिए वो सलेक्ट करें जिसमें व्यू, प्रिंट या स्टेटमेंट को डाउनलोड कर सकते हैं।
योनो लाइट एसबीआई और एसबीआई क्विक
आपको अपने योनो लाइट एसबीआई ऐप पर लॉगिन करने के बाद माई अकाउंट्स पर क्लिक करना होगा। इसके बाद व्यू/ डाउंनलोड स्टेटमेंट पर क्लिक करना होगा। यहां से आप अपने खाते के स्टेटमेंट को देख सकेंगे। एसबीआई क्विक आपको एसबीआई क्विक के जरिए मिनी स्टेटमेंट मिल सकता है। इसके लिए आपको 092223866666 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं या फिर एमएसटीएमटी टाइप करके इसी नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications