कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या में लोग मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन इसी कारण लॉकडाउन में तेजी से ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी बढ़ रही है
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या में लोग मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन इसी कारण लॉकडाउन में तेजी से ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी बढ़ रही है।

इसी को देखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने खाताधारकों को मैसेज भेज कर अलर्ट किया है। वहीं सरकार और अन्य बैंकों की तरफ से भी अपने ग्राहकों को लगातार अलर्ट की सुचना आ रही है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने खाताधारकों को इनकम टैक्स रिफंड मेसेज के खिलाफ चेतावनी दी है।
एसबीआई ने खाताधारकों को ट्वीट के जरिए किया है अलर्ट
बता दें कि बैंक ने अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी के संदेशों के बारे में सचेत किया है। एसबीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अगर ग्राहक को आयकर विभाग से कोई भी संदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें आप से इनकम टैक्स रिफंड के लिए कोई प्रोसेस को फॉलो किया गया हो तो उस मेसेज को इगनोर कर दें। क्योंकि वो फ्रॉड मेसेज है। एसबीआई ने कहा कि के ग्राहकों से अनुरोध किया है की ऐसे संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करें और न ही किसी के साथ कोई व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। आयकर विभाग ने भी ट्वीट कर टैक्सपेयर्स को रिफंड का वादा करने वाले ‘फिशिंग' ई-मेल और मेसेज से आगाह किया है। टैक्सपेयर्स को सतर्क करते हुए कहा कि वे ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें, जिसमें रिफंड का वादा किया गया हो। ये संदेश इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से नहीं भेजे गए हैं।
आईटी विभाग ने नहीं मांगी निजी जानकारी
वहीं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ट्वीट में कहा, टैक्सपेयर्स सावधान, कृपया किसी भी फेक लिंक पर क्लिक न करें जो रिफंड देने का वादा करता है। ये संदेश इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से नहीं भेजे गए हैं। कृपया यहां विवरण ध्यान से पढ़ें https://incometaxindia.gov.in/Pages/report-phishing.aspx. इसमें लिखा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ई-मेल के जरिए विस्तृत व्यक्तिगत जानकारी का अनुरोध नहीं करता है। आईटी डिपार्टमेंट पिन नंबर, पासवर्ड या क्रेडिट कार्ड, बैंक या अन्य वित्तीय खातों की जानकारी का अनुरोध करते हुए ई-मेल नहीं भेजता है। दरअसल, कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को निर्देश जारी करते हुए जल्द से जल्द टैक्सपेयर्स को रिफंड देने को कहा है जिसके बाद आईटी विभाग की तरफ से टैक्सपेयर को ई-मेल भेजी जा रही है साथ ही अब तक 1.74 लाख मामलों में कंफर्मेशन के लिए मेल भेजे गए हैं।
पेटीएम ने भी अपने ग्राहकों को किया अलर्ट
दूसरी ओर पेटीएम ने भी अपने खाताधारकों से अपील की है कि वो फेक मैसेज को लेकर अलर्ट रहे। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ग्राहकों को पैसे दोगुने करने जैसी फर्जी मैसेज को लेकर अलर्ट रहना है। विजय शेखर ने ट्विटर कर बताया कि पेटीएम द्वारा पैसे डबल करने को लेकर कोई स्कीम नहीं चलाई जा रही है। उन्होंने एक यूजर्स के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए कहा कि लोगों ने अलर्ट रहने की अपील की। दरअसल यूजर को मैसेज भेजा गया था कि वो जितना पैसा वो पेटीएम के जरिए भेजेंगे उसका दोगुना अमाउंट उन्हें वापस किया जाएगा।
बस एक मिस्ड कॉल से घर पर कैश पहुंचा जा रही ये बैंक
इन सब के बीच आपको एक अच्छी खबर भी दें कि एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए अनोखी सुविधा लेकर आया है। जिसके जरिये लॉकडाउन के इस कठिन समय में घर तक पैसे पहुंचाने तक की कोशिश की जा रही है। इसके साथ में मिस्ड कॉल और एसएमएस के जरिये मिल रही बैंकिंग सुविधा।
मिस्ड कॉल के जरिये कैसे करें बैंकिंग
- भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई क्विक नाम से एक सेवा चालु की है। जिसके तहत आप मिस्ड कॉल बैंकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
- यह सुविधा के लिए आपके पास एंड्रॉयड, विंडो, आईओएस या ब्लैकबेरी फोन होना चाहिए।
- आपको सबसे पहले एप्प स्टोर में जाकर SBI Quick App डॉउनलोड करना होगा।
- इस एप्प की खासियत यह है कि इसे इंटरनेट के बिना भी चलाया जा सकता है। बस एक बार एप्प को डॉउनलोड करने के लिए आपको इंटरनेट की आवश्यकता होगी।
- यह एप्प तब ही काम करेगा जब आप नंबर बैंक खाते से रजिस्टर होगा
- एसएमएस और मिस्ड कॉल के जरिये आप बैंकिंग की अधिकतम सुविधाएं प्राप्त कर पाएंगे
- एक मिस्ड कॉल या एसएमएस करने पर अकाउंट बैलेंस मिनी स्टेटमेंट सहित कई अन्य बैंकिंग सुविधाओं का आपको यहां से फायदा मिल सकता हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications