अगर आप सैमसंग स्मार्टफोन खरीदना चाहते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। इतना ही नहीं सैमसंग का मंहगा फोन काफी सस्ते में खरीद सकते है।
नई दिल्ली: अगर आप सैमसंग स्मार्टफोन खरीदना चाहते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। इतना ही नहीं सैमसंग का मंहगा फोन काफी सस्ते में खरीद सकते है। दरअसल स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सैमसंग डेज सेल का ऐलान किया है। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर सैमसंग डेज सेल बीते कल यानी मंगलवार से शुरू हो चुकी है।

सेल 9 जून से शुरू हुई और इसका आखिरी दिन 12 जून है। इस सेल में सैमसंग भारी डिस्काउंट के साथ अपने फोन कुछ फोन पर कई तरह के ऑफर भी दे रहा है। इस सेल में पॉप्युलर सैमसंग स्मार्टफोन्स पर बढ़िया डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इस ऑफर में 4,000 रुपये का कैशबैक, नो-कॉस्ट ईएमआई और सैमसंग केयर+ प्लान मे स्पेशल डील है। फोन पर डिस्काउंट के साथ ही कंपनी टैबलेट और वियरेबल पर भी ऑफर दिया जा रहा है।
एचडीएफसी कार्ड होल्डर्स को मिलेगा इंस्टैंट कैशबैक
वहीं सेल में एचडीएफसी कार्ड होल्डर्स को 4000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा। आज शुरू हुई यह सेल 12 जून 2020 तक भारत जारी रहेगी। यहां हम आपको सेल में मिलने वाली बढ़िया डील्स के बारे में बताएंगे। इस सेल में गैलेक्सी S20 सीरीज से लेकर गैलेक्सी A सीरीज के फोन तक बढ़िया डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।
ये हैं स्मार्टफोन्स पर टॉप डील्स
सैमसंग गैलेक्सी S20 सीरीज: सैमसंग गैलेक्सी S20 के 8GB रैम+128GB स्टोरेज की कीमत 70,499 रुपये है, वहीं फ्लिपकार्ट पर गैलेक्सी अल्ट्रा के 12GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 97,999 रुपये है। लेकिन सेल में सैमसंग इन फोन पर एचडीएफसी बैंक कार्ड के ज़रिए 4 हज़ार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को सैमसंग केयर+ का पैकेज भी मिल रहा है, जिसकी कीमत 2,499 रुपये है। ये ऑफर गैलेक्सी S20 अल्ट्रा, गैलेक्सी S20 + और गैलेक्सी S20 स्मार्टफोन पर मान्य हैं।
सैमसंग गैलेक्सी S10 Lite: सैमसंग गैलेक्सी S10 लाइट के 8GB रैम+128GB स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपये है, लेकिन सेल में 12 महीने के नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ सैमसंग इस फोन पर एचडीएफसी बैंक कार्ड के ज़रिए 4 हज़ार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा फोन के 512GB वेरिएंट की खरीद पर 2 हज़ार रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा अडिशनल तौर पर ग्राहकों को सैमसंग केयर+ का पैकेज भी मिल रहा है, जिसकी कीमत 2,499 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट10 Lite: सैमसंग इस फोन पर 2 हज़ार रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। इसके अलावा ग्राहकों को सैमसंग केयर+ का पैकेज भी मिल रहा है, जिसकी कीमत 2,499 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी A71,गैलेक्सी A51 और गैलेक्सी A31: सैमसंग ने गैलेक्सी A71,गैलेक्सी A51 और गैलेक्सी A31 को इस साल के शुरुआत में ही लॉन्च किया था। कंपनी इन फोन पर 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर दे रही है। साथ ही गैलेक्सी A71 खरीदने पर ग्राहकों को 1149 रुपये का सैमसंग केयर+ और गैलेक्सी A51 और गैलेक्सी A31 खरीदने पर 699 रुपये का सैमसंग केयर+पैकेज दिया जा रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी M11 and गैलेक्सी M01: इन दोनों फोन की खरीद पर कंपनी 499 रुपये का सैमसंग केयर+पैकेज ऑफर दे रही है।
शियोमी के इस धांसू स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद सकते आज
वहीं दूसरी ओर शियोमी के सबसे बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को आज सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है। फोन की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे एमआई.कॉम (Mi) पर शुरु होगी। शियोमी ने इस फोन को मार्च 2020 में लॉन्च किया था, और उस समय कंपनी ने इस फोन को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन अब इस फोन की शुरुआती कीमत 16,499 रुपये हो गई है। इस फोन की सबसे खास बात इसका 64 मेगापिक्सल का कैमरा और बैटरी है। शियोमी इस फ्लैश सेल में कई तरह के ऑफर भी उपलब्ध करा रही है, जिससे कि फोन खरीदने पर फायदा मिलेगा। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये, 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 है। लेकिन सेल में ग्राहकों एयरटेल की तरफ से अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें COVID-19 की वजह शियोमी ने एक्सचेंज ऑफर बंद कर दिया है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications