नई दिल्ली, मार्च 15। गर्मियों का सीजन आ गया है। धीरे-धीरे लगभग हर रोज अब तापमान बढ़ता चला जाएगा। गर्मी से बचने के लिए आप एसी-कूलर का इस्तेमाल करेंगे। इससे बिजली का बिल बढ़ेगा। सर्दियों में बिजली का बिल कम हो जाता है, क्योंकि एसी-कूलर के साथ साथ पंखे तक की भी जरूरत नहीं होती। पर गर्मियों में बिल बढ़ जाता है। असल में गर्मियों में फ्रिज भी खूब इस्तेमाल होता है। यह सभी हेवी उपकरण होते हैं। इससे बिल ज्यादा आना सामान्य बात है। बिल ज्यादा आएगा तो इसका असर आपकी जेब पर भी पड़ेगा ही। पर कुछ ऐसे बढ़िया टिप्स हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप अपना बिला 50 फीसदी तक कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको गर्मी में एसी-कूलर भी नहीं बंद रखने होंगे। आगे जानिए ये टिप्स।
सोलर पैनल का इस्तेमाल
बहुत कम लोग जानते हैं मगर सोलर पैनल एक अच्छा विकल्प है। इसकी वजह है भारत में पड़ने वाली धूप। गर्मियों में भारत में महीने में लगभग हर दिन खूब अच्छी धूप रहती है। धूप का फायदा उठाने के लिए घर की छत पर सोलर पैनल लगवाएं। इसका खर्च केवल एक बार आएगा। पर इससे बिजली के बिल में कमी आएगी। आप इसकी जानकारी ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं और अपनी छत पर इसे स्थापित करा सकते हैं। ये बहुत काम का आइडिया है।
एलईडी लाइटों का इस्तेमाल
सोलर पैनल के बाद बिजली का बिल कम करने का दूसरा तरीका है एलईडी लाइट। इसमें बिजली की खपत कम होती है। रोशनी भी खूब अच्छी मिलती है। एक और बात कि घरेलू उपकरण जो भी हों आप 5 स्टार रेटिंग वाले खरीदिए। क्योंकि ये प्रोडक्ट्स बिजली बचाने में मदद करेंगे।
ऐसे भी बचा सकते हैं बिजली
बल्ब और ट्यूबलाइट की तुलना में सीएफएल काफी अधिक बिजली बचा सकता है। कहा जाता है कि ये पांच गुना तक बिजली बचाने में सक्षम होता है। ऐसे में ट्यूबलाइट आदि के बजाय सीएफएल का इस्तेमाल आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। वहीं जिन चीजों की जरूरत न हो उन्हें तुरंत बंद करें। फालतू में कोई लाइट या पंखा न चलने दें।
कैसे चलाएं एसी
अगर आप एसी यूज करते हैं तो 5 स्टार और पावर बचाने वाला एसी लाएं। दूसरी बात इंवर्टर एसी इस काम में काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इसलिए इंवर्टर एसी का उपयोग करें। तीसरी बात कि एसी को 24-25 डिग्री पर चलाएं। इससे भी बिजली की खपत कम हो जाती है। कुछ घंटे पंखे का इस्तेमाल करें, क्योंकि एसी के मुकाबले पंखा बेहद कम बिजली की खपत करता है।
जानिए बाकी काम के टिप्स
फ्रिज पर माइक्रोवेव न रखें। क्योंकि इससे बिजली की खपत बढ़ेगी। फ्रिज को भी सीधी आ रही सूरज की रोशनी से बचाएं और उसके आसपास हवा के आने-जाने की जगह रखें। फ्रिज में बचे हुए खाने को नॉर्मल यानी ठंडा करके रखें। कंप्यूटर चलाने के बाद उसका पावर ऑफ जरूर करें। दीवारों को हल्के रंगों में रंगवाएं। इससे वे सूरज की रोशनी को प्रतिबिंबित करेंगी और आपको लाइट की जरूरत कम होगी। यानी धूप का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की कोशिश करें। फालतू गैजेट्स न यूज करें। इनसे सिर्फ खर्चा ही बढ़ेगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
