नई दिल्ली, जुलाई 8। यदि आप नौकरी करते हैं। तब आपके मन में भी यह बात अवश्य आई होगी कि आपके बाद आपके परिवार की लगातार कमाई कैसे जारी रहेगी। आपकी इसी चिंता को दूर करने के लिए सैलरी प्रोटेक्शन इंश्योरेंस होता हैं। जिसकी मदद से आपके बाद भी आपके परिवार में लगातार इनकम आती रहेगी। मगर यह बात ध्यान रखने वाली है कि यह इंश्योरेंस नौकरी जाने पर आपकी सैलरी को सुरक्षित नहीं करता, बल्कि आपके गुजर जानें के बाद परिवार की इनकम को सुरक्षित करता है।
यह इंश्योरेंस प्लान कैसे कार्य करता हैं ?
यह एक तरह का सैलरी प्रोटेक्शन इंश्योरेंस हैं। सैलरी प्रोटेक्शन इंश्योरेंस को लेते वक्त आप दो में से एक विकल्प को चुन सकते हैं। रेगुलर इनकम और मुश्त रकम दोनो में से किसी भी एक को चुन लें। यदि आप रेगुलर इनकम चुनते है, तब आपके बाद आपके परिवार को नियमित भुगतान होता रहेगा। और यदि आप एक मुश्त रकम चुनते हैं, तब आपकी मौत पर परिवार को एक ही बार में सारे पैसे मिल जाएंगे।
इनकम को आप टेक-होम सैलरी के बराबर तक चुन सकते हैं
आप जब इस इंश्योरेंस खरीदते हैं, तब आपको उस महिने कि इनकम को चुनना होता है। जो इनकम आप अपने परिवार को देना चाहते हैं। यह इनकम आपकी मौजूदा टेक-होम सैलरी के बराबर या उससे कम भी हो सकती है। फिर आपको प्रीमियम भुगतान की अवधि को चुनना होगा। उदाहरण आप 40 साल की उम्र में नियमित प्रीमियम भुगतान अवधि के लिए 20 सालों के लिए पॉलिसी खरीद सकते हैं।
किसे कितनी इनकम मिलेगी ?
इंश्योरेंस कंपनी आपकी मंथली इनकम पर वार्षिक प्रतिशत भी बढ़ाकर दे सकती है। उदाहरण यदी आपको इस आय पर 6% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की पेशकश की जा सकती है। मान लीजिए पॉलिसी खरीदते समय आपने 50 हजार रुपये की मासिक आय का विकल्प का चयन किया। पॉलिसी के दूसरे वर्ष में यह बढ़कर 53 हजार रुपये हो जाएगी। उसके अगले वर्ष यह 56,180 रुपये हो जाएगी। मान लेते हैं, कि पांचवें पॉलिसी वर्ष की शुरुआत में जिसने पॉलिसी लिया था उसकी मौत हो जाती है। ऐसे स्थिति में नॉमिनी को 7.6 लाख का निश्चित मृत्यु लाभ और 63,124 रुपये की बढ़ी हुई मासिक आय भी मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
