Savings Account: क्या आप बैंक अकाउंट खुलवाना चाहते हैं लेकिन आपके पास समय नहीं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप आसानी से ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट को खुलवा सकते हैं।
इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है और घर पर बैठे-बैठे खाता खुलवा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि पूरा प्रोसेस क्या है।

1. अपनी ज़रूरतों के हिसाब से सही बैंक चुनें
अपना खाता खोलने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपने अपनी ज़रूरतों के हिसाब से सही बैंक चुना है। इसमें आपको यह देखना चाहिए कि APY(Annual Percentage Yield) क्या है, न्यूनतम मिनिमम बैलेंस और जीरो बैंलेंस क्या है, मंथली चार्ज कम है या ज्यादा, चार्ज फ्री ATM सर्विस, बैंक ब्रांच की जानकारी, ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं के बारे में भी पता करें।
2. सही डॉक्यूमेंट्स का ध्यान रखें
जब आप कोई भी बैंक खाता खोलते हैं, तो आपको अपने बारे में कुछ जानकारी देने की आवश्यकता होती है साथ ही कुछ डॉक्यूमेंट्स भी देने होते हैं। सुनिश्चित करें कि आप व्यक्तिगत रूप से या ऑनलाइन खाता खोले तो सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र, जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आदि, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, मोबाइल नंबर की जानकारी अवश्य दें।
इसके साथ ही आपको ऑनलाइन जिस भी बैंक में अपना अकाउंट खुलवाना है उस बैंक वेबसाइट पर जाकर भी सारे डॉक्यूमेंट्स चेक कर लें। उसके बाद ही फॉर्म खोलकर उसमें अपनी जानकारी भरें और इन डॉक्यूमेंट्स को सबमिट करें।
3.पर्सनल या ज्वाइंट अकाउंट में से किसी एक को चुनें
यदि आप सिर्फ़ अपने लिए सेविंग खाता चाहते हैं, तो पर्सनल खाता खोलें। ज्वाइंट खाता किसी अन्य व्यक्ति, जैसे कि आपके पति या पत्नी या आपके बच्चे के साथ खोले जाने वाला खाता होता है।
ज्वाइंट खाते को खुलवाने में कुछ लाभ भी मिलते हैं। जैसे ज्वाइंट सेविंग अकाउंट दो लोगों के बीच वित्तीय जिम्मेदारियों को बढ़ाता है और खाताधारकों के पास समान अधिकार होता है। जिसके कारण भी नुकसान होता है। कोई भी खाताधारक बिना दुसरे को सूचित करे खाते से पैसा निकाल सकता है।
किसी भी लोन या अन्य किसी प्रकार के आर्थिक दायित्व की दोनों की जिम्मेदारी बराबर की होती है। इससे टीम वर्क, ट्रांसपेरेंसी की भावना बढ़ती है।
4. ऐसे खोलें अपना सेविंग्स अकाउंट
अकाउंट खोलने के लिए सबसे पहले जो भी बैंक आपने सेलेक्ट किया है उसकी वेबसाइट पर जाएं और ओपन माय अकाउंट पर क्लिक करें। आइडेंटिटी चेक में मोबाइल, आधार, पैन आदि की डिटेल्स आपको वैरिफाई करानी होंगी।
इसके बाद पर्सनल डिटेल्स डालकर जो सर्विस आपको चुननी है उसका चुनाव कर लें।
चौथे स्टेप में वीडियो केवाईसी को पूरा करने के बाद अपने अकाउंट के सारे फीचर्स का फायदा ले सकते हैं।
इन स्टेप्स में कुछ अधिक स्टेप्स भी हो सकते हैं। यह आपके बैंक के ऊपर भी निर्भर करता है जिसमें आप अकाउंट खुलवा रहे हैं। आप चाहे तो बैंक के ब्रांच में भी जाकर अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।
ध्यान रखें कि जिस भी बैंक में आप अपना अकाउंट खुलवाएं उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें ताकि बाद में आपको किसी प्रकार की परेशानी न हो।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
