देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी की है। इस समय देशभर में साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं,
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी की है। इस समय देशभर में साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में अपने पैसे को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अगर आप एसबीआई का क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का इस्तेमाम करते हैं तो सावधान हो जाएं। साइबर ठग आपको रिवार्ड प्वाइंट रिडेम्पशन के नाम पर आपको भारी चूना लगा सकते हैं। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एसएमएस भेज कर उन नंबरों को भी बताया है, जिससे आपके पास ऐसे फ्राड कॉल कर सकते हैं। एसबीआई ने ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि कोरोना वायरस से संबंधित ई-मेल या सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देने से पहले चेक कर लें कि वह लिंक या पोस्ट ऑथेंटिक है या नहीं। इसके साथ ही किसी के साथ भी अपनी पर्सनल और फाइनेंशियल जानकारी की डिटेल शेयर न करें।
एसबीआई ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने एसएमएस में कहा है कि 1800 या 1860 से शुरू होने वाले नंबर से अगर आपके पास फोन जाए तो अपने क्रेडिट कार्ड की कोई भी डिटेल साझा न करें। इतना ही नहीं बैंक ने कोरोना वायरस से संबंधित ई-मेल या सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देने को लेकर चेतावनी देते हुए ट्वीट किया है कि पहले सुनिश्चित करें कि आप जानकारी के स्रोत और विश्वसनीयता की जाँच करें। इसके अलावा, किसी के साथ कोई व्यक्तिगत या वित्तीय विवरण साझा न करें।
ईएमआई के नाम पर भी हो रहा है फ्रॉड
बता दें ईएमआई रुकवाने के नाम पर भी अब साइबर ठक सक्रिय हो गए हैं। आपकी एक छोटी सी चूक से सारी जमा पूंजी ठगों के हाथ लग सकती है। ऐसे ठगों ये बचने के लिए देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। एसबीआई ने कहा है कि साइबर जालसाजों ने लोगों को ठगने के लिए नए तरीके खोजे हैं। साइबर अपराधियों को हराने का एकमात्र तरीका सतर्क और जागरूक होना है।
जान लें कैसे ऐसे भी हो रही ठगी
- धोखेबाज आपको बैंक के प्रतिनिधि के रूप में आपको कॉल करेगा। वह खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए आपको बताएगा कि आरबीआई द्वारा घोषित ईएमआई अधिस्थगन का लाभ कैसे उठा सकते हैं।
- आपको कोई शक न हो इसके लिए वह आपकी जन्म तिथि, आधार नंबर, पता आदि जैसे विवरणों को सत्यापित करने का दिखावा करेगा।
- इसके बाद फ्रॉड कॉलर ईएमआई, क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई स्थगन के बारे में विस्तार से बताएगा।
- आप इस सुविधा का लाभ कैसे उठा सकते हैं, इसके लिए वह आपकी मदद करने का दिखावा करेगा।
- इस दौरान वह नियम और शर्तों के बारे में भी बताएगा ताकी आपको कोई संदेह न हो।
- जब आप पूरी तरह उस पर भरोसा कर लेते हैं तो ईएमआई अधिस्थगन प्राप्त करने में आपकी मदद करने के लिए वह आपको भरने के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म भेजेगा।
- यह फॉर्म कार्ड नंबर, सीवीवी, समाप्ति तिथि जैसे विवरण मांगेगा। आपका विश्वास हासिल करने के लिए कॉलर आपको सूचित करेगा कि आपको अपने फोन पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे लेन-देन की पुष्टि करने के लिए आपको उसके साथ साझा करना होगा।
- आपके ऐसा करते ही वह आपकी जानकारी के बिना ऑनलाइन फॉर्म में आपके द्वारा साझा किए गए कार्ड विवरण के साथ एक ऑनलाइन लेनदेन शुरू करेगा और फिर आपके फोन पर प्राप्त ओटीपी के लिए पूछेगा और जैसे ही आपने ओटीपी बताई, आपका खाता साफ।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications