देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक नई सुविधाएं लॉन्च करता रहता है। इस बार बैंक ने एसबीआई कार्ड ने वीडियो से ग्राहक को जानो सुविधा शुरू की।
नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक नई सुविधाएं लॉन्च करता रहता है। इस बार बैंक ने एसबीआई कार्ड ने वीडियो से ग्राहक को जानो सुविधा शुरू की। ग्राहकों के अनुभव को आसान बनाने वाली इस सुविधा को कंपनी ने (वीकेवाईसी) नाम दिया है। बता दें कंपनी के अनुसार यह सुविधा एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया को डिजिटल बनाएगी। एसबीआई कार्ड देश की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी है जो भारतीय स्टेट बैंक की सहायक शाखा के रूप में काम करती है। SBI : ग्राहक घर बैठे ऐसे खुलवाएं बचत खाता, मिलेंगे ये फायदे ये भी पढ़ें
अब कम होगी धोखाधड़ी
जानकारी दें कि कंपनी ने कहा कि इस नई सुविधा के जरिए धोखाधड़ी में तो कमी आएगी ही साथ ही केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने में आने वाली लागत आधी रह जाएगी। कंपनी ने देशव्यापी लॉकडाउन और कोविड-19 संकट के दौरान आपसी मेलजोल से दूरी के नियमों का पालन करने को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की है। वहीं इस साल जनवरी में ही आरबीआई ने वीडियो बेस्ड केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए गाइडलाइंस जारी की थी। इसके पहले बैंकों को रिमोट एरिया में अकाउंट खोलने के लिए आधार डेटा पर निर्भर रहना पड़ता था।
जानिए क्या है प्रोसेस
- किसी ग्राहक को एसबीआई कार्ड वेबसाइट पर या टेली-कॉलिंग चैनल के माध्यम से एक आवेदन पत्र भरना होगा।
- ग्राहक से वीकेवाईसी के लिए अपॉइंटमेंट लिया जाता है, और वीकेवाईसी के लिए लिंक ग्राहक को भेजा जाता है। लिंक के माध्यम से, ग्राहक को अपना डिटेल - नाम, जन्म तिथि, पैन कार्ड नंबर भरना होगा और आधार की एक्सएमएल कॉपी अपलोड करनी होगी।
- इसके बाद एसबीआई कार्ड अधिकारी के साथ डायनामिक वेरिफिकेशन कोड के माध्यम से फेस टू फेस वीडियो कॉल किया जाता है।
- ग्राहक अल सक्षम ओसीआर के माध्यम से पैन सत्यापन के लिए वीडियो कॉल पर अपना पैन कार्ड दिखाता है।
- आवेदक की फोटो एक वीडियो कॉल के दौरान ली जाती है और मिलान की जाती है, जिसमें फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है, जिसमें आधार और पैन कार्ड होता है।
- इसके साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए स्थान जियोटैगिंग किया जाता है कि ग्राहक भारत में है।
- एक बार जब सब कुछ सही से हो जाता है, तो वीकेवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
जानिए क्या है केवाईसी
दरअसल नो योर कस्टमर (केवाईसी) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा संचालित एक पहचान प्रक्रिया है, जिसकी मदद से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं अपने ग्राहक के बारे में अच्छे से जान पाते हैं। केवाईसी का अर्थ होता है ग्राहक को जानिए। बैंक और वित्तीय कंपनियां इसके लिए फॉर्म को भरवा कर इसके साथ कुछ पहचान के प्रमाण भी लेती हैं। इसके लिए पहचान पत्र, पते के प्रमाण, आदि की आवश्यकता होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications