नई दिल्ली, मई 4। पब्लिक प्रोविडेंट फंड लिमिटेड (पीपीएफ) को जोखिम मुक्त निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है। यानी इसमें जोखिम लगभग शून्य होता है। साथ ही यह मुद्रास्फीति से ऊपर औसत रिटर्न देने में सक्षम है। यह भारत सरकार द्वारा दी गई एक अच्छी बचत योजना है जिसका उद्देश्य सभी को (नौकरी और बिना नौकरी वालों को) रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित जीवन प्रदान करना है। आप पोस्ट ऑफिस की किसी शाखा या चुनिंदा बैंकों की शाखाओं में भी यह खाता खुलवा सकते हैं। इन बैंकों में देश का सबसे बैंक एसबीआई भी शामिल है। यदि आपका इरादा एसबीआई में पीपीएफ खाता खुलवाने का हो तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
जरूरत होगी इन डॉक्यूमेंट्स की
जैसा कि आपको मालूम होगा कि पीपीएफ खाते खोलने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए। इनमें एनरोलमेंट फॉर्म, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड की कॉपी, आईडी प्रूफ और एडरेस प्रूफ शामिल हैं। एसबीआई के केवाईसी मानदंड हैं, जिनके अनुसार ये सारे दस्तावेज आपके पास होने चाहिए। आगे जानिए एसबीआई में पीपीएफ खाता खोलने का तरीका क्या है।
कैसे करें शुरुआत
सबसे पहले आपको एसबीआई के नेट बैंकिंग पोर्टल (onlinesbi.com) पर जाना है। इस साइट पर लॉग इन करें। फिर 'रिक्वेस्ट एंड इंक्वायर्स' टैब पर जाएं और 'न्यू पीपीएफ अकाउंट' ऑप्शन पर क्लिक कर दें। फिर 'अप्लाई फॉर पीपीएफ अकाउंट' सेक्शन पर क्लिक करें। वहां स्क्रीन पर आपसे जरूरी डिटेल दिखेगी, जिनमें नाम, पैन और पता आदि शामिल हैं। यहां ये सारी जानकारी भरें। फिर बैंक की उस शाखा का कोड डालें जहां खाता खोला जाना है।
ये है बाकी प्रोसेस
इसके बाद आपको नॉमिनी डिटेल दर्ज करनी होगी। फिर सबमिट करें। इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे दर्ज करें और फॉर्म प्रिंट के लिए 'पीपीएफ खाता ऑनलाइन आवेदन प्रिंट करें' पर क्लिक करें। 30 दिनों के भीतर अपने नो योर कस्टमर दस्तावेजों और तस्वीरों के साथ बैंक ब्रांच जाएं। ध्यान रहे कि खाता खोलने का फॉर्म एसबीआई के अनुसार जमा करने की तारीख से 30 दिनों के बाद हटा दिया जाता है। इसलिए आपको इसी अवधि के दौरान जाना है।
टैक्स का फायदा
पीपीएफ एक ऐसी निवेश योजना है जो छूट-छूट-छूट (ईईई) कैटेगरी के अंतर्गत आती है। मिलने वाला ब्याज और रिटर्न आयकर के तहत कर योग्य नहीं होता है। पीपीएफ प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये के निवेश की अनुमति देता है। आप अधिकतम 1.5 लाख रु तक की निवेश पर टैक्स भी बचा सकते हैं।
निवेश का तरीका
ध्यान रहे कि आप एक साथ या अधिकतम 12 किस्तों में निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ का न्यूनतम कार्यकाल 15 वर्ष है, जिसे खाताधारकों की इच्छा के अनुसार 5 वर्ष के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है। आप अपने नाम से या किसी अवयस्क की ओर से या किसी मदबुद्धि व्यक्ति की ओर से किसी भी शाखा में ये खाता खोल सकते हैं। ग्राहक के अनुरोध पर, खाते को अन्य शाखाओं, बैंकों, या डाकघरों में ट्रांसफर किया जा सकता है। ये सेवा बिना किसी शुल्क के प्रदान की जाती है। आपको पीपीएफ खाते पर लोन भी मिल सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
