अगर आपका भी खाता एसबीआई में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां एसबीआई अपने ग्राहकों की सुविधा का ख्याल करते हुए एसबीआई एटीएम के जरिए ये 14 फैसिलिटीज देता है।
नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता एसबीआई में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां एसबीआई अपने ग्राहकों की सुविधा का ख्याल करते हुए एसबीआई एटीएम के जरिए ये 14 फैसिलिटीज देता है। ऑनलाइन बैंकिंग आने के बाद लोगों ने बैंक जाना बंद कर दिया है। बैंक जाने से ज्यादा अच्छा उनको पास के एटीएम जाना लगता है। ये बात भी सच है कि एटीएम से कैश निकालना अब मिनटों का काम हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एटीएम से केवल कैश निकासी के अलावा और भी कई काम हो सकते हैं। आप एटीएम के जरिए बिल पेमेंट, एफडी खुलवाना मोबाइल रीचार्ज जैसे काम भी कर सकते हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई आपको एटीएम के जरिए ये 14 फैसिलिटी देता है।

1. कैश विदड्रॉल
2. बैलेंस इंक्वायरी
3. मिनी स्टेटमेंट निकालना
4. पिन चेंज करना
5. इंश्योरेंस प्रीमियम भरने की सुविधा
एसबीआई एटीएम के जरिए आप एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम भी भर सकते हैं। आपको एटीएम मशीन में सर्विसेज ऑप्शन में जाकर यह सुविधा मिल जाएग।
6. इंटर मोबाइल पेमेंट सिस्टम
एसबीआई एटीएम से आईएमपीएस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
7. मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन
इतना ही नहीं एटीएम जरिए कस्टमर्स मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन या फिर डिरजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं।
8. मोबाइल रीचार्ज
एसबीआई एटीएम से अपने प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन को रीचार्ज करा सकते हैं।
9. क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट
अगर आपका क्रेडिट कार्ड बिल बकाया है और लास्ट डेट आ चुकी है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप एसबीआई एटीएम से 'सर्विसेज' विकल्प पर क्लिक कर किसी भी वीजा एसबीआई क्रेडिट कार्ड का बिल भर सकते हैं। इसके लिए आपको आपका क्रेडिट कार्ड नंबर पता होना चाहिए।
10. कार्ड टू कार्ड ट्रांसफर
एसबीआई एटीएम में जाकर आप एक एसबीआई डेबिट कार्ड से दूसरे एसबीआई डेबिट कार्ड में 40,000 रुपये प्रतिदिन तक का कार्ड टू कार्ड ट्रांसफर कर सकते हैं। बता दें कि ट्रांजेक्शंस की संख्या की कोई लिमिट नहीं है। 40000 रुपये प्रतिदिन की लिमिट कार्ड टू कार्ड और कार्ड टू अकाउंट ट्रांसफर के लिए समान रहेगी। इस सर्विस के लिए आपको 'ट्रांसफर' विकल्प पर क्लिक करना होगा।
11. दान (डोनेट) करना हुआ आसान
अगर आप किसी मंदिर या चैरिटी में दान करना चाहते हैं तो यह काम भी एसबीआई एटीएम से हो जाता है। एसबीआई एटीएम आपको वैष्णो देवी, शिरडी साईंबाबा, गुरुद्वारा तख्त साहेब (नांदेड़), तिरुपति, श्री जगन्नाथ (पुरी), पलानी (तमिलनाडु), रामकृष्ण मिशन (कोलकाता), काशी विश्वनाथ (बनारस), तुलजा भवानी और महालक्ष्मी मंदिर (मुंबई) जैसे कई अन्य मंदिरों व ट्रस्ट को दान देने की सुविधा दे रहा है।
12. यूटिलिटी बिल्स का पेमेंट
एसबीआई एटीएम में जाकर बिजली का बिल, पानी का बिल जैसे यूटिलिटी बिल्स का पेमेंट भी कर सकते हैं। एसबीआई आपको बेंगलुरु/हुबली/चामंडेश्वरी इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के यूटिलिटी बिल्स का भुगतान एटीएम से करने की सुविधा देता है।
13. चेक बुक रिक्वेस्ट
चेक बुक की जरूरत है तो आपको इसके लिए बैंक ब्रांच में जाने की जरूरत नहीं है। आप एसबीआई एटीएम में जाकर नई चेक बुक के लिए आवेदन कर सकते हैं और उसके बाद चेक बुक आपके बैंक में रजिस्टर्ड एड्रेस पर डिलीवर हो जाएगी।
14. एफडी खोलना हुआ आसान
एफडी खोलना चाहते है तो एसबीआई में एफडी यानी फिक्स्ड अकाउंट डिपॉजिट भी खोल सकते हैं। इसके लिए 'टीडीआर/एसटीडीआर' विकल्प चुनना होगा। एफडी मिनिमम 10000 रुपये से खुलवाई जा सकती है। एसबीआई एटीएम से ज्वॉइंट में एफडी खुलवाने की सुविधा नहीं है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications