Sagility India IPO Allotment: आईपीओ बाजार में साल के अंत में जबरदस्त धूम है. एक के बाद एक आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं. बाजार के सेंटीमेंट और कंपनी के लिहाज से निवेशकों की ओर से भी उसी तरह का धांसू रिस्पांस मिल रहा. सेजिलिटी इंडिया आईपीओ का भी इन्हीं में एक है, जोकि 5 नवंबर से खुला और 7 नवंबर को बंद हो गया. अंतिम दिन आईपीओ ओवरसब्सक्राइब होकर बंद हुआ. इसमें सबसे बड़ी भागीदारी रिटेल निवेशकों की रही. आज 8 नवंबर को सेजिलिटी इंडिया के आईपीओ का अलॉटमेंट होने वाला है.
आईपीओ को निवेशकों से मिला धांसू रिस्पांस
सेजिलिटी इंडिया के आईपीओ को निवेशकों से खासकर करके रिटेल इनवेस्टर्स के काफी दमदार रिस्पांस मिला. यही वजह है कि इश्यू अंतिम दिन 3.20 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ है. इसमें रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा सवा 4 गुना भरकर बंद हुआ है. इसके अलावा क्वालिफाइड इंस्टिच्युशंस के लिए रिजर्व हिस्सा 3.52 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 1.93 गुना भरा.
सेजिलिटी इंडिया आईपीओ अलॉटमेंट
स्टेप-1: सबसे पहले BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. यहां 'Status of Issue Application' पर जाएं
स्टेप-2: सेक्शन में जानें पर 'Issue Type' पर जाएं और यहां 'Equity' ऑप्शन को सेलेक्ट करें
स्टेप-3: अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'Sagility India' को चुने
स्टेप-4: यहां अपना एप्लीकेशन नंबर या फिर PAN नंबर को भरें
स्टेप-5: अब 'I am not a Robot' पर क्लिक कर दें और इसे सबमिट कर दें

सेजिलिटी इंडिया का कारोबार
सेजिलिटी इंडिया, बेंगलुरु बेस्ड कंपनी है. यह हेल्थकेयर सेक्टर में टेक्नोलॉजी सर्विसेज़ देने का कारोबार करती है. कंपनी अमेरिका में टॉप की हेल्थकेयर सॉल्यूशन प्रोवाइडर है. इस कंपनी ने 2,106.60 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया, जोकि पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस है. इसमें 10 रुपए के फेस वैल्यू पर शेयर जारी किए गए.
सेजिलिटी इंडिया का आईपीओ
सेजिलिटी इंडिया ने आईपीओ के लिए लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है. वहीं, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया और जेपी मॉर्गन इंडिया बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं.
Sagility India GMP
आईपीओ में इश्यू प्राइस 30 रुपए है. ग्रे मार्केट में सेजिलिटी इंडिया के आईपीओ को लेकर ज्यादा एक्शन नहीं दिख रहा है. ग्रे मार्केट प्रीमियम 1 फीसदी ऊपर लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. इस लिहाज से शेयरों को लिस्टिंग 30.30 रुपए के भाव पर लिस्ट हो सकता है, जिसकी पुष्टि गुडरिर्न्स नहीं करता है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications